नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर बढ़ा विवाद : दो परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, भारी पुलिस बल तैनात

  ० खड़का गांव में धर्मांतरित परिवारों के घरों से सामान निकाला गया, प्रशासन हालात पर रखे हुए है नजर नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। भरण्डा गांव के बाद अब खड़का गांव में आदिवासी समुदाय और ईसाई धर्म अपनाने वाले परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। विवाद बढ़ने पर धर्मांतरित दो परिवारों के घरों से सामान बाहर निकाल दिया गया। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, आदिवासी समुदाय के लोगों ने धर्मांतरण कर चुके परिवारों से गांव छोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है […]

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था पाइपलाइन में भीषण विस्फोट : आग से 15 लोग झुलसे, रेल सेवा भी प्रभावित

० तड़के हुए धमाके के बाद कई घरों तक पहुंचीं आग की लपटें, 12 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, दो घायलों की हालत गंभीर कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले स्थित हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था सप्लाई पाइपलाइन में मंगलवार तड़के हुए भीषण विस्फोट के बाद लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक करीब 15 लोग झुलस गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। पाइपलाइन विस्फोट के बाद रिहायशी इलाके तक पहुंची आग जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे नैफ्था पाइपलाइन में अचानक विस्फोट हुआ, […]

इंडिगो फ्लाइट में 3 वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल इमरजेंसी में सूरत में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  ० अहमदाबाद से मुंबई जा रही फ्लाइट में बच्चा हुआ बेहोश, पायलट की सूझबूझ से समय पर पहुंचे अस्पताल   सूरत। अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-7018) में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन वर्षीय मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए विमान की सूरत एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई। बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फ्लाइट में मौजूद डॉक्टरों ने दी प्राथमिक चिकित्सा जानकारी के अनुसार, बच्चे की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। उड़ान के […]

बिलासपुर में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली : 3 डीसीपी संभालेंगे कमान, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक

  ० रायपुर मॉडल की सफलता के बाद साय सरकार की तैयारी तेज, शहर में लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जल्द ही पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो सकती है। रायपुर में इस व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद साय सरकार अब बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी इसे लागू करने की तैयारी कर रही है। बिलासपुर दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिए कि रायपुर की तर्ज पर बिलासपुर की पुलिस व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा। नई प्रणाली लागू होने से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाया जाएगा। ग्रामीण और […]

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: बिजली बिल समाधान योजना 3 महीने बढ़ी, CM साय का ऐलान

  ० ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा अतिरिक्त मौका, बकाया बिल पर ब्याज और सरचार्ज में भी राहत   रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोनपैरी में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई उपभोक्ता अब तक योजना का लाभ नहीं ले सके हैं। ऐसे में उनकी मांग को देखते हुए योजना की समय-सीमा बढ़ाने का फैसला किया गया है, ताकि कोई भी पात्र उपभोक्ता इस सुविधा से वंचित न रहे। इस योजना के तहत पुराने बकाया बिजली बिलों पर लगने वाले ब्याज और […]

जर्मनी में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत: 5 लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार

  ० श्टाडे शहर में गोलीबारी के बाद बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन, हमले की वजह की जांच जारी बर्लिन/श्टाडे। उत्तरी जर्मनी के श्टाडे शहर में सोमवार को हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान जारी है। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, पुलिस ने शहर के केंद्र से बाहर स्थित इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ल्यूनेबर्ग पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से घटनास्थल के आसपास जाने से बचने की अपील की है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, गोलीबारी […]

यूपी में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश: बिजली के तार से टकराकर हाईवे किनारे गिरा विमान, महिला पायलट गंभीर घायल

  ० अलीगढ़ से प्रशिक्षण उड़ान पर था चेतक एविएशन का विमान, तकनीकी खराबी के बाद कासगंज में हुआ हादसा   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से प्रशिक्षण उड़ान पर निकला चेतक एविएशन का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के चलते बिजली के तार से टकराकर पुलिस लाइन के पीछे बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान उड़ा रही 27 वर्षीय महिला प्रशिक्षु पायलट कायनात खान गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट ने तकनीकी समस्या आने के बाद हवा में एक-दो चक्कर लगाए, लेकिन कुछ ही देर बाद नियंत्रण खो […]

दिल्ली-कोटा हादसों के बाद छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, सभी भवनों का होगा सेफ्टी ऑडिट

  ० डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश, सुरक्षा मानकों में खामी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई   रायपुर। दिल्ली और राजस्थान के कोटा में कोचिंग सेंटरों में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को भवनों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि सभी नगर निगम आयुक्तों को पत्र भेजकर उनके क्षेत्र के भवनों की निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच कराने को कहा गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की टीम गठित कर […]

बिलासपुर सेंट्रल जेल में फिर कैदी की मौत, बाथरूम में गिरने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

  ० उम्रकैद की सजा काट रहा था जनकराम साहू, लगातार हो रही कैदियों की मौत से जेल प्रशासन पर उठे सवाल बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल में एक बार फिर कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हाल ही में हुई एक कैदी की मौत के बाद अब हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक अन्य बंदी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद जेल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, तखतपुर निवासी जनकराम साहू केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि तड़के […]

CBSE की नई थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी: 10वीं के मौजूदा छात्रों को बड़ी राहत, तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी

० 2026-27 से लागू होंगी नई गाइडलाइंस, कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य   नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड के इस फैसले से मौजूदा 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। नई व्यवस्था के तहत वर्तमान सत्र में पढ़ रहे कक्षा 10 के विद्यार्थियों को तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। CBSE ने स्पष्ट किया है कि यह नई भाषा नीति शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। इसके तहत कक्षा 9 से छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा, जिनमें […]