CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर में सुबह से बारिश; 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार सुबह से बारिश हो रही है। रायपुर में लगातार बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। रायपुर में सुबह से बरस रहे बादल राजधानी में सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश के कारण […]

मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर इकाई में उपलब्ध उपचार सुविधाओं एवं अत्याधुनिक मशीनरी का अवलोकन किया तथा अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान साय ने डॉ. संदीप दवे के भाई प्रदीप दवे को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पिछले 36 वर्षों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. संदीप दवे के भाई स्वर्गीय प्रदीप दवे का […]

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश

० छात्रहित में सरकार का बड़ा फैसला, खाली सीटों पर शासकीय और निजी कॉलेजों में ले सकेंगे एडमिशन रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। यह सुविधा उन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में लागू होगी, जहां अभी भी सीटें रिक्त हैं।उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया है। मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया छात्रहित में फैसला उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के […]

‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4’: सरहद के प्रहरियों के लिए छत्तीसगढ़ से भेजी गईं रिकॉर्ड 21 लाख राखियां, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की भावुक अपील पर उमड़ा प्रदेशव्यापी जनसैलाब

० महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सामूहिक सहयोग से बना ऐतिहासिक कीर्तिमान ० अंबिकापुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े; पूर्व सैनिक महासभा को सौंपी गईं राखियां ० राखी के साथ आंगन की पवित्र मिट्टी और शुभकामना पत्र लेकर जशपुर होते हुए सेना मुख्यालय नई दिल्ली पहुंचेगी रक्षा-सूत्र यात्रा रायपुर।देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के शौर्य और त्याग के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से संचालित ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान 2026’ (संस्करण 0.4) ने इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की प्रदेशव्यापी मार्मिक […]

अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी छत्तीसगढ़ के निर्माता और प्रदेशवासियों की भावनाओं को सम्मान देने वाले महान […]

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में सजा स्वागत समारोह, शामिल हुईं प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां

0 राज्यपाल रमेन डेका ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार शाम लोकभवन में ‘स्वागत समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, जनप्रतिनिधियों, शहीदों के परिजनों, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों ने हिस्सा लिया। राज्यपाल रमेन डेका ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी समारोह में […]

जनजातीय संग्रहालय बना आकर्षण का केंद्र, 10 महीने में 2.50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

0 देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटक, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बना प्रेरणा व ज्ञान का केंद्र रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह-जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। वहीं विद्यार्थी, शोधार्थी और आम नागरिक भी छत्तीसगढ़ के जनजातीय इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरगाथाओं को जानने के लिए संग्रहालय का रुख कर रहे हैं। संग्रहालय के लोकार्पण के करीब दस महीनों में 2.50 लाख से अधिक लोग इसका भ्रमण कर चुके हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों के साथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी, शोधार्थी, स्कूल-कॉलेज के […]

CG Weather Update: रविवार को घूमने का प्लान है तो संभलकर: प्रदेश के 28 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

0 रायपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के आसार, अगले 4 दिन भी बरसेंगे बदरा रायपुर। 15 अगस्त की छुट्टी के बाद रविवार को अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम का मिजाज जरूर देख लें। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसमी वर्षा फिलहाल सामान्य से करीब 8 फीसदी […]

नक्सल-वालांचल में 12 साल से सेवा, 10 साल से शून्य मातृ मृत्यु,15 अगस्त को धमतरी में सम्मानित हुए RMA दुर्गेश कुमार साहू

० रिसगांव क्षेत्र को पहली बार मिला जिला स्तरीय सम्मान धमतरी/नगरी।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नक्सल प्रभावित एवं अति-संवेदनशील क्षेत्र में सराहनीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साँकरा के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र रिसगांव में पदस्थ आर.एम.ए. दुर्गेश कुमार साहू को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान की सबसे खास बात यह रही कि रिसगांव क्षेत्र के इतिहास में पहली बार किसी भी विभाग के कर्मी को जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ है। नक्सल-वालांचल और टाईगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण आज तक यहां के किसी भी विभाग को इस प्रकार का सम्मान नहीं […]

Big News : CBI के हत्थे चढ़ा रेलवे का सीनियर अफसर, रेलवे अफसर के घर छापेमारी में मिले ₹77 लाख कैश

० छापेमारी में घर से मिले ₹77 लाख कैश और ₹14 लाख के गहने, बिल पास करने के बदले मांगी थी रिश्वत रायपुर/भिलाई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) भिलाई में पदस्थ सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (Sr. DME) अनमोल उके को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक बिचौलिए को भी पकड़ा गया है। CBI के मुताबिक, लंबित बिलों को पास करने के एवज में अधिकारी ने कथित तौर पर ₹2 लाख की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रकम ₹1 लाख तय हुई।रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर ₹50 हजार लेते समय CBI ने […]