छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का समापन, 33 जिलों में दिखीं 211 पक्षी प्रजातियां
रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रकृति, पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन हो गया। 14 से 16 अगस्त तक चले इस अभियान में प्रदेश के सभी 33 जिलों में पक्षी अवलोकन गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान 211 पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मार्गदर्शन और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों और पक्षी विशेषज्ञों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 33 जिलों में 45 बर्ड वॉक, 1000 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा तीन दिवसीय अभियान के दौरान […]



