री-नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

  रायपुर। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) 2026 पुनः परीक्षा के सुचारु और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर गौरव सिंह ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं। बारिश को देखते हुए विशेष तैयारी संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने निर्देश […]

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एकदिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला गुरुवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद ओम बिरला सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 12 बजे पुनः लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे शांतिनगर में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे फिर लोकभवन लौटेंगे। दौरे के अंत में लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:55 बजे रायपुर […]

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक त्रासदी: पत्नी रूठकर गई मायके, दो मासूम बेटों को जहर देने के बाद पिता ने भी दी जान

  जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बीच एक पिता ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बेटों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मृतक रमेश कुमार पटेल (35) कटनाई गांव में धान कुटवाने गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके घर में उसके दोनों बच्चों और उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव बरामद किए। मृतकों की पहचान: रमेश कुमार पटेल (35 वर्ष) आदर्श पटेल (3 […]

प्रेमी की शादी तय होने से नाराज नाबालिग चढ़ी मोबाइल टॉवर पर, 3 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

जशपुर।जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने ग्रामीणों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 और पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने संभाली स्थिति सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और […]

बेमेतरा में डबल मर्डर से सनसनी : देवर ने भाभी और भतीजी की चाकू मारकर की हत्या,गांव में दहशत का माहौल

  बेमेतरा।बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस के अनुसार आरोपी हेमलाल आदिल का परिवार के सदस्यों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उसने गुस्से में आकर अपनी भाभी और भतीजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पहले भी हत्या के मामले में काट चुका […]

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका: चुनाव याचिका खारिज करने की मांग नामंजूर, अब मेरिट पर होगी सुनवाई

  बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर खारिज करने की मांग को अदालत ने अस्वीकार कर दिया है। अब उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर मेरिट के आधार पर सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई Justice Ravindra Kumar Agrawal की एकल पीठ में हुई। अदालत ने याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए खारिज करने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 23 जून को निर्धारित की गई है।  क्या है पूरा मामला? दुर्ग लोकसभा सांसद और पाटन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे विजय बघेल ने भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए […]

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: रोजाना 20 लाख तक पहुंच रहा दान, चढ़ावा गड़बड़ी मामले की SIT जांच तेज

  अयोध्या।राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों के बीच दान व्यवस्था एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। हालांकि विवादों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है और रामलला के चरणों में प्रतिदिन लाखों रुपये का चढ़ावा पहुंच रहा है। रोजाना 18 से 20 लाख रुपये का चढ़ावा सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में इन दिनों प्रतिदिन करीब 18 से 20 लाख रुपये का चढ़ावा प्राप्त हो रहा है। मंदिर परिसर में निर्धारित स्थान पर रोजाना दान पेटियों की गणना की जा रही है और राशि को भारतीय स्टेट बैंक की अधिकृत शाखा में जमा कराया […]

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, 2 घंटे देरी से भरी उड़ान

  रायपुर।रायपुर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंच रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (चिड़िया टकराने) की घटना का शिकार हो गई।जानकारी के अनुसार, विमान के रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते समय अचानक एक चिड़िया उससे टकरा गई। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में विमान को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित रहे। सुरक्षा जांच के बाद रवाना हुआ विमान बर्ड हिट की घटना के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन के तकनीकी विशेषज्ञों ने विमान का निरीक्षण किया। सभी सुरक्षा मानकों की जांच पूरी […]

G7 में मोदी-ट्रंप मुलाकात पर दुनिया की नजर, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिम एशिया संकट पर होगी अहम चर्चा

  कनाडा। जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया की स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता सूत्रों के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब एक वर्ष तक चली वार्ताओं के बाद दोनों देशों ने फरवरी में अंतरिम व्यापार समझौता किया था। अब आने वाले कुछ सप्ताह में व्यापक समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा […]

12 लाख का बिल पास करने के लिए मांगी 2 लाख की रिश्वत! ACB ने जनपद CEO, क्लर्क और चपरासी को रंगे हाथ दबोचा

  सक्ती। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जनपद पंचायत के एक CEO, क्लर्क और चपरासी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विकास कार्यों के भुगतान का बिल पास करने के बदले ₹2 लाख की घूस मांगी गई थी। 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के बदले मांगी गई रिश्वत ACB सूत्रों के अनुसार, लिमतरा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत लगभग ₹20 लाख के विकास कार्य स्वीकृत हुए थे। इनमें निर्मला घाट और नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं। योजना के तहत ₹8 लाख का भुगतान पहले ही हो चुका था, […]