राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा: आरोपी के कमरे से मिली ‘रामराज्य कोष’ पेटी, QR कोड भी लगा मिला

  अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। एसआईटी और पुलिस टीम आरोपियों से जेल में पूछताछ कर रही है, वहीं उनके ठिकानों पर भी लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसियों का दावा है कि अब तक इस मामले में करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी की जा चुकी है। ‘रामराज्य कोष’ लिखी पेटी और QR कोड मिला जांच के दौरान एसआईटी ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के कमरे से एक संदूक बरामद किया है, जिस पर ‘रामराज्य कोष’ लिखा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि उस संदूक पर पेटीएम का QR कोड भी लगा हुआ था। इस बरामदगी […]

CG Transfer : रायपुर में तहसीलदारों का बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर ने जिले के कई तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नई पदस्थापना के तहत आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा और गोबरा नवापारा के तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है। प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। देखें तबादला सूची –  

प्रशासनिक फेरबदल: तिल्दा-नेवरा को मिले नए एसडीएम, आशुतोष देवांगन बने रायपुर के प्रोटोकॉल अधिकारी

  रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर जिले में अधिकारियों की पदस्थापना में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तिल्दा-नेवरा के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, तिल्दा-नेवरा के वर्तमान एसडीएम आशुतोष कुमार देवांगन को आगामी आदेश तक प्रोटोकॉल अधिकारी, रायपुर के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि 16 अगस्त 2024 को जारी आदेश के तहत आशुतोष कुमार देवांगन को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से स्थानांतरित कर तिल्दा-नेवरा का एसडीएम बनाया गया था। अब शासन ने प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए उनके स्थान पर नई […]

उन्नाव एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: स्लीपर बस ने कार को रौंदा, महिला व दो मासूम समेत 5 की मौत, 17 यात्री घायल

  उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला, दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। झपकी आने से डिवाइडर पार कर गई बस प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा से बिहार जा रही स्लीपर बस में करीब 85 यात्री सवार थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे चालक को कथित […]

राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत इससे पहले भी जनवरी में खराब हुई थी, तब भी उनका इलाज मेदांता अस्पताल में हुआ था। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो गया था। महंत के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर […]

अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकराई, 3 की दर्दनाक मौत; एक जिंदगी और मौत के बीच जंग

  बठिंडा। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा बुधवार तड़के दर्दनाक हादसे में बदल गई। राजस्थान के बाड़मेर से रवाना हुई श्रद्धालुओं की कार पंजाब के डबवाली-बठिंडा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार श्रद्धालु बुरी तरह फंस गए। सूचना […]

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 तक पुनर्नियुक्ति को शासन की मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय और शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक संवर्ग को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इस फैसले से प्रदेश के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार, सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक के पात्र शिक्षक पुनर्नियुक्ति के दायरे में शामिल होंगे। यह स्वीकृति लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव के आधार पर प्रदान की गई है। शासन ने संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देश […]

नकटी में उजड़े आशियानों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, दीपक बैज-भूपेश बघेल ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

  रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों से मिलने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और राज्य सरकार की कार्रवाई को गरीब विरोधी बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नकटी के ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 40 वर्षों से यहां रह रहे गरीब परिवारों के घर उजाड़ दिए गए, जबकि सरकार बड़े प्रोजेक्ट और कॉलोनियों के लिए सस्ती दरों पर जमीन आवंटित […]

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साजिश का अलर्ट : 3 जुलाई से पहले हाई सिक्योरिटी, AI कैमरों से होगी हर गतिविधि पर नजर

० खुफिया एजेंसियों का इनपुट—यात्रा को निशाना बनाने की हो सकती है कोशिश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नई दिल्ली। तीन जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई यात्रा के दौरान किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर सकती है। इसी इनपुट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके), खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लगातार बिगड़ते हालात के बीच पाकिस्तान पर आंतरिक दबाव बढ़ रहा है। एजेंसियों का आकलन है […]

रायपुर में संपत्तिकर पर 6.25% छूट का आज आखिरी मौका, निगम ने एक दिन में वसूले 1.55 करोड़ रुपये

  ० 30 जून तक पूरा टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट, आयुक्त ने व्यावसायिक संपत्तियों के टैक्स सत्यापन के दिए निर्देश रायपुर। रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने वाले करदाताओं के लिए 6.25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया है। इस विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सोमवार को निर्धारित लक्ष्य से अधिक कर वसूली करते हुए 1,070 संपत्तियों से कुल 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपये का राजस्व संग्रह किया। इसके साथ ही आयुक्त ने सभी व्यावसायिक संपत्तियों […]