AC ब्लास्ट से मचा मौत का तांडव: घर में लगी भीषण आग, पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से झुलसा

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आईटीआई कॉलोनी क्षेत्र में घर में लगे विंडो एसी में कथित तौर पर ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में सो रहे पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे का अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 3 बजे की है। अचानक एसी में विस्फोट होने के बाद आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। देखते ही देखते घर धुएं और आग की लपटों से घिर गया, जिससे […]

लखनऊ अग्निकांड के बाद गरजा बुलडोजर एक्शन: 15 मौतों वाले अवैध कॉम्प्लेक्स पर चलेगा पीला पंजा

  लखनऊ। अलीगंज में 15 लोगों की जान लेने वाले भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिस अवैध कॉम्प्लेक्स में आग लगने से यह दर्दनाक हादसा हुआ था, उसे जमींदोज करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने साफ कर दिया है कि 7 जुलाई को अवैध इमारत पर बुलडोजर चलेगा। बुधवार सुबह एलडीए की पांच सदस्यीय जांच टीम मौके पर पहुंची और भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए और भवन की वैधता की जांच की। इसी दौरान कॉम्प्लेक्स पर अग्निकांड की तस्वीरों के साथ नया नोटिस भी चस्पा किया गया। […]

मंगेतर की मुस्कान के पीछे मौत की साजिश: इशारे पर चट्टान से दिया धक्का, कारोबारी केतन हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

  पुणे। कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए और हैरान करने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक आदर्श प्रेम कहानी की तरह दिखने वाला रिश्ता दरअसल एक खौफनाक साजिश की नींव पर खड़ा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मंगेतर सिया गोयल थी, जिसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को मौत के घाट उतारने की पूरी योजना बनाई थी। इशारा मिलते ही चट्टान से दिया धक्का पुलिस पूछताछ में सिया और चेतन ने बताया कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी प्लानिंग की गई थी। तय हुआ था कि […]

वेनेजुएला में तबाही का डबल झटका : एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंप, हजारों मौतों की आशंका, इमरजेंसी घोषित

  काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में एक मिनट के भीतर आए भूकंप के तेज झटकों से इमारतें भरभराकर गिर गईं और हजारों लोग मलबे में दब गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने देशभर में आपातकाल घोषित कर दिया है, जबकि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप काराकास से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया। इसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा शक्तिशाली झटका महसूस हुआ। भूकंप के कारण कई बहुमंजिला इमारतें, मकान […]

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

० कैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर।उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के लिए ऐतिहासिक खबर सामने आई है। हाल में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैमरा ट्रैप में एक बाघिन की तस्वीरें और वीडियो लगातार कैद हुए हैं। वन विभाग के अनुसार बाघिन प्राकृतिक रूप से विचरण करते हुए इस क्षेत्र तक पहुंची है और अब इसे अपना स्थायी आशियाना बनाने की ओर बढ़ रही है। ’संरक्षण प्रयासों का दिखने लगा सकारात्मक परिणाम’ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रभावी कार्य किए […]

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम भरभराकर गिरा, मची चीख-पुकार! कई मजदूर मलबे में दबे, 5 मौतों की आशंका

  ० तारातला में दोपहर को हुआ बड़ा हादसा, 10 लोगों को निकाला गया बाहर; युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन कोलकाता। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार से माहौल दहशत में बदल गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच […]

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे, ट्रस्ट पदाधिकारियों पर उठे सवाल; 25 से अधिक लोगों पर FIR की सिफारिश

  अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में गठित एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी के साथ-साथ कथित कमीशनखोरी, नियुक्तियों में अनियमितता और गणना प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हेरफेर की आशंका जताई गई है। एसआईटी ने मामले से जुड़े कई अहम साक्ष्य और गवाहों के बयान भी रिपोर्ट में शामिल किए हैं। मंगलवार को एसआईटी के सदस्य लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन ने अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को गोपनीय रिपोर्ट सौंपी। अब यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल […]

लखनऊ अग्निकांड: SIT और फोरेंसिक जांच शुरू, 6 के खिलाफ FIR; 4 गिरफ्तार

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच तेज हो गई है। घटना के अगले दिन मंगलवार को एसआईटी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा पूरी इमारत को सील कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में एसी के कंप्रेसर फटने और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। सीएम योगी ने गठित की एसआईटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात उच्चस्तरीय बैठक कर मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए। […]

सूरजपुर में बड़ा हादसा: बतरा बांध में पलटी नाव: 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। करंजी चौकी क्षेत्र स्थित बतरा बांध में 9 ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 6 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 ग्रामीण लापता हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। मछली पकड़ने गए थे ग्रामीण जानकारी के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद सोमवार रात अंधेरे में 9 ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए नाव से बतरा बांध पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक नाव असंतुलित होकर पानी में पलट गई, जिससे सभी लोग बांध में गिर गए। 6 ने […]

रायपुर में विवादित निर्माण पर चला बुलडोजर, सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने ढांचे को प्रशासन ने किया ध्वस्त

  रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने विवादित निर्माण पर मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। प्रशासन ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सेंट पॉल स्कूल के दोनों ओर की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात रोक दिया गया। मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। ‘सामुदायिक भवन’ के नाम पर चर्च निर्माण का आरोप मामले की शिकायत हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश […]