छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित

  रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित राष्ट्रपति पुलिस पदक अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान किए जाएंगे। रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय पदक और सम्मान पत्र प्रदान करेंगे। एक को विशिष्ट सेवा, 11 को सराहनीय सेवा पदक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देने की घोषणा की थी। विशिष्ट सेवा पदक के लिए रक्षित केंद्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत का चयन किया गया है। वहीं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों में— रामगोपाल गर्ग […]

CG Crime : बेमेतरा में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, खून से लथपथ मिले शव; गांव में मचा हड़कंप

  बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 60 वर्षीय बुजुर्ग बलिराम साहू और उनकी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा की है। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। हत्या की वजह तलाश रही पुलिस फिलहाल बुजुर्ग दंपती की हत्या के पीछे की वजह […]

जीरो टॉलरेंस की नीति पर साय सरकार का एक्शन, मारुति कोटेक्स से 22.42 लाख की वसूली के निर्देश

० प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा के निर्देश पर हाथकरघा संघ को गैर-हाथकरघा वेस्टेज कपड़ा भेजने के मामले में कड़ी कार्रवाई, तत्कालीन गोदाम प्रभारी निलंबित और तकनीकी कर्मचारी की सेवा समाप्त रायपुर। राज्य हाथकरघा संघ के द्वारा वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार निविदा आमंत्रित कर हाथकरघा ग्रे वस्त्रों के जाॅब वर्क के आधार पर मारूति कोटेक्स लिमिटेड हैदराबाद से डाईंग/प्रोसेसिंग एवं प्रिंटिंग कार्य कराया गया था। हाथकरघा संघ के तत्कालीन गोदाम प्रभारी के द्वारा मारूति कोटेक्स लिमिटेड हैदराबाद को डाईंग/प्रोसेसिंग एवं प्रिंटिंग कार्य हेतु कुल 65.06 लाख मीटर ग्रे वस्त्र भेजा गया था, जिसमें से उनके द्वारा 63.16 लाख मीटर फ्रेष वस्त्र प्रदाय किया गया था […]

ED Raid Breaking : राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई, नाहटा ग्रुप से जुड़े 3 ठिकानों पर एक साथ छापा

  राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। शहर से लगे तीन अलग-अलग ठिकानों पर ED की टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की है। कार्रवाई में नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 6 बजे कार्रवाई शुरू की। टीमों ने भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों में जांच शुरू की।   छापेमारी के दौरान ED की टीम दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल […]

धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया – डॉ. महंत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि कल की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो कहानी सुनाई, वह तथ्यों पर नहीं, बल्कि सफ़ेद झूठ पर आधारित है। विजय शर्मा ने कहा कि “एक जज साहब ने कुछ शब्द लिख दिए, उसके कारण हमारे शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो गया।” यह बयान न केवल सच्चाई से परे है, बल्कि करोड़ों छात्रों के संघर्ष का भी अपमान है। डॉ. महंत ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान किसी जज की टिप्पणी से नहीं गए। उन्हें इसलिए जाना पड़ा क्योंकि NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, संगठित भ्रष्टाचार, […]

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; रायपुर में भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र मौसम में बदलाव की मुख्य वजह उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र है। इसके प्रभाव से मानसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम अगले कुछ […]

Bastar Tiranga Yatra 2026: नक्सल प्रभावित इलाकों में लहराएगा तिरंगा, डिप्टी CM विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप होंगे शामिल

  रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस्तर में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ निकाली जाएगी। 13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम और नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरने वाली इस यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप भी शामिल होंगे। नक्सल प्रभावित इलाकों में पहुंचेगा तिरंगे का संदेश ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मोटरसाइकिलों से निकाली जा रही यह यात्रा उन इलाकों से होकर गुजरेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दूरस्थ गांवों तक पहुंचाना है। चिंगावरम से टेकलगुड़ेम तक तिरंगा […]

हरेली पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल,माँ के नाम लगा पौधा, प्रकृति के नाम लिया संकल्प

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार की हरियाली आज राजधानी दिल्ली में भी नजर आई। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में हरेली के अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन कर्मचारी संघ द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ भवन के अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और उन्हें वृक्ष बनने तक संभालने का संकल्प लिया। हरेली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उस जीवनशैली का प्रतीक है जिसमें खेती, मिट्टी, पानी, पेड़ और प्रकृति के प्रति सम्मान रचा-बसा है। ऐसे अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ पौधारोपण ने पर्व की भावना को और गहरा कर दिया। […]

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 4 दिन बारिश के आसार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर जिले के बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेंटीमीटर बारिश हुई। हालांकि, प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 7 प्रतिशत कम है। रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग […]

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में विभागीय आर्थिक परिषद का गठन, विद्यार्थियों को मिलेगा नेतृत्व और कौशल विकास का अवसर

  रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र अध्ययनशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों की विभागीय आर्थिक परिषद का गठन किया गया। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। विभागीय आर्थिक परिषद की ओर से अध्ययनशाला में आयोजित होने वाले विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इनमें विभागीय सेमिनार सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी शामिल हैं। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी परिषद के गठन के दौरान पदाधिकारियों का निर्विरोध मनोनयन किया गया। इसमें नीलेश साहू को अध्यक्ष और चंचल वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों एमए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं। वहीं निकिता […]