रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: 2 युवकों की मौत, 1 घायल, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन

रायपुर। रायपुर की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रक UltraTech Cement से जुड़ा हुआ है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतकों की पहचान गोलू यादव और राजू यादव के रूप में हुई है, जो टेंट लगाने का काम करते थे। दोनों काम खत्म कर घर […]

राजधानी में दिनदहाड़े थार सवार बदमाशों ने कारोबारी से 1 लाख की लूट, मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंदनडीह इलाके में महिंद्रा थार सवार तीन बदमाशों ने एक कारोबारी के साथ मारपीट कर उसके बैग से 1 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पंडरी स्थित ताज नगर मस्जिद के पास रहने वाले 40 वर्षीय जफर इकबाल होम डेकोर का काम करते हैं। 20 अप्रैल 2026 को वे डेढ़ लाख रुपये लेकर अपने एक मित्र को देने के लिए टाटीबंध से कुम्हारी जा रहे थे। रकम उन्होंने काले बैग में रखकर कंधे पर टांग रखी थी। दोपहर करीब 2:45 बजे चंदनडीह […]

मोदी सरकार महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती, वह महिलाओं को ठग रही : कांग्रेस

  रायपुर। कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन एवं महिला विधायकों ने पत्रकार वार्ता लेकर महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की दुर्भावना पर कड़ा प्रहार किया। राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक झूठ बोल रहे है। भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर लगातार झूठा भ्रम फैलाया जा रहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, इसलिए संसद में बिल पास नहीं हो सका। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) 128 वां संविधान संशोधन सितंबर 2023 में संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस पर हस्ताक्षर कर चुकी है तथा […]

बीरगांव ईंट भट्टी पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू; बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

  रायपुर। रायपुर के बीरगांव क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्टी में बाल श्रम की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संयुक्त टीम का गठन कराया। रणनीति के तहत पहले स्थल का निरीक्षण किया गया और फिर मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे टीम को दोबारा मौके पर भेजकर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान तीन नाबालिग बच्चियां काम करते हुए पाई गईं, जिनकी उम्र 14 वर्ष से कम बताई गई है। टीम ने तत्काल सभी बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू किए गए बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत उन्हें सुरक्षित […]

भीषण गर्मी के बीच राशन दुकानों के समय में बदलाव, सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा खाद्यान्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूरज देवता तेवर दिखा रहे हैं। तेज गर्मी के मद्देनजर सरकारी राशन दुकानों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब हितग्राहियों को राहत देने के लिए खाद्यान्न वितरण सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। नए आदेश के अनुसार दोपहर की तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए राशन दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगी। इसके अलावा निर्धारित छुट्टियों के दिनों में दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हो रही थीं, जिससे लोगों को कड़ी धूप में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। समय में इस बदलाव से […]

मैट्स विश्वविद्यालय और आईटीएसए अस्पताल के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय ने आईटीएसए अस्पताल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आईटीएसए अस्पताल, रायपुर के विधान सभा रोड पर विकसित हो रहा 350 बिस्तरों वाला ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है। इस अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी विंग, पीडियाट्रिक विंग और वेलनेस विंग सहित आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक व्यवस्था होगी, जिसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता और समग्र चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान छात्र इंटर्नशिप, प्लेसमेंट के अवसर, उद्योग विशेषज्ञों द्वारा अतिथि व्याख्यान और अन्य सहयोगी कार्यक्रमों पर मिलकर काम करेंगे। इसका उद्देश्य शिक्षा और […]

हाथी के हमले में महुआ बिनने गए ग्रामीण की मौत, वन विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग

मनेन्द्रगढ़। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और गंभीर घटना सामने आई है। जंगल में महुआ बिनने गए दंपति का जंगली हाथी से सामना हो गया। महिला किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी खोहरा बीट के जंगल में महुआ बिनने गए थे। इसी दौरान अचानक एक हाथी ने हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त

० अगले एक वर्ष में पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के निर्देश, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ाई बरतने को कहा ० उप मुख्यमंत्री साव ने दिनभर चली बैठक में नगर निगमों और नगरपालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की ० 31 मई तक सभी नगर निगमों में बड़े नाला-नालियों और ड्रेनेज की सफाई के निर्देश, बरसात में जल भराव रोकने जरूरी कदम उठाने कहा ० धमतरी में पेयजल योजना में लेटलतीफी पर कार्यपालन अभियंता को निलंबित करने कहा, ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर […]

रायपुर में महिला आरक्षण बिल पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने निकाली जनआक्रोश रैली

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकली जनआक्रोश रैली बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने इस दौरान महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखे आरोप लगाए। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी […]

कोरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: दो अर्टिगा कारों की भिड़ंत में 1 की मौत, 6 घायल

  कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो अर्टिगा कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पांच लोगों का इलाज जारी है। वहीं एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक अर्टिगा पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के CMHO […]