केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: क्रिकेट से शुरू हुई दोस्ती, मंगेतर तक ऐसे पहुंचा आरोपी चेतन

पुणे। पुणे के चर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में अब सामने आया है कि आरोपी चेतन चौधरी और गोयल परिवार के बीच संपर्क कैसे बना। जांच के मुताबिक, क्रिकेट के मैदान पर हुई दोस्ती ने इस रिश्ते की नींव रखी और बाद में यही संबंध एक कथित साजिश तक पहुंच गया। मामले में पुलिस कई अहम कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सिया के भाई साहिल और आरोपी चेतन चौधरी की मुलाकात वर्ष 2024 में क्रिकेट के जरिए हुई थी। दोनों की दोस्ती गहरी होने के बाद साहिल ने चेतन की मुलाकात अपनी बहन सिया से […]

मंगेतर की मुस्कान के पीछे मौत की साजिश: इशारे पर चट्टान से दिया धक्का, कारोबारी केतन हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

  पुणे। कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए और हैरान करने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक आदर्श प्रेम कहानी की तरह दिखने वाला रिश्ता दरअसल एक खौफनाक साजिश की नींव पर खड़ा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मंगेतर सिया गोयल थी, जिसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को मौत के घाट उतारने की पूरी योजना बनाई थी। इशारा मिलते ही चट्टान से दिया धक्का पुलिस पूछताछ में सिया और चेतन ने बताया कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी प्लानिंग की गई थी। तय हुआ था कि […]

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने लगाए दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण के आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

  नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व सहपाठी पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, ब्लैकमेलिंग, जबरन धर्मांतरण और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता वायुसेना अधिकारी की पत्नी है और नागपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। महिला का आरोप है कि फरवरी 2025 में उसके स्कूल के पूर्व सहपाठी अय्याज ताज मदारे ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया और एक होटल में बुलाया। वहां कथित तौर पर उसे […]

राकांपा (अजित पवार) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर बवाल, कई दिग्गज बाहर, परिवारवाद पर उठे सवाल

  मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की नवघोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज कर दी है। नई सूची जारी होने के बाद वरिष्ठ नेताओं, पुराने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष और नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। नई कार्यकारिणी में कई ऐसे वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं मिली है, जिन्होंने वर्षों तक संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। बाहर किए गए प्रमुख नेताओं में प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ और दिलीप वलसे पाटिल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल को कार्यकारिणी से बाहर किए जाने को लेकर […]

मीरा रोड चाकू कांड: पहले पूछा धर्म, फिर कलमा न पढ़ने पर चाकू से किया हमला,धार्मिक एंगल के दावों से मामला संवेदनशील

ठाणे। महाराष्ट्र के Thane district के मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के हुए चाकू हमले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। शुरुआती तौर पर यह एक आपराधिक घटना लग रही थी, लेकिन अब इसमें धार्मिक पहलू के दावों के चलते मामला संवेदनशील बन गया है। जानकारी के अनुसार, नया नगर क्षेत्र में दो सुरक्षा गार्डों पर एक हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने पहले दोनों गार्डों से उनका धर्म पूछा और कथित तौर पर कलमा पढ़ने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उन पर हमला किया गया, जिससे दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि समय पर इलाज मिलने से […]

Accident Breaking : ठाणे में भीषण सड़क हादसा,सीमेंट मिक्सर और वैन की टक्कर में 9 की मौत, 3 घायल

  ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा ठाणे के मुरबाड इलाके के गोविली गांव स्थित रैता पुल पर सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। एक वैन और सीमेंट मिक्सर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और मेडिकल टीम तुरंत […]