Big Breaking : अरुणदेव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कार्यवाहक डीजीपी आईपीएस अरुणदेव गौतम को अब स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए उनकी नियुक्ति को औपचारिक मंजूरी प्रदान की। सरकारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अनुशंसा पर गठित पैनल से की गई है। इस पैनल में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता का नाम भी शामिल था। पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद, 4 फरवरी 2025 को अरुणदेव गौतम को राज्य का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था। तब से वे लगभग सवा साल तक इस पद पर कार्यरत रहे। पृष्ठभूमि और प्रक्रिया […]

कांकेर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा, 6.5 लाख के फर्जी नोट बरामद

  कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने करीब साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर में ही 500-500 रुपये के नकली नोट छाप रहा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास […]

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव: नई कोर कमेटी घोषित, कई दिग्गज बाहर

  रायपुर। Bharatiya Janata Party ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा रणनीतिक बदलाव करते हुए नई कोर कमेटी का गठन किया है। पार्टी की इस अहम समिति में सरकार और संगठन के प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। नई टीम का गठन राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद किया गया है। नई कोर कमेटी में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev, उपमुख्यमंत्री Arun Sao और Vijay Sharma के साथ वित्त मंत्री O. P. Choudhary को भी जगह दी गई है। संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री Ajay Jamwal, प्रदेश महामंत्री Pawan Sai, पूर्व मंत्री Amar Agrawal, वरिष्ठ नेता Lata Usendi, पूर्व विधायक Shivratan Sharma और […]

Big News : दुर्ग के कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

  दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन वयस्क और करीब चार साल का एक मासूम बच्चा शामिल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय घर के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। धमाके की आवाज […]

12वीं हिंदी पेपर लीक का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छात्रों से वसूले जाते थे 3000 रुपये

  रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी वेणु जंघेल को रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी छात्रों से पैसे लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पेपर पुलिस के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल […]

रायपुर में पहली बार होगा महिला इंटरनेशनल क्रिकेट, भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का ऐलान, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे 3 मैच

  रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस बार क्रिकेट के एक नए इतिहास का गवाह बनने जा रहा है। यहां इस साल आईपीएल के साथ-साथ महिला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों का भी आयोजन किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच ऐतिहासिक सीरीज शामिल है। अक्टूबर महीने में भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करेगी। यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय महिला क्रिकेट सीरीज होगी, जिसमें कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से 3 टी-20 मैच रायपुर में और 3 वनडे मैच वडोदरा […]

छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल: 1 जून को वोटिंग, 4 जून को तय होगी 1310 सीटों की तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्यभर में अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार 5 नगरपालिका अध्यक्ष, 77 पार्षद और पंचायतों के 1228 रिक्त पदों सहित कुल 1310 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। प्रदेश में वोटिंग 1 जून को होगी, जबकि 4 जून को मतगणना के साथ नतीजे सामने आएंगे। आयोग के मुताबिक नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं पंचायत चुनावों में मतदाता सुबह 7 बजे से […]

तेंदुए की आहट से गुदगुदा गांव में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, ग्रामीणों से की ये अपील…

  धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुदगुदा में देर रात तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। भीषण गर्मी और जंगलों में जलस्रोतों की कमी के कारण वन्यजीव अब भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ते देखे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने देर रात गांव के आसपास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के कारण जंगलों में पानी की भारी कमी हो गई है, […]

डोंगरगढ़ में फार्म हाउस पर छापा, हुक्का पार्टी करते 6 युवक गिरफ्तार

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से हुक्का और उससे संबंधित अन्य सामान भी जब्त किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दी दबिश जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और वहां हुक्का पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। मौके पर हुक्का पीते मिले युवक छापेमारी के दौरान पुलिस ने फार्म […]

रायपुर में IPL 2026 की तैयारियां तेज, 10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले IPL 2026 मुकाबलों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस 13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स खास बात यह है कि इस सीजन में RCB ने रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है, जिससे स्थानीय क्रिकेट फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है। टिकट और […]