ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश

  ० समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में संरक्षित पांडुलिपियों के सर्वेक्षण के लिए सक्रिय प्रयास करें । उन्होंने कहा कि परंपरागत समुदायों और पुरातात्विक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पांडुलिपियां और ज्ञान-संपदा मिल सकती है, इसलिए इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने के लिए “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों के आयोजन का सुझाव दिया गया, जिससे आम नागरिक भी इस अभियान से जुड़ सकें। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ‘ज्ञानभारतम्’ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर […]

रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और विकास कार्यों को गति देने सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली उच्च स्तरीय बैठक

  ० रिंग रोड सर्विस रोड का काम एक माह में होगा शुरू, NHAI को एक सप्ताह में टेंडर जारी करने के निर्देश ० शारदा चौक से तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण के लिए मुआवजे और कार्यवाही की रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजने के निर्देश रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर शहर की जटिल यातायात समस्याओं के निराकरण और विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में सरोना-टाटीबंध से जोरा तक रिंग रोड के सर्विस रोड, शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, जोरा-कचना -पिरदा रोड, जोरा-कचना- मोवा रोड, शदाणी दरबार देवपुरी सहित 5 ग्रेट सेपरेटर, शंकर नगर में रोड […]

एंडोस्कोपिक तकनीक से बची 5 वर्षीय बच्चे की जान, सिम्स में सफल इलाज से निकाला गया गले में फंसा सिक्का

बिलासपुर। समय पर इलाज और आधुनिक चिकित्सा तकनीक की मदद से एक 5 वर्षीय बच्चे की जान बच गई। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक तकनीक का उपयोग कर बच्चे के गले में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। खेलते-खेलते निगला सिक्का, हालत बिगड़ी जानकारी के अनुसार, धवलपुर (जिला चिरमिरी) निवासी 5 वर्षीय नितिन सिंह सोमवार शाम खेलते समय 5 रुपये का सिक्का निगल गया, जो श्वसन मार्ग के पास जाकर फंस गया। इसके बाद बच्चे को सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी और उसकी स्थिति तेजी से बिगड़ गई। परिजन तुरंत बच्चे को सिम्स लेकर पहुंचे, जहां आपातकालीन स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया गया। […]

महंत कॉलेज में युवाओं को स्टार्टअप्स की ओर प्रेरित करने कार्यशाला आयोजित

रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में “स्टार्टअप एवं यूथ” विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक करना और उनमें नवाचार व समस्या-समाधान की सोच विकसित करना रहा। कार्यशाला का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), संस्था नवाचार परिषद (IIC) तथा वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी के प्रेरक उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि देश के विकास में स्टार्टअप्स की भूमिका महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों को वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उन्हें अवसर में बदलना चाहिए। उन्होंने मेक इन इंडिया का उल्लेख करते हुए युवाओं से आत्मनिर्भरता और […]

तीन महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले तीन महीनों के लिए रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 22 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और इस अवधि में कोई भी कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। साथ ही, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी प्रतिबंध रहेगा। सरकार का कहना है कि आगामी जनगणना (Census) और सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश […]

हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान

  ० तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार रायपुर। छत्तीसगढ़ और अन्य वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता को हरा सोना कहा जाता है, जो आदिवासियों और वनवासियों की आजीविका का मुख्य साधन है। हाल के नीतिगत बदलावों और सरकारी पहलों के कारण इन संग्राहकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस कार्य से प्रदेश के 13 लाख से अधिक संग्राहक परिवार जुड़े हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लगभग 920 करोड़ रुपये का भुगतान होने का अनुमान है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा लघु वनोपज संग्राहकों, विशेषकर आदिवासी समुदाय की आय बढ़ाने के उद्देश्य से तेन्दूपत्ता संग्रहण दर में महत्वपूर्ण वृद्धि की […]

बदलते बस्तर में सचिन तेंदुलकर का आगमन, बच्चों के खेल भविष्य को मिलेगी नई दिशा

जगदलपुर। बदलते बस्तर में आज भारत रत्न और क्रिकेट जगत के महानायक सचिन तेंदुलकर का आगमन हुआ। उनका बस्तर पहुंचना सिर्फ एक दौरा नहीं, बल्कि उस परिवर्तन की तस्वीर है, जहां डर की जगह अब सपनों ने ले ली है। सचिन यहां बच्चों के खेल भविष्य को संवारने के मिशन के साथ पहुंचे हैं। उनके साथ बहू सानिया चंदोक, बेटी सारा तेंदुलकर और सचिन फाउंडेशन के पांच सदस्य भी मौजूद रहे। कभी नक्सलवाद की दहशत से पहचाना जाने वाला बस्तर अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। जिस धरती पर कभी गोलियों की गूंज सुनाई देती थी, वहां अब खेल और विकास की आवाज बुलंद हो रही है। मीडिया […]

सचिन तेंदुलकर का बस्तर दौरा आज , बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट, खेलों से विकास को नई दिशा

रायपुर। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। यह उनका पहला बस्तर दौरा है। इस दौरान वे बच्चों के साथ मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलेंगे और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश देंगे। यह पहल बस्तर को नक्सलमुक्त होने के बाद विकास की नई दिशा देने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि क्षेत्र की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी सहयोगी संस्था मानदेशी फाउंडेशन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मैदान विकसित करने और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का काम कर रही […]

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा बदलाव तय: मई में HOFF श्रीनिवास राव रिटायर, नए प्रमुख की रेस तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग में आने वाला मई महीना बड़े प्रशासनिक बदलाव का संकेत दे रहा है। वर्तमान पीसीसीएफ और वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव 31 मई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके रिटायरमेंट से पहले ही नए HOFF (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) के चयन को लेकर विभाग में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर कौशलेंद्र कुमार और अरुण कुमार पांडेय का नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आ रहा है। हालांकि, अभी तक सरकार या विभाग की ओर से किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। माना जा रहा है कि लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए रिटायरमेंट […]

बस से 600 नग चांदी के पायल जब्त, 46 लाख के आभूषण देख पुलिस और यात्री हैरान

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेहटीखोल नाका पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक यात्री बस से 600 नग चांदी के पायल बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और यात्रियों के होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार, ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने श्री श्याम ट्रैवल्स की एक बस को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान एक यात्री संदिग्ध पाया गया, जो नीले रंग का पिट्ठू बैग लेकर सफर कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम […]