एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ चला जनजागरूकता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

  रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) के बहिष्कार और जनजागरूकता अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल मुख्यालय के निर्देश तथा क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश कुमार रबड़े के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। अभियान के तहत शंकरनगर स्थित शंकरनगर विद्या स्कूल, आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रतिभागियों को जूट के थैले भी वितरित किए गए और प्लास्टिक थैलियों व झिल्लियों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में […]

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विश्वास, विकास और जनकल्याण की गौरवगाथा का साक्षी बनी प्रदर्शनी — केदार कश्यप

  ० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण का नया अध्याय लिखा : केदार कश्यप रायपुर। प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज रायपुर टाउनहॉल में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषयक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से अब तक देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा जनजातीय उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन […]

पीएम-सेतु योजना के तहत आधुनिक होंगी आईटीआई, AI और ड्रोन तकनीक की मिलेगी ट्रेनिंग

रायपुर। प्रधानमंत्री सेतु (PM-SETU) योजना के तहत छत्तीसगढ़ की सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन तकनीक और अन्य उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस संबंध में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पीएम-सेतु योजना के तहत चयनित आईटीआई संस्थानों के उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में स्थानीय उद्योगों की जरूरतों के अनुसार आईटीआई को अपग्रेड करने, उद्योग-नेतृत्व वाले एंकर इंडस्ट्रियल पार्टनर्स के चयन के […]

सेजबहार फेस-1 में अवैध कब्जे पर कार्रवाई, गृह निर्माण मंडल ने हटाया अतिक्रमण

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सेजबहार फेस-1 कॉलोनी में अपनी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनधिकृत रूप से बनाई जा रही सड़क को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। मंडल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, दीनदयाल आवास योजना के तहत वर्ष 2006 में ग्राम सेजबहार और दतरेंगा की करीब 21.538 हेक्टेयर भूमि आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए गृह निर्माण मंडल को आबंटित की गई थी। स्वीकृत ले-आउट के अनुसार यहां 1435 एलआईजी (लो इनकम ग्रुप) […]

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक त्रासदी: पत्नी रूठकर गई मायके, दो मासूम बेटों को जहर देने के बाद पिता ने भी दी जान

  जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बीच एक पिता ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बेटों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मृतक रमेश कुमार पटेल (35) कटनाई गांव में धान कुटवाने गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके घर में उसके दोनों बच्चों और उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव बरामद किए। मृतकों की पहचान: रमेश कुमार पटेल (35 वर्ष) आदर्श पटेल (3 […]

प्रेमी की शादी तय होने से नाराज नाबालिग चढ़ी मोबाइल टॉवर पर, 3 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

जशपुर।जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने ग्रामीणों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 और पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने संभाली स्थिति सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और […]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में होगा भव्य आयोजन, ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर जुटेंगे लाखों लोग

  रायपुर | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रायपुर में राज्यपाल, सरगुजा में मुख्यमंत्री करेंगे नेतृत्व राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में Ramen Deka मुख्य अतिथि होंगे। वहीं सरगुजा में सुबह 7 बजे आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। जिला मुख्यालयों में मंत्री, सांसद और विधायक होंगे शामिल राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के […]

धमतरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग का कर्मचारी हिरासत में, 1 लाख रुपये लेने का आरोप

  धमतरी।धमतरी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सिंचाई विभाग से जुड़े एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है, जिस पर एक कार्य के बदले एक लाख रुपये लेने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि कर्मचारी किसी काम को कराने के बदले मोटी रकम की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चल रही जांच एसीबी की टीम फिलहाल धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस […]

बेमेतरा में डबल मर्डर से सनसनी : देवर ने भाभी और भतीजी की चाकू मारकर की हत्या,गांव में दहशत का माहौल

  बेमेतरा।बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस के अनुसार आरोपी हेमलाल आदिल का परिवार के सदस्यों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उसने गुस्से में आकर अपनी भाभी और भतीजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पहले भी हत्या के मामले में काट चुका […]

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका: चुनाव याचिका खारिज करने की मांग नामंजूर, अब मेरिट पर होगी सुनवाई

  बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर खारिज करने की मांग को अदालत ने अस्वीकार कर दिया है। अब उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर मेरिट के आधार पर सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई Justice Ravindra Kumar Agrawal की एकल पीठ में हुई। अदालत ने याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए खारिज करने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 23 जून को निर्धारित की गई है।  क्या है पूरा मामला? दुर्ग लोकसभा सांसद और पाटन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे विजय बघेल ने भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए […]