CGPSC गड़बड़ी केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ADM चेतन बरघोरिया गिरफ्तार; कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी CGPSC में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के दौरान की गई है। गिरफ्तारी के बाद ED ने चेतन बरघोरिया को विशेष अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया। अब जांच एजेंसी रिमांड के दौरान उनसे मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर पूछताछ करेगी। WhatsApp चैट से खुली जांच की नई कड़ी ED ने रिमांड की मांग के दौरान उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन […]

PM मोदी का बड़ा बयान: BRICS देशों की आर्थिक ताकत दुनिया से दोगुनी रफ्तार से बढ़ी

  नई दिल्ली। BRICS Business Forum को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष BRICS अपने गठन के 20 साल पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी, तब इसमें केवल चार देश शामिल थे। आज BRICS और BRICS पार्टनर्स को मिलाकर यह 21 देशों का परिवार बन चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान में BRICS देश दुनिया की करीब 50 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्लोबल GDP से कहीं तेज बढ़ी BRICS की ताकत प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में जहां दुनिया की […]

विनेश फोगाट को बड़ा झटका, 14 सितंबर के ट्रायल में नहीं ले सकेंगी हिस्सा; हाईकोर्ट ने विशेष छूट देने से किया इनकार

  नई दिल्ली। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप में वापसी की राह फिलहाल मुश्किल हो गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 14 सितंबर को होने वाले चयन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अंतरिम आदेश में कहा कि अदालत मौजूदा पात्रता नियमों में विनेश फोगाट के लिए अलग से विशेष छूट नहीं दे सकती। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में मातृत्व और महिला खिलाड़ियों के खेल करियर से जुड़े एक महत्वपूर्ण सवाल पर विचार करने की बात कही है। मातृत्व के बाद खेल में वापसी पर उठे अहम सवाल विनेश फोगाट ने गर्भावस्था, बच्चे के […]

जयपुर में खौफनाक हत्याकांड : पत्नी और 3 बेटियों की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

  जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई है। करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान राहुल झा के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने घर में निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली ईंट और पत्थर के टुकड़ों से पत्नी और तीनों बेटियों के सिर पर हमला किया। हमले में चारों की मौत हो गई। 17 से 23 साल के बीच थी बेटियों की उम्र मृतकों में […]

Big News : छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा उलटफेर! मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, भूपेश बघेल ने पहनाया गमछा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने के बाद भूपेश बघेल ने ढाल दास का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। उनके कांग्रेस में आने के साथ ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सतनामी समाज से जुड़े परिवार का सियासी समीकरण चर्चा में ढाल दास का कांग्रेस में […]

बंडा जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन! 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

  सागर। मध्य प्रदेश के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शराब कांड के मुख्य आरोपी और अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा को पुलिस ने शुक्रवार तड़के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंगल में पुलिस से हुई मुठभेड़ पुलिस के मुताबिक, रवि लखेरा घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बरायठा के जंगल में हनुमान टोंग मंदिर के आसपास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की […]

BREAKING: रायपुर से नागपुर जा रही बोलेरो की ट्रक से भीषण टक्कर, 3 मासूमों समेत 8 की दर्दनाक मौत

  भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लखनी तालुका क्षेत्र में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच नेशनल हाईवे-53 पर हुआ। यहां तेज रफ्तार बोलेरो की आइशर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच वयस्क और तीन बच्चे शामिल थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रायपुर से नागपुर जा रहे थे सभी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार […]

BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, 17 हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; नई दिल्ली जिला सील

० 12-13 सितंबर को होगा 18वां BRICS शिखर सम्मेलन, सुरक्षा के चलते 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में कड़े प्रतिबंध नई दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले राजधानी दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री और गोंडा सांसद केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुतिन के भारत आगमन का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने भारत-रूस संबंधों को बहुआयामी और दीर्घकालिक बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित […]

रनवे छूते ही फिर हवा में उड़ी इंडिगो की फ्लाइट, जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप; 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग

  जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर इंडिगो की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान अचानक दोबारा हवा में उठ गई। उदयपुर से जयपुर पहुंची फ्लाइट 6E-7516 ने रनवे पर टचडाउन के तुरंत बाद गो-अराउंड किया। विमान के दोबारा उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा और ऑपरेशनल टीमें अलर्ट हो गईं। टचडाउन के बाद पायलट ने लिया गो-अराउंड का फैसला शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट को दोपहर 12:50 बजे जयपुर पहुंचना था। गुरुवार को विमान करीब 12:42 बजे लैंडिंग के लिए अप्रोच हुआ और रनवे को छू भी लिया। हालांकि, लैंडिंग पूरी करने के बजाय पायलट ने प्रक्रिया को बीच में रोकते हुए विमान को फिर से हवा में ले जाने […]

IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया निर्देश

  नई दिल्ली। IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की एक अदालत ने मामले में लालू प्रसाद यादव समेत आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है। आरोपियों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और लारा प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। अदालत ने अपने आदेश में लालू प्रसाद यादव पर रेल मंत्री के पद पर रहते हुए अधिकारों के दुरुपयोग का गहरा संदेह जताया है। मामला उनके रेल मंत्री कार्यकाल के दौरान रेलवे के होटलों को लीज पर देने से जुड़ा है। रांची-पुणे के होटलों की निविदा में गड़बड़ी का आरोप अदालत के मुताबिक, रेलवे […]