मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

० महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सदैव रखा जाएगा याद – मुख्यमंत्री साय ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि मातृशक्ति उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि सृजन, संस्कार और सामर्थ्य की आधारशिला है। इसी भावना के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिलाओं के समग्र विकास और सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें संसद एवं देश की सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण […]

गरियाबंद के देवभोग में बार-बार भूकंप के झटके, आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे धरती हल्की कांपी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पिछले 36 घंटों के भीतर यह तीसरी बार है जब लोगों ने झटके महसूस किए हैं। इससे पहले गुरुवार शाम करीब 7:20 बजे भी कंपन दर्ज किया गया था। एक दिन पहले आए झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 मापी गई थी। हालांकि सभी झटके हल्के बताए जा रहे हैं और अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही इस गतिविधि से ग्रामीणों में डर बना हुआ […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर शासकीय संकल्प पेश, तत्काल लागू करने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को विधानसभा में एक महत्वपूर्ण शासकीय संकल्प पेश किया है। इसमें परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आग्रह किया गया है। इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र भी बुलाया गया है।संकल्प पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सदन नारी शक्ति के सम्मान, उनके समग्र विकास और सशक्तीकरण के पक्ष में है। उन्होंने जोर दिया कि देश की संसद और सभी विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत लागू […]

आसमान में अचानक मचा हड़कंप… इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, अंदर क्या हुआ जिसने सबको चौंका दिया?

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज एक बड़ी स्थिति के चलते इंडिगो की कलकत्ता से पुणे जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। स्थिति गंभीर होते देख विमान के चालक दल ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी के तहत रायपुर में लैंडिंग की अनुमति मांगी। दोपहर करीब 12 बजे विमान को सुरक्षित रूप से रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला यात्री को प्राथमिक उपचार दिया और […]

बिलासपुर में ED का बड़ा एक्शन, सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा—2000 करोड़ घोटाले से जुड़े तार!

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में भी ED की टीम ने बड़ी दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर आज सुबह से ED की टीम जांच में जुटी हुई है। मध्यनगरी चौक स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल का नाम कथित शराब घोटाले में सामने आया है। उसे इस मामले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है। करीब 2000 करोड़ रुपये के […]

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: संजय पिल्लै, मुकेश गुप्ता, आरके विज का भूपेश सरकार में हुआ डिमोशन रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में अहम प्रशासनिक निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद ने वर्ष 1988 बैच के तीन सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों—संजय पिल्लै, आर.के. विज और मुकेश गुप्ता—की पदावनति से जुड़े पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया है। यह पदावनति आदेश 26 सितंबर 2019 को तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में जारी किया गया था। साय कैबिनेट ने इस आदेश का पुनर्विलोकन करते हुए इसे रद्द करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही, मंत्रिपरिषद ने 24 सितंबर 2019 को लिए गए उस मूल निर्णय को भी अपास्त कर दिया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई […]

Big News : गरियाबंद के देवभोग क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके , 3 सेकेंड तक महसूस हुआ कंपन

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 7:42 बजे अचानक तेज आवाज के साथ धरती में कंपन महसूस किया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह झटका करीब 3 सेकेंड तक महसूस किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मौसम में बदलाव और बारिश के बाद आकाश में बिजली चमक रही थी। इसी बीच अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ धरती हिलने लगी। कंपन इतना तीव्र था कि घरों में रखी वस्तुएं भी हिलने लगीं, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। यह झटका देवभोग के साथ-साथ अमलीदर तहसील क्षेत्र में भी महसूस किया गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर […]

सक्ती में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 6 साल की जुड़वा बहनों की मौत

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो मासूम जुड़वा बहनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार थाना क्षेत्र के लवसरा गांव में रहने वाली 6 वर्षीय दीप्ति गोंड और दिव्या गोंड बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बहनें तालाब के किनारे पहुंच गईं और अचानक फिसलकर गहरे पानी में चली गईं। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण समय पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने तालाब में […]

CGBSE Result 2026 घोषित: 10वीं-12वीं में बेटियों का दबदबा,10वीं में 77.15% तो इंटर में 83.04 फीसदी बच्चे पास ,टॉपर्स की लिस्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर अनिवार्य है।   बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक आने पर छात्र को अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है। रिजल्ट में रिकॉर्ड बदलाव इस बार परिणाम समय से पहले जारी हुए हैं, जिससे पिछले 9 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। आमतौर पर रिजल्ट मई-जून में आते थे, लेकिन इस […]

CGBSE Result Breaking :छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट घोषित: टॉपर्स की सूची जारी, महासमुंद की बेटियों ने मारी बाजी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर टॉपर्स की आधिकारिक सूची भी सार्वजनिक की गई। 10वीं बोर्ड में महासमुंद का दबदबा इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी टॉपर्स ने 594 अंक (99.00%) हासिल किए हैं। संध्या नायक – एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा परीरानी प्रधान – एकलव्य स्कूल, बलोदा अंशुल शर्मा – मुंगेली परीक्षार्थियों का आंकड़ा हाई स्कूल (10वीं): कुल छात्र: 3,20,535 बालक: 1,42,881 बालिकाएं: 1,77,654 परीक्षा […]