छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल: 1 जून को वोटिंग, 4 जून को तय होगी 1310 सीटों की तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्यभर में अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार 5 नगरपालिका अध्यक्ष, 77 पार्षद और पंचायतों के 1228 रिक्त पदों सहित कुल 1310 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। प्रदेश में वोटिंग 1 जून को होगी, जबकि 4 जून को मतगणना के साथ नतीजे सामने आएंगे। आयोग के मुताबिक नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं पंचायत चुनावों में मतदाता सुबह 7 बजे से […]

छत्तीसगढ़ में आईएएस तबादलों में फिर बड़ा बदलाव, दो दिन में ही पुष्पा साहू की कोरिया कलेक्टर पोस्टिंग बदली

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर जारी आदेश में एक बार फिर संशोधन किया है। इस बदलाव के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सरकार द्वारा दो दिन पहले जारी तबादला सूची में 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को कोरिया जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया था। हालांकि, अब नए आदेश में उनकी पदस्थापना बदल दी गई है और उन्हें पुनः माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बना दिया गया है। नए आदेश के अनुसार 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव […]

RCB टीम रायपुर पहुंची, विराट कोहली का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत; 10 साल बाद शहर में राजधानी में लौटेगा IPL का रोमांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो अहम मुकाबलों को लेकर क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम आज रायपुर पहुंच गई, जहां स्टार बल्लेबाज Virat Kohli सहित खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। टीम एयरपोर्ट से सीधे मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई, जहां वे आगामी मैचों की तैयारी करेंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। 10 साल बाद रायपुर में IPL की वापसी रायपुर को लगभग 10 साल बाद IPL मैचों की मेजबानी मिली है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 मई […]

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण कल, सीएम विष्णुदेव साय आज होंगे रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज 8 मई 2026 की शाम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। वे 9 मई, शनिवार को कोलकाता के Brigade Parade Ground में आयोजित नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद पहली बार राज्य में भाजपा सरकार का गठन हो रहा है। इसे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। समारोह को लेकर कोलकाता में भव्य तैयारियां की गई […]

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा जी से कुलपति प्रो. दयाल की शिष्टाचार भेंट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने गुरूवार को शिष्टाचार मुलाकात कर गुच्छ भेंट की। विश्वविद्यालय के दीर्घकालिक एवं लघुकालिक विकास पर वृहद व व्यापक चर्चा हुई। विश्वविद्यालय में संख्यात्मक विस्तार व गुणात्मक विकास कैसे हो इस पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कई सुझाव एवं निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय की कई लंबित समस्याओं को उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्ता, समानता, पहुँच और वहनीयता के आधार पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय के […]

तेंदुए की आहट से गुदगुदा गांव में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, ग्रामीणों से की ये अपील…

  धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुदगुदा में देर रात तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। भीषण गर्मी और जंगलों में जलस्रोतों की कमी के कारण वन्यजीव अब भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ते देखे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने देर रात गांव के आसपास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के कारण जंगलों में पानी की भारी कमी हो गई है, […]

CG Accident : सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, 4 साल का मासूम घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

  कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और उनकी पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है, जो सारंगढ़ के निवासी थे। दोनों अपने बच्चे के साथ बाइक से ससुराल कोलेगांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करने के दौरान बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई […]

उड़ीसा से महासमुंद गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एम्बुलेंस से 77 किलो मादक पदार्थ जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर एक एम्बुलेंस वाहन क्रमांक एम.एच. 13 सी.यू. 0707 को रोका। उसके साथ चल रही पायलटिंग कार एम.एच. 12 एन.बी. 5277 को भी जांच के लिए रोका गया। पूछताछ में एम्बुलेंस में गांजा होने की पुष्टि हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 77 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। यह मादक पदार्थ […]

बालोद में कुएं में गिरा तेंदुआ: पानी की तलाश में गांव पहुंचा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बालोद। Balod जिले में भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। भोजन और पानी की तलाश में गांव पहुंचे एक तेंदुए के कुएं में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए की उम्र करीब 4 साल है और वह कुएं के अंदर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ रात के समय Jagtara Village पहुंचा था। इसी दौरान वह एक खुले कुएं में जा गिरा। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण पानी भरने पहुंचे तो उन्होंने कुएं के भीतर तेंदुए को देखा। यह दृश्य देखते ही गांव में दहशत फैल गई और लोगों ने तुरंत वन […]

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे एसईसीएल के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की मौत

कोरबा। कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। नेशनल हाईवे-130 पर चोटिया क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अरुण कुमार त्यागी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक,एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी को हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नति मिली थी। वह नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे पार्सल वाहन से टकरा गई। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने […]