राजधानी में सनसनी : स्कूल में मामूली विवाद बना जानलेवा, छात्र ने साथी की चाकू मारकर कर दी हत्या
रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्कूल परिसर में शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक छात्र की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव स्थित एक स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के दौरान एक छात्र ने चाकू निकालकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल छात्र ने […]



