PMAY-U: छत्तीसगढ़ को मिलेगा ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ अवॉर्ड, 5 अक्टूबर को दिल्ली में होगा सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 5 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित विश्व आवास दिवस-2026 के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। राज्य की ओर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा यह सम्मान ग्रहण करेंगे। PMAY-U और PMAY-U 2.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) और PMAY-U 2.0 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने […]

Chhattisgarh: बंदरों के झुंड पर चलीं गोलियां, 22 से ज्यादा की मौत… फसल बचाने रखवारों ने किया अंधाधुंध फायरिंग का दावा

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बंदरों की सामूहिक मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फसलों को बंदरों से बचाने के लिए रखवारों द्वारा बंदरों के झुंड पर कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना में अब तक 22 से ज्यादा बंदरों की मौत की जानकारी सामने आई है। मामला सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। फसल बचाने के लिए बंदरों पर चलाईं गोलियां? मिली जानकारी के मुताबिक मामला बेमेतरा के देवगांव का बताया जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रामीणों ने फसलों की रखवाली के लिए कुछ रखवार तैनात […]

IG Dangi Case: IPS दीपांशु काबरा और पारुल माथुर करेंगे IG रतनलाल डांगी पर लगे शोषण के आरोपों की विभागीय जांच

  रायपुर। आईजी रतनलाल डांगी पर महिला योगा टीचर द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों का मामला अब विभागीय जांच के चरण में पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, शासन ने मामले की विभागीय जांच के लिए सीनियर एडीजी दीपांशु काबरा और आईपीएस पारुल माथुर को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले विभागीय जांच टीम में आईपीएस प्रशांत अग्रवाल का नाम चर्चा में था, लेकिन शासन ने उनकी जगह महिला अधिकारी पारुल माथुर को जांच टीम में शामिल किया है। आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे कर चुके हैं प्रारंभिक जांच आईजी रतनलाल डांगी पर लगे आरोपों की शुरुआती जांच आईपीएस आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे ने की थी। सूत्रों के मुताबिक, […]

आनंदम वर्ल्ड सिटी में टेनिस का रोमांच, रमन अग्रवाल व आशी गुप्ता-अभय श्रीवास्तव बने विजेता

  रायपुर। आनंदम वर्ल्ड सिटी, कचना में 3 एवं 4 अक्टूबर को दो दिवसीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण के साथ प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करना तथा आनंदम वर्ल्ड सिटी में खेल और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। टूर्नामेंट में आनंदम वर्ल्ड सिटी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य कोच श्री राजेश मिश्रा के साथ कोच किशन, अर्जुन उर्फ नच्ची, रत्नाची, संजय एवं अर्णव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में मुकेश पिल्ले, सौरभ जायसवाल, अभय श्रीवास्तव, आशीष प्रेमचंदानी, मंजू शर्मा, मोनिका सिंघानिया, साव्या खेतान, रमन अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, रॉनित, प्रेरक, आशी गुप्ता, ऋतिक नथानी, अभिषेक गुप्ता […]

Bastar Tourism: बस्तर के पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान! RAMP कॉन्क्लेव में डिजिटल प्रमोशन, होमस्टे और ‘Unexplored Bastar’ पर मंथन

  जगदलपुर। बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती, जनजातीय संस्कृति, कला, हस्तशिल्प और स्थानीय जीवनशैली को देश-दुनिया के पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। RAMP योजना के तहत जगदलपुर में टूरिज्म सेक्टर कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में पर्यटन उद्यमियों, होमस्टे संचालकों, गाइड, युवाओं, हस्तशिल्प एवं जनजातीय कला से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव में बस्तर के पर्यटन कारोबार को डिजिटल प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन बुकिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन, ब्रांडिंग, बेहतर हॉस्पिटैलिटी और कनेक्टिविटी से जोड़ने पर जोर दिया गया। वहीं बस्तर के ऐसे कम चर्चित पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने के लिए ‘Unexplored Bastar’ की अवधारणा पर भी विस्तार से […]

