राजिमवासियों को बड़ी सौगात: नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाकर बनाई गई नगर पालिका, सरकार ने जारी की अधिसूचना

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत राजिम नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही नगर पालिका की सीमाएं रहेंगी। इस फैसले के बाद राजिम में खुशी का माहौल है और लोगों ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने से शहर के सुनियोजित विकास को […]

CG विधानसभा: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को होगी चर्चा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए कहा कि इस पर 17 जुलाई, यानी सत्र के अंतिम दिन चर्चा कराई जाएगी। राज्य गठन के बाद 10वां अविश्वास प्रस्ताव छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद विधानसभा में यह 10वां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले नौ बार विभिन्न सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जा चुके हैं, लेकिन हर बार संबंधित सरकारें सदन में अपना बहुमत साबित करने में सफल रही हैं। इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव के जरिए कांग्रेस सरकार को कई अहम […]

बाबा बालक नाथ मंदिर में चांदी के चढ़ावे में गड़बड़ी! 110 ग्राम की जगह रजिस्टर में दर्ज हुई सिर्फ 11 ग्राम, ऑडिट में खुलासा

  हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में चढ़ावे के रिकॉर्ड में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभागीय ऑडिट में खुलासा हुआ है कि एक श्रद्धालु द्वारा दान की गई 110 ग्राम चांदी को मंदिर के स्टॉक रजिस्टर में केवल 11.099 ग्राम दर्ज किया गया। इस विसंगति के बाद मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़ी जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2021 में श्रद्धालु राकेश जैन ने मंदिर में 110 ग्राम चांदी दान की थी। लेकिन स्टॉक रजिस्टर में इसकी एंट्री केवल 11 ग्राम 99 मिलीग्राम दर्ज की गई। यानी करीब 99 ग्राम चांदी का […]

CG विधानसभा: जल संकट पर सरकार को सत्ता पक्ष ने ही घेरा, रायपुर में पानी की समस्या को लेकर अरुण साव से तीखे सवाल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन और अमृत मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति को लेकर सरकार को सत्ता पक्ष के विधायकों के सवालों का सामना करना पड़ा। भाजपा विधायकों ने रायपुर समेत कई क्षेत्रों में पेयजल संकट और योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। हर साल रायपुर में क्यों होता है जल संकट? भाजपा विधायक भईया लाल राजवाड़े, अजय चंद्राकर, सुनील सोनी और राजेश मूणत ने कहा कि हर साल रायपुर के लोग भीषण जल संकट झेलते हैं। कई इलाकों में पानी की टंकियां होने के बावजूद लोगों को टैंकरों से पानी सप्लाई करना पड़ रहा है। इस पर लोक […]

छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य

  0 मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संयुक्त प्रेसवार्ता में रखीं आदिम जाति विकास विभाग की उपलब्धियां रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में आदिवासी समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। आज छत्तीसगढ़ संवाद के आडिटोरियम में आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में विभाग की बहुआयामी उपलब्धियों और भावी योजनाओं का […]

CBSE का बड़ा फैसला: 2026-27 से लागू होगा नया तीन-भाषा फॉर्मूला, जानिए किन छात्रों पर क्या होगा असर

  नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत तीन-भाषा फॉर्मूले को लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना और छात्रों में बहुभाषी क्षमता विकसित करना है। क्या है नया तीन-भाषा फॉर्मूला? CBSE के नए नियमों के अनुसार— 0 छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। 0 इनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य होंगी। 0 अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, अरबी जैसी विदेशी भाषा तीसरी भाषा तभी चुनी जा सकेगी, जब बाकी दो भाषाएं भारतीय हों। 0 भारतीय भाषाओं में हिंदी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, […]

ओमान तट पर जहाजों पर हमले के बाद भारत सख्त, ईरानी राजनयिक तलब; भारतीय नाविक की मौत पर मांगा जवाब

  नई दिल्ली। ओमान के तट के पास व्यापारिक जहाजों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने ईरानी दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद होसैनी समेत अन्य ईरानी राजनयिकों को तलब कर इस घटना पर जवाब मांगा और अपनी गहरी चिंता जताई। भारतीय नागरिक की मौत के बाद बढ़ी सख्ती यह राजनयिक कदम उस हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के ध्वज वाले दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया। हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि कई […]

CG विधानसभा मानसून सत्र: दूसरे दिन सदन में जल जीवन मिशन पर सरकार से सवाल, अविश्वास प्रस्ताव पर भी रहेगी नजर

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को शुरू हो गई। सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जहां भाजपा विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता और उनके भौतिक सत्यापन को लेकर सरकार से सवाल उठाए। इन सवालों का जवाब उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने सदन में दिया। अविश्वास प्रस्ताव पर टिकी निगाहें आज की कार्यवाही राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम मानी जा रही है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांगेगी, जिससे सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। इन मुद्दों पर […]

ईरानी मिसाइल हमले से दहला होर्मुज जलडमरूमध्य, UAE के दो तेल टैंकर बने निशाना; भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल

  नई दिल्ली/अबू धाबी। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र से गुजर रहे UAE के दो राष्ट्रीय तेल टैंकर ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ पर ईरान की ओर से दागी गई दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। 6 भारतीय समेत 8 लोग घायल रक्षा मंत्रालय के अनुसार, घायलों में 6 भारतीय नागरिक और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद दोनों […]

CG विधानसभा मानसून सत्र: आज दूसरे दिन सदन में हंगामे के आसार, अविश्वास प्रस्ताव से नक्सलवाद तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है। प्रश्नकाल के साथ शुरू होने वाली कार्यवाही में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। वहीं डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। नक्सलवाद पर आभार प्रस्ताव, विपक्ष लाएगा अविश्वास प्रस्ताव सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियों को लेकर आभार प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। दूसरी ओर, विपक्ष […]