Big News : बलौदाबाजार में ACB-EOW की बड़ी दबिश, शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज जब्त

  बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने कई घंटों तक दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर अपने कब्जे में ले लिए। जानकारी के अनुसार ACB और EOW की संयुक्त टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित कारोबारी अहिंदर के निवास समेत उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर दबिश दी। सुबह शुरू हुई कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कारोबारी से पूछताछ की और उसके वित्तीय लेनदेन, व्यवसायिक गतिविधियों तथा आय-व्यय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की। […]

राम मंदिर ट्रस्ट पर कमीशन मांगने के आरोप, पूर्व इंजीनियर के दावों से बढ़ा विवाद

  ० सेवानिवृत्त इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, संबंधित कर्मी ने दावों को बताया निराधार अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े विवादों के बीच अब एक नया मामला सामने आया है। राम मंदिर निर्माण कार्यों की निगरानी से जुड़े रहे सेवानिवृत्त इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने एक इंटरव्यू में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के बाद मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। दीनानाथ वर्मा का दावा है कि राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण के दौरान एल्युमिनियम कार्य कराने वाले एक ठेकेदार […]

दुष्कर्म के आरोपी ‘चावल वाले बाबा’ को गोपनीय तरीके से रायपुर लाया गया, मेकाहारा में होगी स्वास्थ्य जांच

  ० महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की बिगड़ी तबीयत, पुलिस सुरक्षा में रायपुर लाकर कराया जाएगा उपचार रायपुर। दुष्कर्म के आरोप में महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद चर्चित कथावाचक और ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री उर्फ ‘चावल वाले बाबा’ को शनिवार को गोपनीय तरीके से रायपुर लाया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें पहले रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचाया गया, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेकाहारा भेजने की तैयारी की गई। सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकीय जांच कराने का निर्णय लिया गया। विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत […]

बस्तर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, नापजोख के दौरान आरआई समेत तीन लोगों से मारपीट

० अदालत के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची थी राजस्व टीम, ग्रामीणों के विरोध के बाद गांव में बढ़ा तनाव बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करपावंड गांव में जमीन विवाद को लेकर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के सामने विवाद हिंसक हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जमीन मालिक, जमीन बेचने वाले व्यक्ति और राजस्व निरीक्षक (आरआई) के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शेराराम चौधरी ने मदन निषाद से करीब 10 एकड़ 10 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इस जमीन […]

सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक ,तीन युवकों की मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक फूंका

० प्रतापपुर क्षेत्र में हुआ हादसा, एक युवक की हालत गंभीर; ट्रक चालक मौके से फरार सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से […]

NEET-UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड देख परिवार के उड़े होश

0 पुनर्परीक्षा से एक दिन पहले सामने आई चौंकाने वाली चूक, एनटीए से लगाई सुधार की गुहार नई दिल्ली/नागपुर। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक छात्र को उसके नए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में आवंटित कर दिया गया। परीक्षा 21 जून को होनी है और इतनी कम अवधि में विदेश जाकर परीक्षा देना छात्र और उसके परिवार के लिए लगभग असंभव है। नागपुर की जगह मिला अबू धाबी का सेंटर जानकारी के अनुसार छात्र को पहले नीट परीक्षा के लिए नागपुर के सरस्वती […]

AI-171 विमान हादसे पर नया विवाद: पायलट्स फेडरेशन ने सरकारी रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल

  नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने हादसे की आधिकारिक जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि दुर्घटना की वजह पायलट की गलती नहीं, बल्कि विमान में आई गंभीर विद्युत (इलेक्ट्रिकल) खराबी हो सकती है। संगठन ने अपने सिम्युलेटर परीक्षणों के आधार पर जांच प्रक्रिया और निष्कर्षों पर गंभीर आपत्ति जताई है। एफआईपी के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तकनीकी तथ्यों को नजरअंदाज किया गया और कुछ अनुभवी विमानन विशेषज्ञों को प्रक्रिया से दूर रखा गया। उनका कहना है कि हालिया सिम्युलेटर […]

खाद संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे किसान; पैलीमेटा में चक्काजाम

खैरागढ़। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यूरिया और डीएपी की कमी से नाराज किसानों ने ग्राम पैलीमेटा में सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बुवाई के सबसे महत्वपूर्ण समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि खाद वितरण केंद्रों पर लगातार कमी बनी हुई है। कई दिनों से चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित होने लगी है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल खाद आपूर्ति बढ़ाने […]

राजधानी में सनसनी : स्कूल में मामूली विवाद बना जानलेवा, छात्र ने साथी की चाकू मारकर कर दी हत्या

  रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्कूल परिसर में शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक छात्र की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव स्थित एक स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के दौरान एक छात्र ने चाकू निकालकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल छात्र ने […]

कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में फिर हादसा, मेंटेनेंस के दौरान गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आए 3 कर्मचारी

  मुंगेली। जिले के सरगांव स्थित रामबोड़ कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला हादसा सामने आया है। नियमित मेंटेनेंस कार्य के दौरान कीलन डिस्चार्ज गेट अचानक खुल जाने से गर्म स्पंज आयरन बाहर निकल आया, जिसकी चपेट में आने से तीन कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, 18 जून की सुबह करीब 7 बजे प्लांट में जाम पड़े कीलन डिस्चार्ज गेट की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान गेट अचानक खुल गया और अंदर मौजूद अत्यधिक गर्म स्पंज आयरन तेज रफ्तार से बाहर निकल आया। […]