राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित अदालत ने चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। कई महीनों से जेल में बंद सोनम को चौथी जमानत याचिका पर राहत मिली है, जबकि इससे पहले उसकी तीन याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं।इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने गहरा आक्रोश और निराशा जताई है। कई महीनों से न्यायिक हिरासत में थी सोनम इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े इस मामले में मंगलवार को शिलांग कोर्ट ने फैसला सुनाया। मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने जमानत मिलने की पुष्टि की है। सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी […]

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सख्ती: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया एक्शन प्लान,सिम कार्ड के लिए बायोमेट्रिक पहचान होगी जरूरी

दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने Supreme Court of India में विस्तृत एक्शन प्लान पेश किया है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस साइबर अपराध से निपटने के लिए बहु-स्तरीय रणनीति अपनाई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने पिछले 12 हफ्तों में डिजिटल अरेस्ट स्कैम से जुड़े करीब 9,400 अकाउंट्स बैन किए हैं। साथ ही ऐसे अकाउंट्स की पहचान भी की जा रही है जो पुलिस या सरकारी प्रतीकों का दुरुपयोग करते हैं। नई सुरक्षा व्यवस्था पर काम रिपोर्ट में बताया गया […]

टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा: तोताघाटी के पास कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, युवक घायल, युवती लापता

  देवप्रयाग। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र के तोताघाटी के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया है, जबकि उसके साथ मौजूद युवती लापता बताई जा रही है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ब्यासी की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। युवक सुरक्षित रेस्क्यू, युवती की तलाश जारी जानकारी के अनुसार कार में दो लोग सवार थे—एक युवक और एक युवती। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर DL 11 CD 3154 बताया जा रहा है। […]

इंडोनेशिया के जकार्ता के पास भीषण ट्रेन हादसा, 14 लोगों की मौत,राहत-बचाव कार्य जारी

  जकार्ता। जकार्ता के बाहरी इलाके में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉबी रसीदिन ने इसकी पुष्टि की है। सभी शवों को पहचान और अन्य औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। यह हादसा सोमवार को बेकासी तिमुर स्टेशन पर हुआ, जहां एक लंबी दूरी की ट्रेन ने स्टेशन पर खड़ी कम्यूटर ट्रेन के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और कई यात्री अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल […]

भारत–न्यूजीलैंड एफटीए: द्विपक्षीय व्यापार में नए दौर की शुरुआत,दिल्ली में ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर

  दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देते हुए सोमवार को एक महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले मौजूद रहे। यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को एक नए स्तर पर ले जाने वाला माना जा रहा है। रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ समझौता इस एफटीए की सबसे बड़ी विशेषता इसकी तेज़ी रही। बातचीत मार्च 2025 में शुरू हुई थी मात्र 9 महीनों में इसे अंतिम रूप दे दिया गया इस समझौते के लागू होने के बाद भारत के निर्यातकों को न्यूजीलैंड बाजार […]

व्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज! ट्रंप बोले— “यह अमेरिका के संविधान पर हमला”

इंटरनेशनल न्यूज़: डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी के Hilton Hotel में आयोजित White House Correspondents Dinner के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह घटना पूरी तरह अप्रत्याशित थी और “यह अमेरिका के संविधान पर सीधा हमला है।” उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए United States Secret Service की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी तेजी और बहादुरी ने कई जिंदगियां बचा लीं। ट्रंप ने बताया कि फायरिंग में एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई। “उसे बेहद नजदीक से […]

Big News:उड़ान से ठीक पहले भड़की आग! 232 यात्रियों की जान पर बन आई, दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। Swiss Air की फ्लाइट LX147, जो दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी, टेक-ऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। जैसे ही विमान ने उड़ान भरनी शुरू की, इंजन नंबर 1 में खराबी आ गई और उसमें आग लग गई। उस समय विमान की रफ्तार करीब 104 नॉट्स थी। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेक-ऑफ रद्द कर दिया और विमान को रनवे पर ही सुरक्षित रोक लिया। विमान में सवार 232 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दौरान 6 यात्री घायल […]

लुंगी एनगिडी चोटिल: फील्डिंग के दौरान सिर में लगी चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाए गए

स्पोर्ट्स न्यूज़। Delhi Capitals के तेज गेंदबाज Lungi Ngidi मैच के दौरान फील्डिंग करते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के तुरंत बाद टीम के फिजियो मैदान पर पहुंचे और उनकी हालत का जायजा लिया। स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम ने एहतियातन एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेज दिया। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सिर में लगी चोट दिल्ली और Punjab Kings के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यह हादसा हुआ। फील्डिंग के दौरान एनगिडी का संतुलन बिगड़ गया और गिरते समय उनके सिर का पिछला हिस्सा जोर से जमीन से टकरा गया। इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता […]

पंजाब में सियासी हलचल तेज: सांसदों के दल बदल पर भड़का विरोध, सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों पर लिखा-गद्दार

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में उस समय उबाल आ गया जब आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं और सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बाद कार्यकर्ताओं में नाराज़गी खुलकर सामने आई। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए और नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की गई। जालंधर में राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने गुस्सा जताया और दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे। इसी तरह लुधियाना में राजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के बाहर भी विरोध देखने को मिला। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक एच. एस. फुलका ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों […]

मस्तूरी में भीषण आग: एक बंद मकान से फैली लपटों ने 9 घरों को लिया चपेट में

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में जोंधरा चौक के पास देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया। आरा मिल के पीछे स्थित एक बंद मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते आसपास के लगभग 9 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। लकड़ी और कच्चे निर्माण वाले घर होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान लोग समय रहते अपने घरों से बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, इस हादसे में […]