Raipur Railway Station: विद्यार्थियों के जीवंत अभिनय ने यात्रियों को किया आकर्षित, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
रायपुर। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर देवेंद्र नगर के विद्यार्थियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के प्रभावशाली अभिनय, रोचक संवाद और नारों ने यात्रियों का ध्यान खींचा और उन्हें स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। संवाद और अभिनय से दिया स्वच्छता का संदेश नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों से अपील की गई कि प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित कूड़ेदान का इस्तेमाल करें। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से यह भी संदेश दिया कि रेलवे स्टेशन को स्वच्छ रखना केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी […]



