रायपुर में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, CM साय की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  रायपुर। राजधानी रायपुर सोमवार को देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान-हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में निकली इस यात्रा में प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, NCC कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड्स, स्कूली छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा का आगाज रायपुर के इंडोर स्टेडियम से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। युवाओं और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा इंडोर स्टेडियम से निकलकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, […]

बड़ी खबर: भिलाई के वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

  भिलाईनगर। जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्मृतिनगर पुलिस की कार्रवाई में स्पा सेंटर मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन और 1,900 रुपये नकद समेत आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी के ली वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेंटर में दबिश दी। जांच में सामने आया कि मैनेजर तनय […]

CG News: नरहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में फंसे दो युवकों को लोगों ने बचाया

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारी बारिश के बाद नरहरा जलप्रपात उफान पर है। इसके बावजूद पर्यटकों की लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को जलप्रपात के तेज बहाव में दो युवक फंस गए। गनीमत रही कि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज बहाव में फंसे युवक बताया जा रहा है कि दोनों युवक जलप्रपात में पानी के बीच उतर गए थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। तेज धार उन्हें अपने साथ खींचने लगी तो युवक घबरा गए और […]

80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, जानिए किस जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण

  रायपुर। 15 अगस्त को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे। जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप ध्वजारोहण […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, रायपुर में 12 सेमी बारिश; सरगुजा में भारी बारिश का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 24 घंटों में रायपुर और मुंगेली जिले के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हुई। राजधानी रायपुर शहर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और […]

एक दशक बाद रायपुर आएंगे सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब, 10 अगस्त को होगा भव्य स्वागत

० दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु का रायपुर दौरा, नवनिर्मित मस्जिद के उद्घाटन की भी उम्मीद रायपुर। विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब करीब एक दशक बाद रायपुर पहुंचेंगे। सैयदना साहब सोमवार 10 अगस्त को मुंबई से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए समुदाय के हजारों सदस्य कम्युनिटी सेंटर में जुटेंगे। रायपुर प्रवास के दौरान सैयदना साहब समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उनके आमानाका में नवनिर्मित मस्जिद का उद्घाटन करने की भी उम्मीद है। दस साल बाद हो रहा है रायपुर दौरा दाऊदी […]

रायपुर में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कई रास्ते रहेंगे बाधित

० इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकलेगी यात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 अगस्त 2026 को इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन जारी किया है। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगा यातायात तिरंगा यात्रा के दौरान इंडोर स्टेडियम → गणेश मंदिर तिराहा → बूढ़ापारा बिजली ऑफिस → नगर निगम भवन के सामने रोड → महिला थाना चौक → फायर ब्रिगेड चौक → […]

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, 5 करोड़ रुपये की मदद देगी साय सरकार

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि असम में जारी राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर बातचीत कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संकट की घड़ी में असम के साथ छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय ने […]

Bilaspur Lightning: खेत से रोपा लगाकर लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत; एक झुलसा

  बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण झुलस गया। जानकारी के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने के बाद दोनों ग्रामीणों को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में झुलसे सुग्रीव धुरी का अस्पताल में इलाज जारी है। सीपत पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस ने मामले में […]

चंद्रशेखर जन्मशती पर विमर्श: “आज विचार पीछे और नेता आगे हैं”, वक्ताओं ने लोकतंत्र और समाजवाद की प्रासंगिकता पर की चर्चा

  रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की जन्मशती के अवसर पर राजधानी रायपुर के विमतारा सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे विचारकों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने चंद्रशेखर के व्यक्तित्व, विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रखर वक्ता, विद्वान राजनीतिज्ञ और जमीनी सरोकारों से जुड़े नेता के रूप में चंद्रशेखर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। ‘आज विचार पीछे और नेता आगे हैं’ चंद्रशेखर जन्मशती समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह ने कहा कि हर सवाल का स्वागत होना चाहिए। चंद्रशेखर असहमति और विमर्श के नेता […]