CG विधानसभा में नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट नहीं, गर्भगृह में नारेबाजी कर हुआ स्वमेव निलंबित
० 85 मकानों को तोड़े जाने का मुद्दा गरमाया, सरकार बोली- कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक, पुनर्वास की व्यवस्था की गई रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को नवा रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस ने कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने अग्राह्य कर दिया। इसके बाद नाराज विपक्षी विधायक सदन के गर्भगृह में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नियमों के तहत सभी विपक्षी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए। विपक्ष का आरोप- गरीबों को उजाड़ा गया नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत […]



