छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को हाईकोर्ट में चुनौती खारिज, कहा—समय से पहले दायर हुई याचिका

  बिलासपुर। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभी तक अधिनियम के प्रवर्तन की तिथि अधिसूचित नहीं की गई है, ऐसे में इसे चुनौती देना समय से पहले है। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई। याचिकाकर्ता अमरजीत पटेल ने अधिवक्ता ज्ञानेंद्र कुमार महिलांग के माध्यम से याचिका दायर कर विधेयक को निरस्त करने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि यह विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता, अंतःकरण और चयन के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाता है और संविधान […]

बलौदाबाजार एसपी भावना गुप्ता 4 माह की छुट्टी पर, ओमप्रकाश शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर। बलौदाबाजार जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता चार माह के अवकाश पर चली गई हैं। राज्य शासन ने उनका अवकाश 20 अप्रैल से 14 अगस्त तक स्वीकृत किया है। इस दौरान राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा को जिले का प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया है। शर्मा वर्तमान में चौथी बटालियन माना में कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं और वे दोनों जिम्मेदारियों का निर्वहन एक साथ करेंगे। शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवकाश समाप्त होने के बाद भावना गुप्ता पुनः बलौदाबाजार जिले के एसपी का कार्यभार संभालेंगी।

साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 29 को, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर चर्चा संभव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। 30 अप्रैल को आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर इस बैठक में चर्चा संभव है।  

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, ‘3 Stumps’ केस में बाबू खेमानी के ठिकानों पर क्राइम ब्रांच की दबिश

  रायपुर। ऑनलाइन सट्टा एप ‘3 Stumps’ से जुड़े एक बड़े नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। इस मामले के कथित मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी, थाना प्रभारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच घर और अन्य संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि यह पूरा नेटवर्क विदेशी कनेक्शन से भी जुड़ा हो […]

चांपा में बड़ा हादसा: प्रकाश इंडस्ट्रीज की भट्टी में धमाका, कई मजदूरों के घायल होने की आशंका

  जांजगीर-चांपा। चांपा क्षेत्र स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयंत्र में एक गंभीर हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्लांट की एक भट्टी में अचानक तेज विस्फोट हो गया, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई मजदूरों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक घायलों की आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद 4 से 5 एम्बुलेंस को तेजी से प्लांट के अंदर प्रवेश करते देखा गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई श्रमिक घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों […]

भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। नया समय निर्धारित निर्देशों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र अब प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं 23 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बच्चों की उपस्थिति का समय केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक तय किया गया है, ताकि वे तेज गर्मी और लू से सुरक्षित रह सकें। बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता मंत्री […]

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के घर में घुसे नकाबपोश लुटेरों ने चलाई गोलियां, बड़े बेटे की मौत छोटा घायल, वारदात से सनसनी

  जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सनसनीखेज वारदात हुई है। कांग्रेस नेता के घर लूट के इलाके से घुसे नकाबपोश लुटेरों ने गोलियां चलाई हैं। इस वारदात में उनके एक बेटे की दो गोलियां लगने से मृत्यु हो गई है, जबकि दूसरा बेटा घायल है। उसे एक गोली लगी है। वारदात के बाद लुटेरे भाग निकले। पुलिस मौके पर है और लुटेरों का सुराग नहीं मिला। अभी विस्तृत जानकारी आनी है। लोकल मीडिया से मिली प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक बिर्रा क्षेत्र के गांव करही में तीन नकाबपोश लुटेरों ने ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर लूट की कोशिश की। बदमाशों […]

छत्तीसगढ़ में फर्जी नियुक्ति पत्र मामला: सरकारी विभागों के नाम पर जालसाजी, जांच शुरू

रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर एक फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। इस फर्जी दस्तावेज में विभागीय सचिव और उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षरों का कथित रूप से इस्तेमाल किया गया है। आशंका है कि यह पत्र कई अभ्यर्थियों तक भी पहुंच चुका है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में अनुभाग अधिकारी राजपाल बघेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि परिवहन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी प्रक्रिया […]

वेदांता पावर प्लांट हादसा: पश्चिम बंगाल के मजदूर की मौत , मृतकों की संख्या 25 पहुंची, उच्चस्तरीय जांच जारी

  सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे ने गंभीर औद्योगिक सुरक्षा सवाल खड़े कर दिए हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। वे रायपुर के Shri Shankara Hospital में भर्ती थे, जहां उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। हादसा कैसे हुआ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बॉयलर के फर्नेस में जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा हो गया था, जिससे दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया। इस दबाव के कारण बॉयलर का निचला पाइप अपनी जगह से हट गया और विस्फोट हो गया। इस […]

रायपुर में तपिश चरम पर, अगले कुछ दिन लू का कहर, 26 अप्रैल से राहत की उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बीते 24 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। 27 अप्रैल तक प्रदेश के मध्य हिस्सों में लू चलने की स्थिति बनी रह सकती है। दुर्ग में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। जगदलपुर, सुकमा और दरभा जैसे इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। वहीं दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 43.2 डिग्री […]