दुर्ग में देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन: बंद पड़े जलाराम लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 युवतियां समेत 5 लोग पकड़े गए
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, 28 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंद पड़े जलाराम लॉज में अनैतिक […]



