केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद छोड़ा पद

  नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। उनका राज्यसभा सदस्य के रूप में छह वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद लिया फैसला मूल रूप से केरल के कोट्टायम जिले के निवासी जॉर्ज […]

महासमुंद में चमके हीरे: 200 टन खनिज से मिले 5 डायमंड, छत्तीसगढ़ बन सकता है देश का नया डायमंड हब

  रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से देश के खनिज क्षेत्र के लिए बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। सरायपाली क्षेत्र के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान 200 टन खनिज सामग्री की प्रोसेसिंग से पांच हीरे प्राप्त हुए हैं। इनका कुल वजन 1.22 कैरेट है। विशेषज्ञ इसे क्षेत्र में बड़े हीरा भंडार मिलने के मजबूत संकेत के रूप में देख रहे हैं। एनएमडीसी और छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएमडीसी) की संयुक्त कंपनी एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने इस महत्वपूर्ण खोज की आधिकारिक पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, जियोफिजिकल सर्वे और 500 मीटर गहरी एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग के बाद संभावित हीरा क्षेत्र की पहचान की गई […]

रायपुर में 90 हजार अवैध नल कनेक्शनों पर निगम की नजर, 20 हजार रुपए देकर करा सकेंगे नियमित

  रायपुर। रायपुर नगर निगम ने शहर में संचालित अवैध और बिना अनुमति वाले नल कनेक्शनों को वैध बनाने के लिए विशेष नियमितीकरण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के अवैध जल कनेक्शनों को निर्धारित शुल्क और जुर्माना जमा कर वैध कराया जा सकेगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में वर्तमान में लगभग 2.21 लाख वैध जल कनेक्शन हैं, जबकि कुल भवनों की संख्या करीब 3.50 लाख है। ऐसे में निगम को आशंका है कि शहर में लगभग 90 हजार अवैध नल कनेक्शन संचालित हो रहे हैं, जिससे निगम को जल राजस्व में भारी नुकसान हो रहा है। घरेलू कनेक्शन वैध कराने […]

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी: 108 संजीवनी टीम ने रास्ते में कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। एम्बुलेंस स्टाफ की तत्परता और सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम कोरजा निवासी गोमती (28 वर्ष), पति संदीप, को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल जीपीएम में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय जांच के दौरान प्रसव में जटिलता सामने आने और अस्पताल में स्थायी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए […]

मौत का कोचिंग सेंटर: आग की लपटों में जिंदा जले 15 छात्र, चीखों से दहल उठा लखनऊ

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग एवं एनीमेशन सेंटर में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। आग की भयावह लपटों और धुएं के गुबार में फंसकर 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने की कोशिश में कुछ छात्रों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वेयरहाउस से उठी चिंगारी बनी काल जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के भूतल पर एक पेट शॉप संचालित होती थी, जबकि पहली मंजिल पर उसका वेयरहाउस बनाया गया था। दूसरी और तीसरी मंजिल पर 3-डी एनीमेशन इंस्टीट्यूट और […]

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग : जान बचाने को छात्रों ने लगाई छलांग,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंची मंजिलों से छलांग लगा दी, जिसके कारण वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दीवार तोड़कर […]

रायपुर में 12 घंटे के भीतर 3 शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से पुलिस अलर्ट

  रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले 12 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया है। खमतराई और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मिले इन शवों के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में तीनों मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। WRS कॉलोनी में युवक की हत्या का शक खमतराई थाना क्षेत्र की WRS कॉलोनी स्थित एक खुले मैदान में रविवार देर रात एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। आशंका है […]

अवैध रेत खनन पर सरकार का शिकंजा: ड्रोन सर्वे से जांच, नियम उल्लंघन पर नोटिस जारी

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। खनिज विभाग जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर 21 जून की रात औचक निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला की केल्हारी तहसील अंतर्गत दंडाहस्वाही क्षेत्र में केवाई नदी, पसौरी, कुटरा तथा हसदेव नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वीकृत दो अस्थायी रेत भंडारण स्थलों की जांच की गई। मौके पर उपलब्ध रेत की मात्रा का आकलन हाईटेक ड्रोन सर्वेक्षण के […]

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, वन संरक्षण की बड़ी सफलता

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक उत्साहजनक खबर सामने आई है। हाल ही में रिजर्व क्षेत्र में वन भ्रमण के दौरान दुर्लभ इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल (भारतीय उड़न गिलहरी) दिखाई दी है। वन विशेषज्ञ इसे क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और सफल संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। घने जंगलों की पहचान है उड़न गिलहरी भारतीय उड़न गिलहरी एक दुर्लभ और निशाचर वन्यजीव है, जो मुख्य रूप से घने एवं प्राकृतिक रूप से सुरक्षित जंगलों में पाई जाती है। यह पक्षियों की तरह उड़ती नहीं है, बल्कि इसके आगे और पीछे के पैरों के बीच मौजूद विशेष झिल्ली की मदद […]

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: दंतेवाड़ा से हुई दस्तक, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

  रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने सोमवार को दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रदेश में पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि की। मानसून की दस्तक के साथ ही राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और अगले 24 से 48 घंटों में कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है।   मौसम विभाग के अनुसार 22 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून दंतेवाड़ा जिले तक पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा अलीबाग, पुणे, निजामाबाद, दंतेवाड़ा, बलांगीर, सुंदरगढ़, चतरा, गया और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। अनुकूल परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों […]