Big News : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… IAS रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

  रायपुर। रायपुर में राज्य शासन ने एक अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद पर नियुक्त किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।  

Big Breaking : LoC पर आकस्मिक विस्फोट में दो जवान शहीद, उरी के कमलकोट सेक्टर में हुआ हादसा

  श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास मंगलवार देर शाम हुए एक आकस्मिक विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। दोनों जवान ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यह हादसा उरी के संवेदनशील कमलकोट सेक्टर में हुआ। विस्फोट के बाद दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत श्रीनगर स्थित बादामीबाग के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जांच […]

10 जनपथ पर क्या पकी नई राजनीतिक खिचड़ी? सोनिया-ममता की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

  नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में एकजुटता और बेहतर तालमेल पर जोर दिए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को सियासी गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई, जब Mamata Banerjee ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष Sonia Gandhi से उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब विपक्षी राजनीति में नए समीकरणों की चर्चाएं तेज हैं। क्या रही बातचीत की वजह? सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन की रणनीति, भाजपा के खिलाफ साझा मोर्चे को मजबूत करने और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। पश्चिम बंगाल में चुनावी झटके के बाद तृणमूल […]

खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार: कोयला-रेत के अवैध कारोबार में 8 वाहन जब्त, कई पर केस दर्ज

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूरजपुर जिले में खनिज विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कोयला और रेत के अवैध परिवहन में लगे 8 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही कई वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संकल्प के अनुरूप जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर खनिज विभाग और जिला स्तरीय टास्क फोर्स […]

CG Breaking : कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को प्रति एकड़ ₹15 हजार, 240 ई-बसों को हरी झंडी, पावर कंपनी का IPO भी मंजूर

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों, बिजली, परिवहन, योग, खाद्य सुरक्षा और खनन क्षेत्र से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रिपरिषद ने जहां खरीफ-2026 से किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया, वहीं राज्य की पावर ट्रांसमिशन कंपनी को आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की सैद्धांतिक मंजूरी भी प्रदान की गई। किसानों के लिए बड़ी सौगात कैबिनेट ने खरीफ-2026 से कृषक उन्नति योजना के नए स्वरूप को मंजूरी देते हुए धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास […]

घर में चल रही पटाखा फैक्टरी बनी मौत का कारण! धमाकों से दहला जयपुर, 3 की मौत, कई जिंदगी-मौत से जूझ रहे

  जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रिहायशी इलाके में संचालित पटाखा फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग के साथ हुए जोरदार धमाकों ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में हुआ, जहां एक मकान के भीतर कथित तौर पर पटाखे बनाने का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक आग भड़कने के बाद एक […]

टाइगर रिजर्व में हाथी का कहर, दो श्रमिकों को कुचलकर मार डाला,इलाके में दहशत का माहौल

० सड़क निर्माण कार्य के दौरान देर रात हुआ हमला मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से सटे गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक जंगली हाथी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो श्रमिकों पर हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, टाइगर रिजर्व क्षेत्र के देवसील गांव की आगे बस्ती में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल पर जेसीबी मशीनों के साथ कई श्रमिक काम कर रहे थे। देर रात काम खत्म होने के बाद श्रमिक खाना खाकर आग […]

महंगाई का एक और झटका: रसोई गैस सिलेंडर 1000 के पार, अब 1013 रुपए में मिलेगा LPG

  रायपुर। महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं को एक और बड़ा झटका लगा है। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 1,013 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 984 रुपये थी। गौरतलब है कि बीते तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर के दामों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। इस तरह महज तीन महीने के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो […]

कोरिया में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप: SECL के डिप्टी मैनेजर की मौके पर मौत, कॉलोनी दहली

  कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र के चाइना ब्लॉक स्थित एक क्वार्टर में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:30 बजे अचानक जोरदार धमाके के साथ क्वार्टर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते […]

Accident Breaking : डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत; कई घायल

  फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा ममदोट ब्लॉक के जंगा वाला मोड़ के पास हुआ, जहां डेरा ब्यास जा रही श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप एक ट्राले से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था जलालाबाद से डेरा ब्यास के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब साढ़े छह बजे जंगा वाला मोड़ के पास पिकअप और ट्राले के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि […]