दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा

  दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंच पर एक भावुक पल देखने को मिला, जब पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उनका गला भर आया, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला। नामांकन में जुटे भाजपा के दिग्गज नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ […]

राम मंदिर में CEO बनने का सुनहरा मौका: ट्रस्ट ने मांगे आवेदन, हिंदू और रामभक्त होना अनिवार्य

  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी, जबकि वेतन और अन्य सुविधाएं आपसी सहमति के आधार पर तय की जाएंगी। 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए 50 से 70 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। हिंदू और रामभक्त वैष्णव होना सबसे अहम शर्त ट्रस्ट की ओर […]

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी, अब 250 नई MBBS सीटों पर होगी पढ़ाई

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेजों का संचालन शुरू हो सकेगा। सभी कॉलेजों में 50-50 MBBS सीटों के साथ पढ़ाई की अनुमति दी गई है। यानी प्रदेश में कुल 250 नई मेडिकल सीटें जुड़ेंगी। 10 दिन पहले खारिज हुआ था आवेदन गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले NMC ने इन सभी मेडिकल कॉलेजों के मान्यता आवेदन खारिज कर दिए थे। आयोग ने निरीक्षण के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, डॉक्टरों और नियमित फैकल्टी की भारी […]

Accident : कानपुर हाईवे पर हरियाणा की स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी SUV; 3 की मौत, 9 घायल

  ० सिरसा से बिहार जा रहा था परिवार, अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा; कई घायलों की हालत गंभीर कानपूर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के सिरसा से बिहार जा रही एक स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक पुरुष और दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर स्थित रूमा के न्यू जेके ढाबा के पास सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे यह हादसा […]

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और ट्रस्ट को जारी किया नोटिस; यूपी SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

  ० दान और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर 20 जुलाई को होगी अगली सुनवाई दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए उत्तर प्रदेश एसआईटी से जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. […]

बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटा; 4 बाल अपचारी फरार

० सुबह परिसर में मिला शव, पुलिस ने शुरू की तलाश; परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई। आरोप है कि चार बाल अपचारियों ने पहले गार्ड के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सोमवार सुबह सुरक्षा गार्ड का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र […]

शादी से लौट रहे मेहमानों की पिकअप दो ट्रकों के बीच फंसी, 13 की मौत; हाईवे पर मची चीख-पुकार

  ० यू-टर्न लेते समय पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरी लेन में पहुंची पिकअप को सामने से आ रहे ट्रक ने भी रौंदा इंटरनेशनल न्यूज़। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हाईवे पर यू-टर्न लेते समय पिकअप वाहन पहले पीछे से आए ट्रक की चपेट में आया और फिर दूसरी लेन में पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कैसे हुआ हादसा? स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंदांग स्यारिफ हिदायत के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर जावा […]

दतिया में भाजपा में बगावत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही हाईवे जाम, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

  दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदलने के फैसले के बाद जिले में सियासी बवाल खड़ा हो गया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। पूरी रात चले प्रदर्शन को हटाने के लिए शनिवार तड़के पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प और पथराव भी हुआ। रातभर हाईवे पर डटे रहे समर्थक भाजपा की उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता दतिया-झांसी हाईवे पर जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद’ और ‘टिकट वापस लो’ के नारे लगाए और साफ […]

एनजीटी का बड़ा आदेश: रायपुर समेत तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक

  रायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण के नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए रायपुर सहित देश के तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। एनजीटी ने स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई तक इन स्टेडियमों में उसकी अनुमति के बिना कोई खेल आयोजन नहीं किया जा सकेगा। इन तीन स्टेडियमों पर लगी रोक एनजीटी के अंतरिम आदेश के दायरे में आने वाले स्टेडियम हैं— शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, मुंबई सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को निर्धारित की गई है। जल संरक्षण नियमों पर जताई नाराजगी एनजीटी […]

बिलासपुर प्रभारी डीईओ की नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर अधिकारी की पदस्थापना को दी गई चुनौती

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के प्रभारी पद पर की गई नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश को चुनौती देते हुए दो प्राचार्यों ने याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने नियुक्ति आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। जूनियर अधिकारी को डीईओ बनाने पर उठे सवाल स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में प्राचार्य (एलबी) रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया था। इस आदेश के खिलाफ प्राचार्य राघवेंद्र गौराहा और कामेश्वर बैरागी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उनसे वरिष्ठ कई […]