रायपुर के नंदनवन का होगा कायाकल्प, 50 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन

  रायपुर, 31 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब नए और आकर्षक स्वरूप में विकसित करने की तैयारी है। नंदनवन के पुनर्विकास पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव विकासशील के सामने नंदनवन पुनर्विकास की प्रस्तावित परियोजना का प्रस्तुतिकरण दिया। नए स्वरूप में विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन प्रस्तावित परियोजना के तहत नंदनवन के बॉटनिकल गार्डन को नए सिरे से विकसित और पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण […]

रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने के बाद इलाके में तनाव

  रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित थोक मार्केट पड़ाव इलाके में गुरुवार सुबह एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल परिसर में स्थापित साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी बड़ी […]

77 घंटे बाद मिला आदिल का शव, दोस्तों से लगी तैराकी की शर्त ने ली जान,परिवार का इंतजार ख़त्म

  रायपुर। नया रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शनिवार देर रात शव पानी की सतह पर दिखाई दिया, जिसके बाद सर्चिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। कई दिनों से बेटे के शव का इंतजार कर रहे परिजनों को इसके बाद शव सौंप दिया गया। तीन दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार को आदिल के पानी में डूबने के बाद उसकी तलाश के लिए SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं। बताया जा रहा है कि युवक काफी गहराई में चला गया था, जिसके कारण सर्च […]

रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान बनाने का आरोप; ATS-पुलिस कर रही पूछताछ

  रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर से पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में उसके पास मिले भारतीय दस्तावेजों के कथित तौर पर फर्जी होने की बात सामने आई है। 2000 में माता-पिता के साथ आया था रायपुर पुलिस के मुताबिक, शेख रेहान वर्ष 2000 में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। वह लंबे समय से राजधानी में रह रहा था और संजय नगर में किराये के मकान में रहता था। वह पेशे से मोटर मैकेनिक बताया जा रहा है। भारतीय पासपोर्ट और आधार […]

20 दिन में 9 जटिल फेफड़ों की सर्जरी, अंबेडकर अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान

० दो महीने में 13 लोबेक्टॉमी, खून की उल्टी से जूझ रहे दो मरीजों की इमरजेंसी सर्जरी कर बचाई जान रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों की जटिल सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने सिर्फ 20 दिनों में 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। वहीं पिछले दो महीनों में कुल 13 मरीजों की लोबेक्टॉमी की जा चुकी है। इनमें दो मरीज ऐसे थे, जिन्हें खांसी के साथ अत्यधिक रक्तस्राव यानी हेमोप्टाइसिस हो रहा था। दोनों की आपातकालीन सर्जरी कर उन्हें राहत दी गई। अत्याधुनिक तकनीक और एडवांस्ड लंग स्टेपलर […]

स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल के मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव

रायपुर। रायपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विधानसभा थाने पहुंचकर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल बस की चपेट में आया मासूम राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के […]

Gen Z प्रदर्शन के आपत्तिजनक पोस्टरों पर पुलिस सख्त, वायरल फोटो-वीडियो की भी होगी जांच

  ० रायपुर समेत प्रदेशभर में मिली शिकायतों के बाद कार्रवाई की तैयारी, पोस्टर लहराने वालों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों की भी होगी पहचान रायपुर। नीट-2026 पेपर लीक के विरोध में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में Gen Z संगठन के प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से लहराए गए आपत्तिजनक पोस्टरों और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो-वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विभिन्न जिलों से शिकायतें मिलने के बाद संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस केवल प्रदर्शन में आपत्तिजनक पोस्टर लेकर शामिल लोगों की ही नहीं, बल्कि उन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड और प्रसारित […]

रायपुर के तेलीबांधा में आग का तांडव: हार्डवेयर दुकान से उठीं लपटें, ऑक्टोपस बार समेत कई दुकान स्वाहा

० देर रात मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू; आग लगने के कारणों की जांच जारी रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित ऑक्टोपस बार सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों के बाहर खड़े छह से अधिक दोपहिया वाहन भी जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑक्टोपस […]

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

० केजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी, दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा, शॉर्ट सर्किट या उपकरण में ब्लास्ट की आशंका रायपुर। राजधानी रायपुर के भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी (केजुअल्टी) वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, आग इमरजेंसी वार्ड में लगी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। धुएं के कारण मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने […]

19 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का खम्हारडीह थाना घेराव, पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम

० भाजपा नेताओं पर काउंटर FIR की मांग, लिखित आश्वासन के बाद कांग्रेस ने समाप्त किया धरना रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना करीब 19 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर समाप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी बैठक और उचित कार्रवाई के लिखित आश्वासन के बाद कांग्रेस ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। हालांकि पार्टी ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर काउंटर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। शुक्रवार दोपहर मध्य जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन डीसीपी दीपमाला कश्यप समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में पुलिस ने मामले में […]