CG IPS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा IPS फेरबदल, 31 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में 31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इनमें DG, ADG, IG, DIG और AIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन बड़े अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी पवन देव — DG, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा व अग्निशमन सेवाएं गुरजिंदर पाल सिंह — DG, प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी एसआरपी कल्लूरी — MD, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन प्रदीप गुप्ता — ADG, प्रशासन एवं चयन दीपांशु विजय काबरा — ADG, रेल एवं यातायात का अतिरिक्त प्रभार अमित कुमार — ADG, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अतिरिक्त […]

Big Breaking : महाराष्ट्र के NICU में तड़के धमाका, फिर भड़की आग… 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चे थे भर्ती

  अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक धमाका होने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते वार्ड में धुआं भर गया। हादसे में तीन नवजातों की मौत हो गई, जबकि अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की तत्परता से कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका वेंटिलेटर में हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई और पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। हादसे के वक्त NICU में 39 नवजात भर्ती थे। […]

ED Raid Breaking : राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई, नाहटा ग्रुप से जुड़े 3 ठिकानों पर एक साथ छापा

  राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। शहर से लगे तीन अलग-अलग ठिकानों पर ED की टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की है। कार्रवाई में नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 6 बजे कार्रवाई शुरू की। टीमों ने भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों में जांच शुरू की।   छापेमारी के दौरान ED की टीम दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल […]

Big News : कुलगाम आतंकी हमला: घायल दूसरे छत्तीसगढ़ के मजदूर ने भी तोड़ा दम, दोनों की मौत

  ० ईंट भट्ठे पर काम कर रहे दो प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने बनाया था निशाना, हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली; सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी आतंकियों की भूमिका की जांच में जुटीं श्रीनगर/रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस हमले में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। दोनों छत्तीसगढ़ के निवासी थे और कुलगाम के केलम इलाके स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने दोनों मजदूरों पर गोलीबारी की थी। हमले में 24 वर्षीय दीपक रात्रे की मौके पर ही […]

टीएमसी को बड़ा झटका: पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव समेत तीन नेता भाजपा में शामिल, बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में साल्टलेक स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के एक दिन बाद हुए इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। समिक भट्टाचार्य बोले- यह अपवाद, नीति में बदलाव नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम […]

CG Breaking :भाजपा को बड़ा झटका,पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा

  ० प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी, सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया त्यागपत्र; सियासी गलियारों में हलचल तेज रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मंडल अध्यक्ष को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सिर्फ पद नहीं, पार्टी भी छोड़ी रवि भगत ने केवल संगठनात्मक पद से ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले को […]

कतर के गैस हब में बड़ा धमाका: 54 घायल, 18 लापता; राहत-बचाव अभियान तेज

  दोहा/रास लफान। कतर के प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यात केंद्र रास लफान औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में अब तक 54 लोगों के घायल होने और 18 लोगों के लापता होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट बारजान संयंत्र (Barzan Plant) में उस समय हुआ, जब वहां की सुविधाओं को दोबारा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा था। रास लफान क्षेत्र कतर के ऊर्जा क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है और यहीं से बड़े पैमाने पर प्राकृतिक गैस का निर्यात किया […]

Breaking : तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिलाओं की मौत; 67 श्रमिक अस्पताल में भर्ती

  ० तिरुवल्लूर में बड़ा औद्योगिक हादसा, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित तिरुवल्लूर। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक सीफूड निर्यात इकाई में रविवार को अमोनिया गैस रिसाव की दर्दनाक घटना सामने आई। हादसे में 7 महिला श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 67 कर्मचारी गैस की चपेट में आने से बीमार हो गए। प्रभावितों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। फैक्ट्री में मचा हड़कंप, राहत-बचाव कार्य तेज जानकारी के अनुसार, पेरियापालयम के निकट कन्निगाइपैर स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में […]

Breaking : असम में बड़ा विमान हादसा: वायुसेना का AN-32 लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट के मौत की आशंका

  जोरहाट। असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान नियमित आपूर्ति सामग्री लेकर वायुसेना स्टेशन पर उतरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान लैंडिंग के समय विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। पायलट के निधन की आशंका सूत्रों के अनुसार हादसे में पायलट के निधन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत दल […]

Big Breaking : LoC पर आकस्मिक विस्फोट में दो जवान शहीद, उरी के कमलकोट सेक्टर में हुआ हादसा

  श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास मंगलवार देर शाम हुए एक आकस्मिक विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। दोनों जवान ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यह हादसा उरी के संवेदनशील कमलकोट सेक्टर में हुआ। विस्फोट के बाद दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत श्रीनगर स्थित बादामीबाग के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जांच […]