Big News : केरल पहुंचा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 3 जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

  तिरुवनंतपुरम। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच चुका है और इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा, जिसके चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने Alappuzha, Kottayam और Ernakulam जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी मौसम विभाग के मुताबिक बारिश […]

CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस,बॉलीवुड में शोक की लहर

  मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता और Central Board of Film Certification (CBFC) के पूर्व चेयरमैन Pahlaj Nihalani का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। कई चर्चित फिल्मों के निर्माता […]

Team India को बड़ा झटका: चोटिल विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुकाबले

  स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और Afghanistan के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले कोहली का बाहर होना टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ेगा। उनकी चोट को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें आराम […]

इलेक्ट्रिक स्टोव बना मौत का कारण, दिल्ली होटल अग्निकांड में 21 की जान गई, होटल मालिक सही शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली, जबकि 28 लोग घायल हो गए। मृतकों में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हौज रानी इलाके में स्थित होटल फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग बेसमेंट में संचालित रेस्तरां से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। आग […]

Muzaffarpur Hospital Fire: ICU में लगी भीषण आग, 5 मरीजों की मौत; कई बेसुध हालत में निकाले गए

  मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीज गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार आग गुरुवार सुबह करीब 2 बजे अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद […]

कर्नाटक को मिला नया मुख्यमंत्री: डीके शिवकुमार ने ली शपथ, संविधान की प्रति हाथ में लेकर संभाली कमान

  बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शिवकुमार ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर शपथ ली, जो समारोह का विशेष आकर्षण रहा। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मंत्रिमंडल का भी हुआ विस्तार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा 12 अन्य नेताओं को भी मंत्री पद की […]

सुशासन तिहार में फूटा जनता का गुस्सा: खाली मटकी फोड़कर महिलाओं ने जताया विरोध, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

  अभनपुर। गोबरा नवापारा नगर में पेयजल संकट समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया। हरिहर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मटकी और तख्तियां लेकर पहुंचीं तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर में अवैध रेत और खनिजों का परिवहन लगातार जारी है, जबकि अवैध शराब बिक्री पर भी प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन नहीं मिलने, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने और लगातार बिजली कटौती जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। पानी की समस्या पर […]

दिल्ली में मौत की आग: मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत,मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक बहुमंजिला इमारत में स्थित रेस्तरां और होटल में लगी आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, आग दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक इमारत में लगी, जहां ग्राउंड फ्लोर पर रेस्तरां और ऊपरी मंजिलों पर होटल संचालित था। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। […]

CGPSC भर्ती घोटाले में CBI के बाद ED की एंट्री : पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, पूर्व सचिव जेके ध्रुव समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी

  रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय हो गया है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद बुधवार को ईडी ने एक साथ पांच ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ईडी की टीम ने पूर्व CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर (जेके) ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, राज्यपाल के पूर्व सचिव एवं रिटायर्ड IAS अमृत खलको और आरोपी ललित गणवीर के भाई भूपेंद्र गणवीर के ठिकानों पर छापेमारी की। भिलाई से राजनांदगांव तक एक्शन, खंगाले जा रहे दस्तावेज जानकारी […]

रायपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट: भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों की हड़ताल, 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप

  रायपुर। राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाई ठेकेदार बुधवार सुबह से हड़ताल पर चले गए हैं। ठेकेदारों के काम बंद करने के बाद नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप हो गया है, जिससे शहर में गंदगी बढ़ने की आशंका गहरा गई है। चार महीने से अटका करोड़ों का भुगतान हड़ताल पर बैठे ठेकेदारों का कहना है कि नगर निगम की ओर से पिछले चार महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। उनके अनुसार, सभी वार्डों का मासिक भुगतान करीब 4 करोड़ रुपये होता है, लेकिन लगातार भुगतान अटकने […]