जगदलपुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 54 किलो गांजा के साथ 6 गिरफ्तार

जगदलपुर। जगदलपुर में बस्तर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख 97 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग गोयल धर्मशाला में रुके हुए हैं। सूचना के आधार पर बोधघाट थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास और देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, तथा सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप […]

रायपुर में नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़: इंदौर से सप्लाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इंदौर से दवाएं सप्लाई करने वाला व्यक्ति और सारंगढ़ व भाठापारा के मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं। सभी आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब गोगांव स्थित एक ट्रांसपोर्ट में नकली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह खेप इंदौर से मंगाई गई थी। इसके बाद ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सारंगढ़ और भाठापारा के […]

आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो सटोरिये गिरफ्तार; टेलीग्राम-व्हाट्सएप से चला रहे थे नेटवर्क

  कवर्धा। कवर्धा जिले में आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने थाना पंडरिया क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पंडरिया थाना टीम ने घोघरापारा क्षेत्र में मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की। छापेमारी के दौरान महेंद्र ढीमर उर्फ छोटा (25 वर्ष) और नागेश्वर उर्फ सोनू राव (31 वर्ष), दोनों निवासी पंडरिया, को रंगे हाथों सट्टा संचालन करते हुए पकड़ा गया। लेन -देन के लिए डिजिटल माध्यम पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी […]

बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद मस्तूरी फायरिंग केस के आरोपियों का रील वायरल, जेल प्रशासन सख्त, मुलाकात पर रोक

  बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद मस्तूरी फायरिंग मामले के आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि जेल में मुलाकात के लिए आए लोगों ने बाहर से ही आरोपियों का रील बनाकर उसे इंटरनेट पर डाल दिया, जिसमें उन्हें दबंग और गैंगस्टर स्टाइल में दिखाने की कोशिश की गई। जनपद उपाध्यक्ष पर हुआ था हमला करीब पांच महीने पहले मस्तूरी इलाके में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सभी आरोपी फिलहाल बिलासपुर […]