छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: DMF घोटाले की जांच में कई जिलों में ताबड़तोड़ छापे, कारोबारी के घर भी दबिश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। रायपुर से अंबिकापुर तक ED की रेड सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी है। प्रदेशभर में करीब नौ ठिकानों पर कार्रवाई की चर्चा है। जांच के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय […]

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने लगाए दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण के आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

  नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व सहपाठी पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, ब्लैकमेलिंग, जबरन धर्मांतरण और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता वायुसेना अधिकारी की पत्नी है और नागपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। महिला का आरोप है कि फरवरी 2025 में उसके स्कूल के पूर्व सहपाठी अय्याज ताज मदारे ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया और एक होटल में बुलाया। वहां कथित तौर पर उसे […]

Big News : अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,सख्त किए नियम

  नई दिल्ली। बच्चों की मौत और दूषित कफ सिरप से जुड़े मामलों के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर कफ सिरप समेत सभी सिरप आधारित दवाओं की बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक्री पर रोक लगा दी है। अब ऐसी दवाएं खरीदने के लिए मरीजों को चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन दिखाना अनिवार्य होगा। सरकार ने यह फैसला ‘ड्रग्स रूल्स, 1945’ में संशोधन करते हुए ‘ड्रग्स (पांचवां संशोधन) नियम, 2026’ के तहत लिया है। यह संशोधन 9 जून 2026 को राजपत्र में अधिसूचित किया गया था और इसके लागू होते ही नए नियम प्रभावी हो गए हैं। बच्चों की मौत […]

मालगाड़ी की टक्कर से जंगली हाथी गंभीर घायल, साथी हाथियों ने घेरा इलाका,रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल हाथी की चिंघाड़ सुनकर उसके झुंड के अन्य हाथी भी मौके पर पहुंच गए और लंबे समय तक इलाके में डटे रहे। इससे वन विभाग और रेस्क्यू टीम को राहत एवं उपचार कार्य शुरू करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कोयला परिवहन के लिए उपयोग होने वाली रेल लाइन पर गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में जंगली हाथी आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी के […]

मानसून में बढ़ेगा गर्मी और उमस का खतरा, 70 करोड़ भारतीय हो सकते हैं प्रभावित

नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन का असर अब केवल गर्मियों की लू तक सीमित नहीं रहेगा। आईआईटी गांधीनगर के नेतृत्व में किए गए एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि भविष्य में भारत का मानसून मौसम भी बेहद खतरनाक हो सकता है। शोध के अनुसार यदि वैश्विक तापमान औद्योगिक युग से पहले के स्तर की तुलना में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है, तो देश का लगभग 53 प्रतिशत हिस्सा मानसून के दौरान ऐसी गर्मी और उमस की चपेट में आ सकता है, जहां मानव शरीर स्वयं को ठंडा रखने में असमर्थ हो जाएगा। क्या है “अनकम्पेन्सेबल हीट स्ट्रेस”? अध्ययन में जिस स्थिति को लेकर सबसे अधिक चिंता जताई […]

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत

  प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। यमुनानगर के मेजा थाना इलाके के कुकुरकटवा गांव में सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों की नृशंस हत्या कर दी। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है […]

रिश्वतखोर बैंक मैनेजर पर गिरी गाज: 10 हजार की मांग के आरोप में शाखा प्रबंधक निलंबित

  रायपुर। मृतक खातेदार की जमा राशि जारी करने के बदले कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की एक शाखा प्रबंधक को भारी पड़ गया। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद बैंक प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए प्रभारी शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। मामला बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा का है। जानकारी के अनुसार, मृतक खातेदार के नामिनी ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि खाते में जमा राशि का भुगतान करने के एवज में शाखा प्रबंधक अनिता पाण्डेय ने 10 हजार रुपये रिश्वत […]

मानसून ब्रेक: छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य आज से बंद, 1 अक्टूबर तक नहीं होगी जंगल सफारी

रायपुर .मानसून के आगमन के साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्यों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वन्यजीवों के प्रजनन काल और जंगलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 1 अक्टूबर 2026 तक जंगल सफारी और पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) एवं वन बल प्रमुख अरुण पांडेय ने बताया कि हर वर्ष मानसून शुरू होने से पहले टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। इस वर्ष भी यही व्यवस्था लागू की गई है। 2 अक्टूबर से फिर शुरू होगा जंगलों का रोमांच […]

Big News : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, 13 जुलाई से होगी शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पांच दिवसीय यह सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों पर चर्चा एवं कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, वित्तीय कार्यों और अन्य शासकीय कार्यों को सदन के पटल पर रखेगी। मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि सत्र में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर […]

रायपुर में भीषण आग: पोरवाल ऑयल फैक्ट्री धू-धू कर जली, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका

  रायपुर | राजधानी रायपुर के उरला स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार छा गया। घटना के समय फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे प्रशासन और बचाव दलों की चिंता बढ़ गई है। दमकल और पुलिस मौके पर आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। वहीं पुलिस […]