CG Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द; 2 गाड़ियों का बदलेगा रूट

  बिलासपुर। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह काम 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित दिनों में होगा। इसके चलते 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द मेगा ब्लॉक के चलते 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस के फेरे निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगे। नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा […]

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, दीपक अग्रवाल की जगह राजेंद्र कटारा संभालेंगे खाद्य एवं औषधि प्रशासन

  रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर रहने के दौरान उनके विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजेंद्र कुमार कटारा को सौंपा गया है। वहीं इफ्फत आरा को सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 27 नवंबर तक अवकाश पर रहेंगे दीपक अग्रवाल आदेश के अनुसार IAS दीपक कुमार अग्रवाल, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ और अतिरिक्त प्रभार सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग के पद पर हैं। वह 9 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक […]

Gariyaband Flood: राजिम में बाढ़ के बीच फंसे लोग, नगर सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; 152 लोगों को सुरक्षित निकाला

गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच राजिम क्षेत्र में बाढ़ का असर बढ़ गया है। रावण गांव और नवापारा के सोमवारी बाजार इलाके में पानी भरने से कई लोग प्रभावित हुए। रावण गांव में एक घर के चारों ओर कमर से अधिक पानी भर जाने के कारण बुधराम साहू फंस गए थे। सूचना मिलते ही गरियाबंद नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। कमर से ज्यादा पानी में फंसे थे बुधराम ग्राम रावड़, थाना राजिम निवासी बुधराम साहू अपने घर में फंसे हुए थे। घर के चारों तरफ पानी भर जाने और जलस्तर बढ़ने के कारण उनके लिए बाहर निकलना मुश्किल […]

Chhattisgarh Congress: नए प्रभारी सुखदेव भगत की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर होगा मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियों के बीच रविवार, 27 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक रात 8 बजे रायपुर के शांति नगर स्थित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और लोकसभा सांसद सुखदेव भगत भी शामिल होंगे। उनके छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद यह राज्य का पहला दौरा है। विधायकों के साथ होगी बैठक बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ कांग्रेस के विधायक शामिल होंगे। पार्टी संगठन और विधायक दल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, बैठक के विस्तृत एजेंडे की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई […]

Mahanadi Flood: बाढ़ के तेज बहाव में बहती दिखीं शराब की बोतलें, पकड़ने के लिए पुल पर जुटी भीड़; जान जोखिम में डालते दिखे लोग

  अभनपुर। महानदी में आई बाढ़ के बीच अभनपुर के गोबरा नवापारा क्षेत्र में शनिवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। धमतरी जिले की ओर से तेज बहाव के साथ प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब बहकर सोमवारी बाजार पुल की ओर पहुंचने की खबर फैलते ही पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रायपुर और धमतरी जिले को जोड़ने वाले इस पुल पर लोग नदी के तेज बहाव के बीच बहती बोतलों को पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। कुछ लोग बांस में जाली लगाकर तो कुछ स्थानीय जुगाड़ के जरिए नदी के किनारे और पुल के आसपास पहुंच रही बोतलों को निकालने का प्रयास करते दिखे। […]

Raipur Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन, 239 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

  रायपुर। राजधानी रायपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और एसडीएम नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन में भाठागांव और चन्दनीडीह से अब तक 239 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन की टीमें भाठागांव, चन्दनीडीह, दतरेंगा और काठाडीह में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही राहत शिविरों में भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भाठागांव में 54 लोगों का रेस्क्यू ग्राम भाठागांव में नायब तहसीलदार प्रवीण परमार और […]

Bilaspur News: अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में बहे, तलाश जारी; SDRF ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर। दयालबंद के मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे पानी में बहकर लापता हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ बच्चों की तलाश शुरू कराई। बाद में SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद नदी में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया। नहाते समय गहरे पानी में चले गए दोनों बच्चे जानकारी के मुताबिक, मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों नदी के ऐसे हिस्से […]

Bilaspur Crime: गुटीय संघर्ष का मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पन्ना से गिरफ्तार, दोस्त के घर छिपा था; 30 से ज्यादा गिरफ्तारियां

बिलासपुर। शहर के खपरगंज इलाके में पिछले महीने हुए गुटीय संघर्ष के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना से गिरफ्तार किया है। बिलासपुर क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, रामसिंह पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने दोस्त धीरेंद्र पटेल के घर छिपा हुआ था। पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के छतरपुर जाने की जानकारी भी मिली थी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस उसकी तलाश करते हुए पन्ना पहुंची और उसके ठिकाने का पता लगाया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम रामसिंह को बिलासपुर लेकर पहुंची […]

Chhattisgarh Railway News: भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर जलभराव और धंसान, दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में 5 ट्रेनों पर असर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल परिचालन पर भी पड़ने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल के दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति सामने आई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस रूट पर कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। DRM समेत अधिकारियों ने लिया जायजा स्थिति की जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक दयानंद समेत संरक्षा अधिकारियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम ट्रैक […]

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ: एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन

आय-व्यय, नियमावली संशोधन, परिवार संस्कार अभियान के साथ धर्मांतरण व लव जिहाद के मुद्दे पर भी होगी चर्चा रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर 27 सितंबर को रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, साइंस कॉलेज परिसर में प्रथम वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारी, आजीवन सदस्य एवं सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। आमसभा की तैयारियों और एजेंडे की जानकारी देते हुए टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि सम्मेलन में पिछले एक वर्ष के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की […]