गांधी जयंती के अवसर पर लोक उदय फाउंडेशन के Gen Z के साथ कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया

  रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित विवेकानंद सरोवर स्तिथ उद्यान में लोक उदय फाउंडेशन की Gen z टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान लोक उदय फाउंडेशन के Gen Z युवाओं के साथ कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने उद्यान परिसर में साफ-सफाई करते हुए आम जनता के बीच स्वच्छता का संदेश दिया. कॉंग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था, उनके स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है. अभियान के दौरान युवाओं ने भी स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का […]

फ्रेशर पार्टी में छत्तीसगढ़ी स्टार प्रकाश अवस्थी संग जमकर झूमे छात्र-छात्राएं, हिंदी-छत्तीसगढ़ी रीमिक्स पर मची धूम

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय, गांधी चौक में आयोजित फ्रेशर पार्टी में उस वक्त माहौल और भी रंगीन हो गया, जब छत्तीसगढ़ी सिने जगत के चर्चित अभिनेता प्रकाश अवस्थी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे। हिंदी और छत्तीसगढ़ी रीमिक्स गानों पर छात्रों ने जमकर डांस किया, वहीं अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने भी उनके साथ कदम मिलाए। इस दौरान छात्राओं में उनके साथ सेल्फी लेने का भी खासा उत्साह नजर आया। कड़ी धूप में भी थिरकते रहे छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत पाश्चात्य और रीमिक्स गानों से हुई। करीब एक घंटे तक छात्र-छात्राएं कड़ी […]

Raipur Crime: खाना खाने पहुंचे ट्रांसपोर्ट कारोबारी को स्कॉर्पियो में जबरन ले गए 3 लोग, मोबाइल बंद; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के कथित अपहरण से सनसनी फैल गई है। खमतराई थाना क्षेत्र के डीएम टावर के पास से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को तीन लोग काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए। घटना के बाद से कारोबारी का मोबाइल फोन बंद है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बातचीत के बहाने नीचे बुलाया, फिर स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए जानकारी के मुताबिक घटना 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:28 बजे की बताई जा रही है। प्रतीक राय खाना खाने के लिए डीएम टावर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बातचीत के बहाने […]

Gandhi Jayanti 2026: ग्रामोद्योग को मिली नई रफ्तार, ‘अमारी सिल्क’ लॉन्च से 360 महिलाओं को रोजगार; बुनकरों को 86.96 लाख की सौगात

रायपुर। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में ग्रामोद्योग, खादी, हाथकरघा और रेशम क्षेत्र से जुड़े कारीगरों और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की गईं। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के आयोजित कार्यक्रम में ‘अमारी सिल्क’ ब्रांड लॉन्च किया गया। इस पहल से 11 जिलों के 13 महिला स्व-सहायता समूहों की 360 महिलाओं को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बुनकरों के लिए 86.96 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई, जबकि बस्तर संभाग में टसर कीट पालन और धागाकरण के क्षेत्र में 360 प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण भी शुरू किया गया। ‘अमारी सिल्क’ की हुई लॉन्चिंग, 360 महिलाओं को रोजगार रेशम प्रभाग […]

डिमांड डे पर पत्रकारों ने उठाईं मांगें : स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन ने मीडिया आयोग समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन

0 मीडिया आयोग, पत्रकार सुरक्षा कानून और नए वेतन बोर्ड की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 0 गांधी जयंती पर पत्रकारों ने उठाई नौकरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा और रेल किराए में रियायत की मांग रायपुर। स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़, इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) से संबद्ध, ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ‘डिमांड डे’ मनाया। पत्रकारों ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रपति के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन का पाठ किया गया। बाद में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल लोक भवन पहुंचा और राज्यपाल रमेन डेका को राष्ट्रपति के नाम […]