Korba News: तालाब में नहाने गईं तीन सहेलियां गहरे पानी में डूबीं, तीनों की मौत; गांव में पसरा मातम
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तालाब में नहाने गईं तीन बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में 7 वर्षीय इंदु, 8 वर्षीय राखी और 8 वर्षीय साधना की मौत हो गई। तीनों एक ही बस्ती की रहने वाली थीं और आपस में सहेलियां थीं। घर से निकलीं, काफी देर तक नहीं लौटीं बताया जा रहा है कि घटना के दिन तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और घर पर थीं। दोपहर के समय वे तालाब में नहाने के लिए चली गईं। उस वक्त उनके परिजन काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। काफी देर […]



