नकटी विवाद पर कांग्रेस पर बरसे मंत्री केदार कश्यप, बोले— जमीन आवंटन की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार में हुई शुरू

० भाजपा का पलटवार— कांग्रेस लोगों को भड़का रही, साय सरकार ने प्रभावित परिवारों को नया रायपुर में आवास दिया रायपुर। नकटी गांव भूमि विवाद को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नकटी गांव में भूमि आवंटन की पूरी प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी, जबकि वर्तमान सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और पार्टी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के साथ पत्रकारों से […]

सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

  सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार कई लोग उसके भीतर ही फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। […]

3 राज्यसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

0 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर मतदान, गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों पर भी होंगे उपचुनाव नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों और गुजरात, बिहार तथा मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पश्चिम बंगाल की तीनों राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा, जबकि गुजरात की मंझलपुर विधानसभा सीट समेत बिहार और मध्य प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। 24 जुलाई को होगा राज्यसभा चुनाव चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 7 जुलाई को […]

नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री निवास घेराव तक जाएगा आंदोलन

  ० प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध रणनीति तैयार, दोषी अधिकारियों पर एफआईआर, पुनर्वास और मुआवजे की मांग तेज रायपुर। रायपुर जिले के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस अब बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से गठित जांच समिति की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकभवन प्रदर्शन, राज्यपाल से मुलाकात और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा। जनता के बीच रखे […]

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में बड़ा फैसला: गनियारी के शासकीय स्कूल का नाम होगा पद्म विभूषण लोकगायिका के नाम पर

० राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के बाद शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की घोषणा, कहा- आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा रायपुर। छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को राज्य सरकार ने मरणोपरांत विशेष सम्मान देने का निर्णय लिया है। उनके गृहग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम अब “डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी” होगा। यह घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने गनियारी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान की। रायपुर एम्स में कई दिनों तक इलाज के बाद रविवार को 72 वर्षीय डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही […]

मुंबई में बारिश बनी आफत: चॉल ढहने से 6 की मौत, पेड़ और ग्रिल गिरने से 2 और की गई जान

  ० मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल भरभराकर गिरी, एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी; भारी बारिश के चलते एयरपोर्ट पर एक घंटे तक उड़ानें प्रभावित, IMD का रेड अलर्ट मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला चॉल ढहने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा पेड़ गिरने और इमारत की ग्रिल टूटकर गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में भी दो लोगों की जान चली गई। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जनजीवन बुरी तरह […]

पंचतत्व में विलीन हुईं पंडवानी की अमर आवाज़: राजकीय सम्मान के साथ डॉ. तीजन बाई को अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्वभर में नई पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रविवार को उनके पैतृक गांव गनियारी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही उनकी अंतिम यात्रा गांव पहुंची, हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, साहित्यकारों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लोककला की इस महान साधिका को अंतिम प्रणाम किया। राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। गनियारी की मिट्टी ने अपनी उस बेटी को अंतिम विदाई दी, जिसने अपनी आवाज़ से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को दुनिया के सबसे […]

नहीं रहीं पंडवानी की अमर आवाज़: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को अपूरणीय क्षति

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्वभर में नई पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित डॉ. तीजन बाई अब हमारे बीच नहीं रहीं। 72 वर्ष की आयु में उन्होंने रायपुर स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। वे पिछले 27 मई से उपचाररत थीं और देर रात करीब 3:15 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्ग जिले के गनियारी गांव की रहने वाली तीजन बाई ने महज 13 वर्ष की उम्र में अपने नाना से पंडवानी गायन की शिक्षा ली थी। अपनी अद्भुत प्रतिभा और कापालिक शैली की दमदार प्रस्तुतियों […]

नदी में नहाना पड़ा भारी: दोस्तों के सामने 12 साल का मासूम गहरे पानी में डूबा, मौत से गांव में मातम

  बलरामपुर। बलरामपुर जिले के विजयनगर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। नदी में नहाने गए 12 वर्षीय मासूम की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बालक अपने दो दोस्तों के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बाकी नदी में नहाने गया था। मृतक की पहचान विनोद यादव उर्फ डिंपल के रूप में हुई है, जो अतिथि शिक्षक शिवलाल यादव का पुत्र था। नहाने के दौरान विनोद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद एक दोस्त ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हाथ छूट जाने से वह […]

रायपुर में शुरू हुआ ‘चिंतन शिविर 3.0’, विकसित छत्तीसगढ़ के रोडमैप पर मंथन; CM साय समेत पूरा मंत्रिमंडल मौजूद

  ० आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आगाज, सुशासन, निवेश, कृषि, पर्यटन और टेक्नोलॉजी पर बनेगी नई रणनीति रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित आईआईएम में शनिवार से दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में विकसित छत्तीसगढ़ के विजन, सुशासन, नीति निर्माण, नवाचार और परिणाम आधारित प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन किया जाएगा। साथ ही कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, तकनीक और जनसेवा से जुड़े क्षेत्रों के लिए भविष्य की रणनीतियां तैयार की जाएंगी। देश के नामी विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन चिंतन शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित […]