बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो में टक्कर, एक की मौत; कई घायल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बनारस रोड पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश से हैदराबाद जा रही बस और एक बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दुद्धी से हैदराबाद जा रही थी मजदूरों से भरी बस जानकारी के मुताबिक बस उत्तर प्रदेश के दुद्धी से मजदूरों को लेकर तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी। वाड्रफनगर के पुराने नर्सरी के पास पहुंचते ही बस की बोलेरो से टक्कर […]

दिल्ली में फिर निर्भया कांड जैसी वारदात: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

  नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप बस के चालक और कंडक्टर पर लगा है। मामला कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी छात्रा जानकारी के […]

25 साल नक्सली रही मीना ने उन्हीं जवानों को बांधी राखी, जिनसे कभी होती थी मुठभेड़; बोली- अब रिश्ता भाई-बहन का

  कांकेर/भानुप्रतापपुर। बस्तर में रक्षाबंधन के मौके पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने संघर्ष से शांति की ओर बदलती कहानी को बयां किया। करीब 25 साल तक नक्सली संगठन में सक्रिय रही मीना ने इस बार उन्हीं सुरक्षा बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधी, जिन्हें कभी दुश्मन माना जाता था। जवानों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए मीना और अन्य पूर्व नक्सली महिलाओं को बहन का दर्जा दिया, मिठाई खिलाई और शगुन देकर रक्षा का संकल्प लिया। भानुप्रतापपुर के सुरक्षा बल कैंप में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में पूर्व नक्सली महिलाएं और जवान आमने-सामने जरूर थे, लेकिन इस बार हाथों में हथियार नहीं, बल्कि राखी थी। […]

CG में IFS अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने

  रायपुर। राज्य शासन ने 2006 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शनिवार को मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है। 18 अगस्त को वन विभाग को लौटाई गई थीं सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस कर दी थीं। इसी आदेश के अनुपालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन […]

तखतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, चालक फरार

  बिलासपुर/तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जुनापारा चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू […]

बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद सख्ती, सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू; हथियार और भीड़ पर रोक

  बिलासपुर। सोशल मीडिया पर विवादित कमेंट को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन ने क्षेत्र में भीड़ जुटाने, हथियार लेकर चलने और बिना अनुमति सभा-जुलूस समेत कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हथियार लेकर निकलने और भीड़ जुटाने पर रोक प्रशासनिक आदेश के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर तलवार, चाकू, लाठी, भाला और अन्य हथियार लेकर चलने पर रोक रहेगी। हालांकि शासकीय ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों, लाठी के सहारे चलने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों तथा […]

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी में बड़ा फैसला, कुलसचिव के वित्तीय अधिकार वापस; अब DSW संभालेंगी बैंकिंग और भुगतान

  दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप के वित्तीय अधिकार वापस लेने का निर्णय लिया है। आगामी आदेश तक विश्वविद्यालय के भुगतान संबंधी दस्तावेजों और बैंकिंग लेन-देन में वित्त अधिकारी के साथ द्वितीय अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता की जिम्मेदारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) डॉ. नीलू श्रीवास्तव को दी गई है। अब कुलसचिव के हस्ताक्षर से विश्वविद्यालय में कोई वित्तीय लेन-देन नहीं होगा। FIR के बाद लिया गया फैसला विश्वविद्यालय ने इस संबंध में आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा है। पत्र के साथ कुलसचिव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रति भी भेजी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि कुलसचिव अभी […]

₹1.50 करोड़ की रिश्वत मांगने वाले CGST अफसरों पर CBI का शिकंजा, एडिशनल कमिश्नर समेत 3 गिरफ्तार

  मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में CGST के एडिशनल कमिश्नर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पत्थर की खदान से जुड़ी एक फर्म के GST-रॉयल्टी मामले को निपटाने के बदले ₹1.50 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी। मामले में ₹40 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप सामने आए हैं। CGST के दो अधिकारियों समेत तीन गिरफ्तार सीबीआई के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में CGST के एडिशनल कमिश्नर एवं IRS अधिकारी विनय कुमार कंथेती, CGST सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा और उनके कथित सहयोगी नरिंदर राजपूत शामिल हैं। तीनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। 26 अगस्त को […]

बिलासा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! लैंडिंग के वक्त Alliance Air फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आ रही एलाइंस एयर की फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान एक पहिया अचानक फट गया। बताया जा रहा है कि पहिया फटने के बाद उसमें आग भी लग गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और विमान में सवार सभी 60 यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, एलाइंस एयर की फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह करीब 10:55 बजे दिल्ली से बिलासपुर के लिए उड़ान भरी थी। करीब ढाई घंटे के सफर के बाद विमान बिलासा एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। इसी दौरान विमान के दाईं ओर का पहिया […]

खैरागढ़ में H1N1 की दस्तक : 4 साल का बच्चा संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया घर-घर सर्वे

  खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नगर के वार्ड नंबर 9 स्थित कन्डरापारा निवासी 4 वर्षीय बालक कन्हैया चंद्राकर की H1N1 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल बालक का राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में सर्वे, सैंपलिंग और जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। संक्रमित बच्चे के परिवार की भी जांच जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन कन्हैया को राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने […]