साय सरकार की घोषणा पर अमल : हजारों NHM कर्मचारियों को मिलेगी बीमा सुरक्षा,2 करोड़ तक का बीमा कवर, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद अब एनएचएम कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। 13 जून को आयोजित प्रदेश स्तरीय एनएचएम कर्मचारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा देने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से कर्मचारियों के लिए विशेष बीमा सुविधाएं लागू की गई हैं। कर्मचारियों को मिलेंगे ये […]

मांगें पूरी करो या आंदोलन झेलो! कांकेर और बालोद में सरकार के खिलाफ गरजे लोग,68 गांवों ने रोकी रफ्तार

भानुप्रतापपुर/बालोद। छत्तीसगढ़ में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज 18 पंचायतों के 68 गांवों के लोगों ने अंतागढ़ में चक्काजाम कर दिया, जिससे भानुप्रतापपुर-नारायणपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आंदोलन के सातवें दिन सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारियों का आरोप है […]

पीडब्ल्यूडी सचिव का सख्त अल्टीमेटम: 30 जून तक टेंडर, 31 जुलाई तक वर्क ऑर्डर जारी करें अधिकारी

  ० भारतमाला से जुड़ेंगी प्रदेश की सड़कें, पहुंचविहीन गांवों और द्रुतगामी मार्गों पर रहेगा विशेष फोकस रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सख्त समय-सीमा तय कर दी है। विभागीय सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मार्च 2026 तक स्वीकृत सभी कार्यों के लिए 30 जून तक निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएं और 31 जुलाई तक कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी कर दिए जाएं, ताकि बारिश के बाद निर्माण कार्यों को तेजी से शुरू किया जा सके। नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं […]

धर्मांतरण के आरोप पर अंतिम संस्कार को लेकर बवाल, ग्रामीणों के विरोध के बाद बदला गया स्थान

  भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के इरागांव में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। महिला की मौत के बाद जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गांव में अंतिम संस्कार का विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान हुआ विरोध जानकारी के अनुसार, इरागांव निवासी गणेशिया नेताम का बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों ने महिला के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई और गांव […]

सादगी की मिसाल बने विधायक दीपेश साहू, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह में सात फेरे लेने बैलगाड़ी से निकाली बारात

  बेमेतरा। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपनी शादी को यादगार और सामाजिक संदेश से जोड़ते हुए सादगी की अनूठी मिसाल पेश की है। विधायक आज तरुणा साहू के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले विधायक की बारात पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ी पर निकाली गई, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बारात में अरुण साव सहित कई मंत्री और गणमान्य अतिथि बाराती के रूप में शामिल हुए। सामूहिक विवाह समारोह होने के बावजूद पूरे आयोजन में पारंपरिक शादी जैसा उत्साह देखने को मिला। घराती और बाराती दोनों पक्षों के लोग पूरे जोश और उत्साह […]

राज्यपाल डेका ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधा रोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, जैविक खेती, टी.बी उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि विकास कार्यों के बेहतर परिणाम के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करना चाहिए और योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने पर बल दिया। राज्यपाल ने गोद ग्राम बिजली में जल संरक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि […]

Breaking : भाजपा नेता रूप नारायण सिन्हा का निधन: हार्ट अटैक से छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ने तोड़ा दम, राजनीतिक जगत में शोक

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। रूप नारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, रूप नारायण सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। वे इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी भी थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. रमन सिंह […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, राज्य छोड़ने की शर्त

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति घोटाले से जुड़े दो मामलों में उन्हें जमानत दे दी। हालांकि अदालत ने शर्त रखी है कि वे छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे और केवल जांच या कोर्ट में पेशी के लिए ही राज्य में आ सकेंगे। निरंजन दास पिछले करीब दो वर्षों से जेल में बंद थे। उन पर कथित शराब सिंडिकेट, अवैध कमीशनखोरी और आबकारी नीति में हेरफेर कर करोड़ों रुपये के घोटाले में भूमिका निभाने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह कथित घोटाला वर्ष 2019 से 2022 […]

CG Accident : बलरामपुर-रामानुजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चार युवकों की मौत

  बलरामपुर। Balrampur-Ramanujganj जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया। यह हादसा पीपरपान मोड़ के पास हुआ, जब एक ही बाइक पर सवार चार युवक डिंडा साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहे थे और उनकी बाइक एटा लोड ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा रात के समय हुआ और सड़क […]

गरियाबंद में तेंदुए का कहर, 7 वर्षीय बच्चे पर हमला, गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद। जिले के कोदोबतर अंतर्गत चट्टानपारा इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तेंदुए ने 7 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा पड़ोस के घर से टीवी देखकर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, घर लौटते समय घात लगाए तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर उसकी गर्दन पकड़ ली और उसे जंगल की ओर खींचने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और जान जोखिम में डालकर किसी तरह बच्चे को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत […]