बीमार पत्नी को बाइक पर लादकर भटकता रहा पति, सिस्टम की लाचारी की मार्मिक तस्वीर

कबीरधाम। जिले के ग्राम नगवाही से सामने आई एक तस्वीर ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि हकीकत का है—जहां एक पति अपनी बीमार पत्नी की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है, लेकिन संसाधनों की कमी उसके संघर्ष को और कठिन बना रही है। आर्थिक तंगी से है मजबूर तस्वीर में दिख रहे समलू मरकाम अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को मोटरसाइकिल पर ले जाते नजर आ रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण इलाज के लिए उनके पास पैसे खत्म हो चुके हैं, वहीं एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा भी उन्हें उपलब्ध नहीं हो पाई। […]

मॉल में पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला: उपभोक्ता आयोग ने वसूली को ठहराया अवैध

रायपुर। शहर के एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर दायर एक मामले में रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग की अतिरिक्त पीठ ने अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने मॉल प्रबंधन द्वारा दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने को अनुचित करार देते हुए इसे अवैध बताया है। आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि मॉल में आने वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही मॉल प्रबंधन को भविष्य में किसी भी प्रकार का पार्किंग शुल्क न लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह फैसला केस नंबर DC/387/CC/2025/198 में सुनाया गया, जिसमें परिवादी के रूप में हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंजिनेश […]

छत्तीसगढ़ में अप्रैल की सैलरी पर संकट टला, GAD ने iGOT प्रशिक्षण नियम किया फिलहाल शिथिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अफसरों और कर्मचारियों की अप्रैल महीने की सैलरी रुकने का बड़ा संकट फिलहाल टल गया है। यह स्थिति राज्य शासन द्वारा जारी एक पुराने सर्कुलर की कंडिका-14 के चलते बनी थी, जिसमें स्पष्ट निर्देश था कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य प्रशिक्षण लेकर पंजीकरण करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों का वेतन रोके जाने की बात कही गई थी। लेकिन जब विभागीय स्तर पर स्थिति की समीक्षा की गई तो सामने आया कि बड़ी संख्या में कर्मचारी न तो इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हैं और कई स्थानों पर आधिकारिक ई-मेल आईडी भी सक्रिय नहीं हैं। इससे एक साथ बड़े पैमाने पर […]

अंबिकापुर में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, राम मंदिर के पास मची अफरातफरी

  अंबिकापुर। अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के राम मंदिर अंबिकापुर के सामने स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह दुकान घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है, जिसके कारण आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए […]

Big News : छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार विपक्ष के रुख को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पेश कर सकती है। गौरतलब है कि 20 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया था। इस रैली में शामिल विष्णुदेव साय ने घोषणा की थी कि विपक्ष के विरोध के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नरेंद्र […]

गौरवपथ की नालियों की बदहाल स्थिति: आज सुबह फिर टूटी गौरवपथ की नाली, घटिया निर्माण व भ्रष्टाचार का एक और नमूना

० लापरवाही और घटिया निर्माण से जनता परेशान दिलीप गुप्ता, सरायपाली | नगरपालिका द्वारा बनाए गए गौरवपथ के साथ निर्मित नालियां लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आज सुबह लगभग 7:30 बजे एक वाहन के दबाव से संवाददाता के घर के सामने फिर एक नाली टूट गई। जानकारी के अनुसार नगर में 50 से अधिक स्थानों पर नालियां पहले ही टूट चुकी हैं या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, लेकिन अब तक उनके सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संवाददाता ने बताया कि नाली निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री और गलत तरीके अपनाए जाने की […]

बाजार चौक में खड़ी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग , पुलिस व फायरब्रिगेड ने मिलकर बुझाई आग

दिलीप गुप्ता ,सरायपाली। आज लगभग 11:30 बजे बाजार चौक में वाहन मालिक अपनी वैगनआर कार को सड़क किनारे खड़ी कर काम से गया था उसी समय खड़ी गाड़ी में हल्की सी चिंगारी निकलने के बाद देखते ही देखते धू धू के पूरी कार में आग लग गई । घटना की जानकारी मिलते ही टीआई नितेश ठाकुर अपने बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षित हटाने लोगों को काफी दूर रोक दिया गया । नगरपालिका में अस्थाई तौर पर आई फायर ब्रिगेड भी पहुंचकर आग बुझाने में अपनी भूमिका निभाई किन्तु तब तक कार लगभग जल चुकी थी । नगर पिछले कई दिनों से भीषण तेज गर्मी से झुलस रहा […]

दिल दहला देने वाली वारदात: जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर लगाई आग, युवक की मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी कृष्णकांत दुबे (38) अपनी कथित पत्नी मालती साहू के साथ मंगलवार को अपने पैतृक गांव आमगांव पहुंचे थे। यहां उनकी मां तीरथबाई और छोटा भाई दौलत दुबे रहते हैं, जो पारिवारिक जमीन की देखरेख करते हैं। पिछले काफी समय से दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम जब […]

मध्य छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश, दुर्ग में पारा 43.5 डिग्री पार, 24 से 26 अप्रैल तक लू जैसे हालात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र में गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। 24 से 26 अप्रैल के बीच इलाके में लू जैसी स्थिति बने रहने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नानगुर सहित कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की […]

राज्यपाल डेका से नो प्लास्टिक कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर शुभांगी आप्टे ने की मुलाकात

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों और जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। श्रीमती आप्टे ने बताया कि अब तक वे स्कूलों, बैंकों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 55 हजार से अधिक कपड़े की थैलियों का वितरण कर चुकी हैं, ताकि लोगों को प्लास्टिक उपयोग से दूर किया जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि में 6 पुस्तकों का प्रकाशन कराया गया है। साथ ही शासकीय अस्पतालों में जरूरतमंद माताओं और नवजात शिशुओं के […]