Blast Breaking : अहमदाबाद की पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आग में 8 लोगों की मौत; 15 घायल

  ० धमाकों से दहला इलाका, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार; पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग लगने के बाद फैक्टरी में रखे विस्फोटकों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामोल-गात्राड रोड स्थित मेहमदपुरा की टैलेंट पटाखा फैक्टरी में हुआ। आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों और विस्फोटक सामग्री में एक के बाद एक तेज धमाके […]

बिलासपुर में रफ्तार का कहर: हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत

  ० रतनपुर के पास नेशनल हाईवे पर हादसा, बजरी से लदा ट्रेलर भी पलटा; सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, परिजनों ने मांगा मुआवजा बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेशनल हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर की जान चली गई। अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर स्थित छोटू ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने काम में जुटी महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि हादसे के बाद बजरी से लदा ट्रेलर भी पलट गया। मृतका की पहचान महिमा कोसले के रूप में हुई है। […]

महादेव ऐप केस में विकास गर्ग पर ईडी का शिकंजा, 24 जुलाई तक रिमांड; भाजपा ने किया निष्कासित

  ० ईडी का दावा- बेटिंग ऐप से हर महीने होती थी 450 करोड़ रुपये की अवैध कमाई; अब तक 4,000 करोड़ की संपत्तियां कुर्क रायपुर/नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में कारोबारी विकास गर्ग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, कार्रवाई के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी विकास गर्ग को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। ईडी के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के जरिए हर महीने करीब 450 करोड़ रुपये की कथित अवैध कमाई की जाती थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस धन को हवाला नेटवर्क […]

चार सवारी बैठाकर सड़क पर स्टंट पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने ठोका ₹4,500 का चालान

० अखबार में छपी तस्वीर से खुली पोल, युवकों को बुलाकर की कार्रवाई; अभिभावकों को भी दी गई सख्त चेतावनी रायपुर। सड़क पर चार सवारी बैठाकर स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। अखबार में प्रकाशित एक तस्वीर के आधार पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें यातायात कार्यालय तलब किया। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹4,500 का चालान काटा। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर की गई कार्रवाई में युवकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 एवं 128/194(सी) के तहत प्रकरण […]

बलरामपुर में हाथियों का कहर: घरों में मचाई तबाही, ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट

० बारिश के बीच गांव में घुसे चार हाथियों का दल, जान बचाकर भाग रहे ग्रामीण पर किया हमला; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। राजपुर वन परिक्षेत्र के रेवतपुर ग्राम पंचायत के नवापारा में शुक्रवार देर रात चार हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव में घुसकर कई घरों को नुकसान पहुंचाया और इस दौरान जान बचाकर भाग रहे एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान बालम साय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात बारिश के बीच हाथियों का […]

जंतर-मंतर से अचानक हटाए गए सोनम वांगचुक, अस्पताल ले जाने पर भड़का विरोध; दिल्ली में सियासी पारा हाई

० 20 दिनों की भूख हड़ताल के बीच पुलिस की कार्रवाई, जंतर-मंतर खाली कराने की कोशिश; विपक्ष और प्रदर्शनकारियों ने सरकार को घेरा नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने मेडिकल निगरानी के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया। इस कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर पर हंगामा मच गया। भारी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी, जबकि पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। पुलिस ने जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली करने की अपील की। […]

CG विधानसभा: भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, बोले- ‘ढाई साल में हर मोर्चे पर फेल, अदृश्य शक्ति चला रही सरकार’

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। करीब एक घंटे के भाषण में उन्होंने सरकार को किसान, कानून-व्यवस्था, खाद संकट, आदिवासी मुद्दों, स्वास्थ्य और प्रशासनिक विफलताओं पर घेरते हुए कहा कि “ढाई साल में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और ऐसा लगता है कि सरकार किसी अदृश्य शक्ति के इशारे पर चल रही है।” RSS और मुसोलिनी का जिक्र, सदन में हुई तीखी नोकझोंक भाषण की शुरुआत में भूपेश बघेल ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर की उस टिप्पणी का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर कांग्रेस नेतृत्व […]

CG विधानसभा: अविश्वास प्रस्ताव पर CM साय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का प्रस्ताव जनता के जनादेश के खिलाफ, हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी निभाई

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। लगभग पूरे भाषण में उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों और अपनी सरकार के ढाई वर्षों की तुलना करते हुए विपक्ष के आरोपों को “निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक हताशा” करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के जनादेश के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों में जनता ने लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। ‘जनता ने […]

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 5 सदस्य मृत मिले, पिता फंदे पर लटका मिला, पत्नी और 3 बच्चों की संदिग्ध मौत

  रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से शनिवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। संजय नगर (मदनी चौक) स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पिता का शव फंदे पर, पत्नी और तीन बच्चों के शव कमरे में मिले पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान साजिद अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी राबिया, बेटे इरशाद अली तथा बेटियों शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में साजिद अली का शव फांसी के […]

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PHQ ने तीन अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्य पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की विभिन्न इकाइयों में अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी किया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के निर्देश पर जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, गृह (पुलिस) विभाग के 10 जुलाई 2026 के आदेश के तहत आईपीएस श्वेता राजमणी (2012 बैच), राजेश कुकरेजा (2014 बैच) और त्रिलोक बंसल (2016 बैच) का अन्य स्थानों पर तबादला किया गया है। इनके स्थान पर फिलहाल नियमित पदस्थापना नहीं होने के कारण संबंधित पद रिक्त हैं। इसी स्थिति को देखते हुए शासन द्वारा नियमित नियुक्ति होने तक अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त […]