कवर्धा में चीतल का शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार, जंगल में मांस पकाते दबोचे गए; भेजे गए जेल

० वन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त कार्रवाई, शिकार में इस्तेमाल फंदे, कुल्हाड़ियां और चीतल का मांस जब्त कवर्धा। छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी कड़ी में कवर्धा परियोजना मंडल के अंतर्गत वन विकास निगम की टीम ने नर चीतल के अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मुखबिर की सूचना पर जंगल में दबिश जानकारी के अनुसार, बोड़ला परियोजना परिक्षेत्र के भलपहरी बीट के जंगल में शिकारियों ने जाल बिछाकर करीब तीन वर्ष के नर […]

खेत बना मौत का मैदान: करंट की चपेट में आई मां, बचाने दौड़े दो बेटे भी नहीं बचे

  तखतपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक खेत में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। करंट की चपेट में आने से एक मां और उसके दो जवान बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई सिंगरौल अपने खेत की घेराबंदी कर रही थीं। उनके साथ 23 वर्षीय बेटा विवेक और 14 वर्षीय सत्यव्रत भी मौजूद थे। इसी दौरान खेत में अचानक करंट दौड़ गया और तीनों उसकी चपेट में आ गए। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों ने […]

प्रशासनिक अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव किशन राठौर निलंबित, कई गंभीर आरोप सही पाए गए

  गौरेला – पेंड्रा -मरवाही। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में प्रशासनिक लापरवाही और अनुशासनहीनता पर जिला पंचायत ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने ग्राम पंचायत सेमरा के तत्कालीन और वर्तमान में तरईगांव में पदस्थ सचिव किशन राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में सचिव पर लगे कई गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। इनमें शासकीय प्राथमिक शाला भवन के ध्वस्तीकरण और पुनर्निर्माण में नियमों की अनदेखी, मनरेगा कार्यों में अवैध रूप से मशीनों का उपयोग, सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग, न्यायालय और विभागीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा शासकीय सेवक रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी शामिल है। […]

रायपुर में बड़ा हादसा: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन, मौके पर मौत

  रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक मकान की छत पर काम कर रहे दो सोलर टेक्निशियन हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को तीन मजदूर एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की […]

नकटी के बाद अब तुता गांव में बुलडोजर की आहट, 35 मकानों पर NRDA का नोटिस, ग्रामीणों में दहशत

  रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब तुता गांव में अतिक्रमण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (NRDA) ने गांव के 35 मकानों को अतिक्रमण बताते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस चस्पा होने के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता और दहशत का माहौल है। एनआरडीए की ओर से 30 जून को जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि संबंधित मकान प्राधिकरण की भूमि पर बनाए गए हैं। नोटिस में मकान मालिकों को 6 जुलाई तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी […]

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

० गेट नंबर-4बी के पास हुई घटना, पत्थर से टकराकर छर्रे लगने से घायल हुए तीन लोग; जांच शुरू वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। गोली पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की ओर उछल गईं, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास […]

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दो बाघों का शिकार! कोर एरिया तक कैसे पहुंचे शिकारी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

० महाराष्ट्र से जुड़े संदिग्ध हिरासत में, खाल बरामद होने की चर्चा; वन विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच जारी बीजापुर। छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) से दो बाघों के शिकार की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था कठघरे में आ गई है। रिजर्व के पासेवाड़ा कोर एरिया में हुई इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जिस इलाके में बिना अनुमति प्रवेश तक मुश्किल माना जाता है, वहां शिकारी आखिर कैसे पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल यह पहली बार नहीं है जब इंद्रावती टाइगर रिजर्व की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी […]

एयर इंडिया का बड़ा तोहफा: विदेश यात्रा हुई सस्ती, फ्यूल सरचार्ज में 80 डॉलर तक की कटौती

  ० यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाले यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा, टिकट होंगे पहले से अधिक किफायती नई दिल्ली।विदेश यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया ने अपने चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज (ईंधन अधिभार) में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की हवाई यात्रा पहले की तुलना में सस्ती हो जाएगी। यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ एयर इंडिया के अनुसार, यूरोप के लिए फ्यूल सरचार्ज 205 डॉलर से घटाकर 125 डॉलर प्रति यात्री कर दिया गया है। वहीं उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह शुल्क 280 डॉलर से […]

8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुधवार, 8 जुलाई को आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा के साथ महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 8 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों, विकास योजनाओं, प्रशासनिक मामलों और […]

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन: जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार

० गुजरात और मध्य प्रदेश में छापेमारी, पाकिस्तान से इंटरनेट के जरिए जुड़े थे संदिग्ध; आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की थी साजिश नई दिल्ली।गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े कथित स्लीपर सेल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुजरात में आतंकी नेटवर्क तैयार कर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। ATS के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आठ संदिग्धों में सात आरोपियों को गुजरात के पाटन और नवसारी से तथा एक आरोपी बिलाल दुर्रानी घाघरा को मध्य प्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया गया […]