किसानों के हक के लिए मंत्री रामविचार नेताम का ऐतिहासिक कदम : 28 करोड़ के बैंक घोटाले की अब ED करेगी जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम जी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और किसानों के प्रति अपनी अटूट संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक साहसिक मिसाल पेश की है। सरगुजा संभाग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर की शंकरगढ़ और कुसमी शाखाओं में हुए लगभग 28 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को मंत्री ने न केवल उजागर किया, बल्कि इसके दोषियों को ढूंढ निकालने का संकल्प पूर्ण किया है। किसानों के मसीहा बनकर उभरे मंत्री नेताम अपने क्षेत्र के किसानों […]

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बेटे ने हासिल की IFS में सफलता, वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई

० तेंदूपत्ता संग्रह से IFS तक का सफर, अजय गुप्ता बने वनांचल युवाओं के लिए प्रेरणा ० लघु वनोपज संग्राहक परिवार के युवा ने रचा इतिहास, IFS चयन पर मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार से निकलकर भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित हुए प्रतिभाशाली युवा अजय गुप्ता को दूरभाष पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मंत्री कश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के वनाश्रित परिवारों की मेहनत, संघर्ष एवं शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों के सपनों और संभावनाओं […]

नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियरों का हुआ तबादला, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के अधिकारी बदले

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न निकायों में पदस्थ कार्यपालन और सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ​ राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार लाल महेंद्र प्रताप सिंह कार्यपालन अभियंता को नगर निगम रायपुर से नगर निगम बिलासपुर भेजा गया है। इसी प्रकार दिनेश नेताम कार्यपालन अभियंता को कवर्धा से स्थानांतरित कर संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। ​ अभियंताओं की नई पदस्थापना में बृजेश श्रीवास्तव सहायक अभियंता को कोण्डागांव से बिलासपुर और ललित कुमार त्रिवेदी सहायक अभियंता को […]

रायपुर में IPL महामुकाबले से पहले मौसम ने बढ़ाई टेंशन, 1500 जवानों की सुरक्षा में होगा मैच

  रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में 10 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार शाम 7:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि मैच से ठीक पहले मौसम ने आयोजकों और दर्शकों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है। बीते शुक्रवार और आज शाम रायपुर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, […]

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क किनारे बैठे चाचा-भतीजे की मौत

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। Majhgawan गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार मृतक परिवार में होने वाली शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। घर वापस जाते समय वे Majhgawan गांव के पास सड़क किनारे बैठकर आराम कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार बाइक […]

रायपुर में 12-13 मई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक, आगामी रणनीति पर होगा मंथन

  रायपुर। Bharatiya Janata Party की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 और 13 मई को राजधानी Raipur में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्षों और कोर ग्रुप के सदस्यों की मौजूदगी रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए Kedar Kashyap ने बताया कि बैठक में संगठन के मंडल एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति बैठक के दौरान एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा, जिसमें Narendra Modi के नेतृत्व में पार्टी की चुनावी सफलताओं पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही पश्चिम बंगाल और असम […]

रायपुर में पहली बार होगा महिला इंटरनेशनल क्रिकेट, भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का ऐलान, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे 3 मैच

  रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस बार क्रिकेट के एक नए इतिहास का गवाह बनने जा रहा है। यहां इस साल आईपीएल के साथ-साथ महिला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों का भी आयोजन किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच ऐतिहासिक सीरीज शामिल है। अक्टूबर महीने में भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करेगी। यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय महिला क्रिकेट सीरीज होगी, जिसमें कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से 3 टी-20 मैच रायपुर में और 3 वनडे मैच वडोदरा […]

CG Accident : बालोद में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैरडीह गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।   कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, एक कार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। खैरडीह गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही […]

CG Crime : राजधानी रायपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नूरानी चौक में चाकूबाजी से मचा हड़कंप

  रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजातालाब स्थित नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीज खान पर एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नशे की हालत में था। उसने अधिवक्ता पर लगातार चार जगह चाकू से वार किए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल अधिवक्ता को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर […]

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायगढ़ और महासमुंद में यलो अलर्ट जारी, आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहने और मेघगर्जन की संभावना बनी रहेगी। 11 मई […]