CGBSE Result Breaking : छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित: जिज्ञासु वर्मा ने 98.69% अंक के साथ किया टॉप
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। लंबे इंतजार के बाद करीब ढाई लाख छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। इस बार परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 493 अंक (98.69 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप किया। जिज्ञासु वर्मा, बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर पलारी के छात्र हैं और उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा है। परीक्षा का विवरण और देरी का कारण 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। […]



