वेनेजुएला में महाविनाश! 920 मौतें, 50 हजार से ज्यादा लापता; मलबे के नीचे गूंजी नवजात की पहली किलकारी

  ० दो भीषण भूकंपों से तबाही, भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी मेडिकल टीम और राहत सामग्री   काराकस। वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने अभूतपूर्व तबाही मचा दी है। अब तक 920 लोगों की मौत, 3,360 से अधिक लोग घायल और 50 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं, लेकिन लगातार आ रहे झटकों और भारी तबाही के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। मलबे के नीचे गूंजी नवजात की किलकारी इस भीषण त्रासदी के बीच राजधानी काराकस से उम्मीद जगाने वाली एक भावुक घटना […]

ऑपरेशन सिंदूर के 6 वीरों को राष्ट्र का सलाम: सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीद जवानों के नाम

  नई दिल्ली। मई 2025 में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर उन छह भारतीय सैन्य कर्मियों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिन्होंने इस अभियान के दौरान देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इन सभी वीर जवानों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ‘रोल ऑफ ऑनर’ सूची में शामिल किए गए हैं।यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई शहादतों की पहली औपचारिक सार्वजनिक स्वीकृति मानी जा रही है। आतंकी ठिकानों पर चला था ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में […]

प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा: 8 फीट ऊंचाई से गिरा ठेका श्रमिक, इलाज के दौरान मौत

  जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में काम के दौरान 8 फीट ऊंचाई से गिरने से एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुई। उस समय ठेकेदार श्यामलाल साहू की निगरानी में गोरेलाल ऊंचाई पर एंगल काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच […]

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ा भूचाल: FIR के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने छोड़े पद, 8 आरोपी जेल भेजने की तैयारी

  ० SIT जांच के बीच ट्रस्ट में बड़ा घटनाक्रम, करोड़ों की नकदी और जेवरात में हेरफेर की जांच तेज अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दोनों ने यह फैसला लिया है। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि उन्हें फिलहाल इस घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि चढ़ावा गबन मामले […]

मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, करंट लगने से 2 की मौत, 15 झुलसे

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे पूरे ताजिए में करंट फैल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग झुलस गए। कई अन्य लोग भगदड़ और अफरा-तफरी में घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे गांव में मोहर्रम का ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान करीब 15 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकरा गया। बिजली का तेज करंट पूरे ताजिए में फैल गया और उसे उठा रहे […]

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी यात्री गाड़ी, ताशा पार्टी के 7 सदस्यों की मौत

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि यात्री वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी गांव के पास रामगढ़-बोकारो मार्ग पर रात करीब 12 बजे हुई। एक यात्री वाहन की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। वाहन में सवार सभी लोग ताशा पार्टी के सदस्य थे और किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार सात लोगों की मौके पर […]

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज: सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज करेंगी नेतृत्व

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने यूसीसी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और इसका प्रारूप तैयार करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। जारी आदेश के अनुसार, समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। समिति में शत्रुघ्न सिंह, एम.के. राउत और मोहन पवार को सदस्य बनाया गया है, जबकि ज्योति रानी सिंह समिति की महिला सदस्य होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर समिति के गठन की […]

निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति: साय सरकार ने जारी की सूची, रायपुर नगर निगम को मिले 11 नामांकित पार्षद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) की नियुक्ति कर दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से गुरुवार देर शाम इसकी आधिकारिक सूची जारी की गई। जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में पार्षदों की संख्या के आधार पर एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। राजधानी रायपुर नगर निगम में 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें नगर निगम की कार्यवाही और विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। सरकार द्वारा जारी सूची में प्रदेश के सभी नगर निगम, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए नामांकित पार्षदों के नाम शामिल […]

वेनेजुएला में भूकंप का कहर: एक मिनट में दो बड़े झटकों से दहला देश, 162 मौतें, 971 घायल

  काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। महज एक मिनट के अंतराल में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने राजधानी काराकास समेत कई इलाकों को हिला दिया। ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस आपदा में 162 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 971 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक पहला भूकंप काराकास से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में आया, जिसके तुरंत बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। भूकंप के कारण कई इमारतें और मकान ढह गए, जिससे बड़ी संख्या […]

ग्राम मांठ में धर्मांतरण विवाद: दो पास्टर गिरफ्तार, विरोध में थाने पहुंचे ईसाई समाज के लोग

  रायपुर। रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मांठ में कथित धर्मांतरण और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पास्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के विरोध में ईसाई समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार, ग्राम मांठ निवासी हेमंत मरावी, अरुण कुमार उइके और राकेश कुमार उइके ने खरोरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि रायपुर निवासी पास्टर सुशांत ज्ञानिक और उनके सहयोगी पीयूष पटेल गांव के आदिवासी मोहल्ले में लगातार पहुंचकर लोगों को ईसाई धर्म […]