15 साल बाद तैयार हुई देश की सबसे लंबी भूमिगत जल सुरंग, अब बिना पंप विंध्य तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी

  कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में बन रही देश की सबसे लंबी भूमिगत जल सुरंग का निर्माण आखिरकार पूरा हो गया है। करीब 15 वर्षों तक चली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के ब्रेकथ्रू के साथ अब पहली बार बरगी बांध का पानी बिना किसी पंप या लिफ्ट के सीधे विंध्य क्षेत्र तक पहुंचेगा। इसे विंध्य की सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली परियोजना माना जा रहा है। 15 साल का संघर्ष, कई चुनौतियों के बाद मिली सफलता नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) की इस परियोजना को वर्ष 2008 में मंजूरी मिली थी और 2011 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। करीब 30 मीटर गहराई में जर्मनी की […]

CG Accident Breaking : दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: स्कूटी ट्रैक्टर से टकराई, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, एक मासूम घायल

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत कुल 5 लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल एक वर्षीय बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाईवे किनारे खड़ा था ट्रैक्टर […]

19वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, 9 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य पर बढ़ी चिंता

  दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन भी जारी रही। लगातार उपवास के चलते उनका 9 किलोग्राम से अधिक वजन घट चुका है, जिससे डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, वांगचुक का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ब्लड शुगर गिरने से बढ़ा स्वास्थ्य जोखिम वांगचुक की सेहत पर नजर रख रहे डॉ. सतीश लांबा ने बताया कि लंबे समय तक उपवास रहने के कारण उनका ब्लड शुगर स्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं। डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से उनकी जांच […]

CG विधानसभा मानसून सत्र: आज चौथे दिन हंगामे के आसार, PDS, प्लास्टिक प्रतिबंध और खेल विश्वविद्यालय पर होगी चर्चा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन कई अहम मुद्दों और विधायी कार्यों के नाम रहेगा। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी सदस्यों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक होगा पारित आज सदन में छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पारित किए जाने की संभावना है। इसके अलावा उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (संशोधन) अधिनियम भी सदन में पेश करेंगे। 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 8 याचिकाएं सत्र के चौथे दिन सदन में 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सूचीबद्ध हैं, जबकि 8 […]

CG HighCourt : प्रदेश के 38 सिविल जजों को पदोन्नति, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जूनियर से बने सीनियर डिवीजन जज

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए प्रदेशभर में पदस्थ 38 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को मार्च और अप्रैल 2026 की विभिन्न तिथियों से पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत होने वाले न्यायिक अधिकारियों में श्रीमती अंजली पांडेय, श्रीमती अंकिता अग्रवाल, दिव्या गोयल, ऐश्वर्या दीवान, शैलेश कुमार वशिष्ठ, आफरीन बानो, हरषि अग्रवाल, मीनू नंद, प्रज्ञा अग्रवाल, स्वर्णा देहरे, काम्या आयर, सारिका नंदे, अजय सिंह मीणा, रश्मि मिश्रा, शाश्वत […]

रेलवे ट्रैक किनारे लहूलुहान मिली युवती की हुई पहचान, परिजनों ने जताई गंभीर अपराध की आशंका,घायल अवस्था में जनदर्शन पहुंचे परिजन

  मुंगेली। जिले में रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली युवती की पहचान हो गई है, लेकिन उसके साथ आखिर क्या हुआ, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। युवती के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान, हाथ-पैर में फ्रैक्चर और कई जगह टांके होने से परिजनों ने उसके साथ किसी गंभीर अपराध की आशंका जताई है। मामले को लेकर अब निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। जनदर्शन में वाहन तक पहुंचीं एडीएम घायल रागिनी कश्यप (करीब 30 वर्ष) को परिजन सीधे मुंगेली कलेक्टर जनदर्शन लेकर पहुंचे। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह वाहन से उतर भी नहीं पा रही थी। जानकारी […]

महादेव बेटिंग ऐप केस में विकास गर्ग 10 दिन की ईडी रिमांड पर, कोर्ट ने पूछताछ की दी अनुमति

  रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को विशेष PMLA कोर्ट ने 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अदालत के आदेश के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब 24 जुलाई तक विकास गर्ग से मामले के विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ करेगा। ईडी ने विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाने के बाद एजेंसी ने विशेष पीएमएलए कोर्ट में 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 10 दिन की रिमांड मंजूर की। मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश की होगी जांच ईडी के अनुसार, महादेव […]

छत्तीसगढ़ महिला आयोग अध्यक्ष पद पर बढ़ा विवाद, किरणमयी बोलीं- ‘मैं आज भी अध्यक्ष हूं’; ममता साहू का जवाब- ‘कार्यकाल पूरा हो चुका’

  ० किरणमयी नायक ने कोर्ट की अवमानना की चेतावनी दी, ममता साहू बोलीं- सरकार के आदेश से संभाला पदभार, आपत्ति है तो अदालत जाएं रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने दावा किया है कि हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर अभी भी प्रभावी है और वह अब भी आयोग की वैधानिक अध्यक्ष हैं। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष ममता साहू ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य सरकार के आदेश के अनुसार विधिवत पदभार ग्रहण किया है और यदि किसी को आपत्ति है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। ‘ऑफिस जाकर लड़ाई नहीं करूंगी’ : किरणमयी […]

NH-53 पर भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट: कंटेनर, यात्री बस और डायल-112 वाहन की जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री और पुलिसकर्मी

  ० मंदिर हसौद थाने के सामने हुआ हादसा, तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हाईवे पर लगा लंबा जाम आरंग। रायपुर-आरंग नेशनल हाईवे-53 पर बुधवार को मंदिर हसौद थाना के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर, किरण ट्रेवल्स की यात्री बस और पुलिस की डायल-112 पेट्रोलिंग वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री व पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। डायल-112 को पीछे से मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, डायल-112 की पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग के बाद पलौद मोड़ की ओर से लौट रही थी। जैसे […]

CG विधानसभा में बाघों के शिकार पर गरमाई बहस, विपक्ष ने वन मंत्री को घेरा; सरकार बोली- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

० इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत और तस्करी का मामला सदन में गूंजा, मंत्री बोले- 41 आरोपी गिरफ्तार, लापरवाह अफसर निलंबित रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार और तस्करी का मामला जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस विधायकों शेषराज हरवंश, विक्रम मंडावी और लखेश्वर बघेल ने भी सरकार को घेरते हुए वन्यजीव संरक्षण में लापरवाही का आरोप लगाया। महंत ने पूछा- गिरफ्तार आईबी जवान का नाम क्यों छिपाया? नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों का […]