भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष गिरफ्तार, भाजपा नेता की शिकायत पर कार्रवाई

  रायपुर। भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया है। मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत में सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े हंसराज गोयल का नाम भी दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, फेसबुक पर अरुण पन्नालाल के नाम से भगवान शिव को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद शुक्रवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर का घेराव किया था। इसके बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे और […]

छत्तीसगढ़ में मां-बेटी का डबल मर्डर: दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर महिला की हत्या, रोती बच्ची को भी मार डाला; 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने 21 दिन बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। छापरपानी (लैलूंगा) पुलिस ने 40 वर्षीय महिला और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या के आरोप में 65 वर्षीय भिखारीराम नागवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। दोनों के शव 16 जुलाई को एक खेत में बने बोर मकान से बरामद हुए थे। घटना के बाद पुलिस […]

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रायगढ़-जशपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति में लौट आई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी तंत्र आगे चलकर और मजबूत होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। यह तंत्र उत्तर ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का मुख्य क्षेत्र रहने की संभावना है। रायगढ़-जशपुर समेत इन जिलों […]

नक्सल के अंधेरे से आत्मनिर्भरता की रोशनी तक: रायपुर में पुनर्वासित नक्सली महिलाओं ने मिस इंडिया ईस्ट अनुष्का सोन के साथ किया रैंप वॉक

  रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पल तब देखने को मिला, जब बस्तर की आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने मिस इंडिया ईस्ट 2026 अनुष्का सोन के साथ स्वदेशी फैशन शो में रैंप वॉक किया। कोसा सिल्क और हैंडलूम परिधानों में आत्मविश्वास से भरी इन महिलाओं ने यह संदेश दिया कि अब बस्तर की पहचान हिंसा नहीं, बल्कि विकास, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने नक्सलवाद से मुख्यधारा तक की यात्रा को मंच पर जीवंत कर दिया। पहली बार रायपुर पहुंचीं इन महिलाओं का आत्मविश्वास […]

ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप : CBI कोर्ट का नोटिस, DGP और CBI निदेशक से मांगा जवाब

  रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब अंबिकापुर में पदस्थ एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा। मामले में शिकायतकर्ता ने दिल्ली की सीबीआई विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) और CBI निदेशक सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन ठगी केस की जांच के दौरान रिश्वत मांगने का आरोप जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी आकाश कुमार के खिलाफ अंबिकापुर साइबर रेंज थाने में करीब 20.15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज है। आकाश ने दिल्ली स्थित सीबीआई विशेष अदालत में दायर […]

छत्तीसगढ़ में 5 IAS अधिकारियों का तबादला : सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारियां, 21 अगस्त से संभालेंगे कार्यभार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी फड़तरे अनिकेत अशोक (IAS-2020) वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, जशपुर नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर अरविंद कुमार टी. (IAS-2024) वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, बिलासपुर नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा […]

मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से MATS लॉ स्कूल में “लाफ्टर लाउंज: मिमिक्री एवं स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता” का सफल आयोजन

  रायपुर।छात्रों एवं शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक तनाव को कम करने तथा सकारात्मक एवं आनंदमय शिक्षण वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से MATS लॉ स्कूल, MATS विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा “लाफ्टर लाउंज: मिमिक्री एवं स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि हँसी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण आधार भी है। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया तथा अपनी शानदार कॉमेडी, मिमिक्री और हास्य प्रस्तुतियों से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास, मौलिकता और बेहतरीन कॉमिक […]

स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप; 5 शिक्षक और स्वीपर को नोटिस

  सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के मालखरौदा ब्लॉक स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल परिसर के अंदर शिक्षक और एक स्वीपर कथित तौर पर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। स्कूल परिसर में शराब पार्टी का दावा वायरल वीडियो में स्कूल के भीतर पांच शिक्षक और एक स्वीपर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद लोगों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, जिसके बाद जिला शिक्षा […]

पति को पड़ोसन के घर छिपा देख भड़की पत्नी, धक्का देते ही चली गई जान; कोरिया में सनसनी

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि पत्नी के एक धक्के से पति की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह मामला चरचा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलवन डांड के पिपरपारा का है। पुलिस के अनुसार, महिला बबली को लंबे समय से अपने पति जयवीर पर पड़ोस में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों […]

पं. रविवि से संबद्ध निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों का कल्याण संघ गठित, डॉ. मेघेश तिवारी बने अध्यक्ष

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (पं. रविवि), रायपुर से संबद्ध निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों के हितों, शैक्षणिक गुणवत्ता और संस्थागत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निजी महाविद्यालय प्राचार्य कल्याण संघ का गठन किया गया। संघ की पहली बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. मेघेश तिवारी को अध्यक्ष, डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार को उपाध्यक्ष और डॉ. देवाशीष मुखर्जी को सचिव चुना गया। रायपुर में आयोजित संघ की प्रथम बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी को अध्यक्ष, दुर्गा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार को उपाध्यक्ष तथा महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी को सचिव निर्वाचित किया गया। […]