विधानसभा को ‘पेपरलेस’ करने के कार्यों में आएगी तेजी,लोक निर्माण विभाग के सचिव ने किया निरीक्षण

  ० पर्याप्त पार्किंग के साथ सर्वसुविधायुक्त ड्राइवर-रूम बनाने के दिए निर्देश ० निर्माणाधीन नए ‘लोकभवन’ के कार्यों को भी देखा, अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने कहा रायपुर।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज नवा रायपुर में निर्माणाधीन लोकभवन (राजभवन) के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर ले-आउट और फ्लोर-प्लान जाना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा को ‘पेपरलेस’ बनाने के लिए तकनीकी कार्यों औऱ व्यवस्थाओं में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग और चिप्स को बेहतर समन्वय […]

बलौदा बाजार में देर रात किराना गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख

  बलौदाबाजार। Baloda Bazar के लवन रोड स्थित दीपल ट्रेडर्स के किराना गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया। घटना में करोड़ों रुपए का किराना सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल की करीब दस गाड़ियां लगातार मशक्कत करती रहीं। तेल-घी के पीपों से तेजी से फैली आग जानकारी के मुताबिक गोदाम में बड़ी मात्रा में तेल, घी के पीपे और अन्य ज्वलनशील किराना सामग्री रखी हुई थी। प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुई सरकार, छत्तीसगढ़ में निगरानी समितियों का गठन

  रायपुर। School Education Department Chhattisgarh ने निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में जिला और विकासखंड स्तर पर निगरानी एवं जांच समितियों का गठन किया है। इस संबंध में मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर से सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश के कई अशासकीय विद्यालय पालकों को किताबें, गणवेश और अन्य शैक्षणिक सामग्री एक ही निर्धारित फर्म से खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस मामले को लेकर लगातार शिकायतें और मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही थीं। जिला स्तर पर बनेगी निगरानी समिति सरकार […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस OBC विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

  रायपुर। All India Congress Committee के OBC विभाग ने Chhattisgarh Pradesh Congress Committee के तहत छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 नेताओं को OBC कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियों की अधिसूचना OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Anil Jaihind द्वारा जारी की गई। रायपुर और आसपास के जिलों में ये बने अध्यक्ष Raipur शहर से लक्ष्मण सेन और रायपुर ग्रामीण से मुकेश साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। Baloda Bazar शहर में गणेश शंकर साहू और ग्रामीण क्षेत्र में घनश्याम पटेल को जिम्मेदारी मिली है। […]

कोयला लेवी घोटाला मामला: ACB-EOW ने नारायण साहू के खिलाफ 1000 पन्नों का पाँचवां पूरक चालान किया पेश, जांच तेज

  रायपुर। ACB-EOW ने अवैध कोयला लेवी वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नारायण साहू के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रायपुर में पाँचवां पूरक अभियोग पत्र दाखिल किया है। यह चालान लगभग 1000 पन्नों का बताया जा रहा है। आरोपी नारायण साहू, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी का पूर्व चालक रह चुका है और वर्तमान में रायपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध है। उस पर आरोप है कि वह कोयला लेवी वसूली के संगठित नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था। जांच एजेंसियों के अनुसार, अपराध क्रमांक 03/2024 में दर्ज मामले के तहत नारायण साहू ने कथित रूप से कोयला व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से अवैध वसूली की राशि एकत्र कर उसे […]

जगदलपुर में पहली बार चार राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर, अमित शाह की अध्यक्षता में बड़ी बैठक

  जगदलपुर । बस्तर संभाग के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा अंतरराज्यीय राजनीतिक और प्रशासनिक आयोजन हो रहा है। मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 26वीं बैठक आज मंगलवार को जगदलपुर में शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कर रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami शामिल हुए। चारों राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सचिव और NITI Aayog के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद हैं। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह हाईलेवल बैठक दोपहर बाद तक चलेगी। बैठक समाप्त होने के बाद […]

बस्तर में ऐतिहासिक बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आज

  रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा है कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज होगा। जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। बड़ी बैठक: मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सभी […]

Breaking : रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल झपटमारी, पुलिस जांच में जुटी

  रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने के बावजूद सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे अपने निवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच […]

अमित शाह आज लॉन्च करेंगे नेक्स्ट जेन CG डायल-112 सिस्टम, सभी 33 जिलों को मिलेगी हाईटेक इमरजेंसी सेवा

  रायपुर। Amit Shah आज Raipur में “नेक्स्ट जेन CG डायल-112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS 2.0)” का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों और चलित फोरेंसिक साइंस लैब को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद Chhattisgarh में आपातकालीन सेवाएं अधिक हाईटेक, तेज और तकनीक आधारित हो जाएंगी, जिससे नागरिकों को संकट की स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी। कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री Vijay Sharma ने किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। नेक्स्ट जेन CG डायल-112 के तहत पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, […]

छत्तीसगढ़ में सरकारी खर्चों पर सख्ती, विदेश यात्राओं पर रोक और वीआईपी काफिले छोटे करने के निर्देश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में वित्तीय अनुशासन और सादगी लागू करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘वित्त निर्देश 14/2026’ जारी करते हुए मंत्रियों और अधिकारियों के अनावश्यक खर्चों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्देश 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंजूरी के बाद जारी इस आदेश के तहत सरकारी खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया है। हाल ही में ईंधन और संसाधन बचत की अपील के बीच यह निर्णय लिया गया है। ० नए निर्देशों के अनुसार सरकारी खर्च पर विदेश यात्राएं लगभग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई हैं। केवल […]