वेदांता पावर प्लांट मामला हाईकोर्ट पहुंचा: भू-विस्थापितों ने अनिल अग्रवाल समेत 4 पक्षों पर दायर की अवमानना याचिका

  सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट से जुड़े भू-विस्थापितों ने पुनर्वास लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बड़ा कानूनी कदम उठाया है। हाईकोर्ट के आदेश के कथित पालन न होने पर प्रभावित परिवारों ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायालय की अवमानना याचिका दायर की है। याचिका में अनिल अग्रवाल समेत चार पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना नीति के तहत पात्र भू-विस्थापित परिवारों को न तो नियमानुसार भत्ता दिया गया और न ही अन्य निर्धारित लाभ उपलब्ध कराए गए। इन अधिकारियों को बनाया गया पक्षकार अवमानना याचिका में वेदांता समूह के चेयरमैन […]

राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल तेज: व्यवस्थापक गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर, संतों संग बंद कमरे में हुई अहम बैठक

  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने राम मंदिर परिसर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के दौरान ही उन्होंने कारसेवक पुरम में शिफ्ट कर लिया था। हालांकि, इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विशेष आमंत्रित सदस्य पद से हटाने की चर्चा सूत्रों के मुताबिक, गोपाल राव को ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से पहले ही हटा दिया गया था। साथ ही उनका कार पास भी सरेंडर करा […]

18 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मामले में 7 आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत, सशर्त अग्रिम जमानत मंजूर

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2007 शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सात आरोपियों को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 18 साल पुराने कथित भर्ती घोटाला मामले में सातों आरोपियों की सशर्त अग्रिम जमानत मंजूर कर ली। अदालत ने कहा कि इसी मामले में समान आरोपों वाले अन्य सह-आरोपियों को पहले ही राहत मिल चुकी है, इसलिए वर्तमान याचिकाकर्ता भी समान राहत के पात्र हैं। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की एकल पीठ ने सात अलग-अलग आपराधिक अपीलों पर एक साथ सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। क्या है पूरा मामला? मामला वर्ष 2007 में धमतरी जिले की जनपद पंचायत मगरलोड में शिक्षाकर्मी […]

रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: 3 मजदूरों की मौत के बाद थ्री डी फैक्ट्री सील, मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख मुआवजा

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत के बाद राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है, वहीं घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से हुआ हादसा प्रारंभिक जांच के अनुसार, उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में फेरो अलॉय का निर्माण किया जाता है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे फेरो एलॉय डिवीजन में संचालित फर्नेस में लान्सिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो […]

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर जाकिर गनई मारा गया। उसका शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक अन्य आतंकी की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए कहा कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) शोपियां, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया गया। पुलिस ने अपने संदेश में लिखा, “तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।” चार […]

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन कर्मचारियों को बड़ी सौगात: ₹1.10 करोड़ का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का जीवन बीमा मिलेगा

० कॉर्पोरेशन और एक्सिस बैंक के बीच हुआ सैलरी एमओयू, कर्मचारियों को मिलेंगी बैंकिंग और बीमा की कई सुविधाएं रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और सुरक्षा की सौगात आई है। नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में कॉर्पोरेशन और एक्सिस बैंक के बीच सैलरी एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, प्रबंध संचालक आशीष कुमार टिकरिहा तथा निगम एवं बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एमओयू से कर्मचारियों को मिलेंगे ये बड़े लाभ समझौते के तहत एक्सिस बैंक में वेतन खाता खोलने वाले निगम के नियमित कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों को कई महत्वपूर्ण वित्तीय एवं बीमा […]

छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: 5 जिला पंचायत CEO बदले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का तबादला किया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सरकार के आदेश के अनुसार, रेमिजियुस एक्का (IAS 2011 बैच) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ SUDA के CEO का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इन अधिकारियों का हुआ तबादला गजेंद्र सिंह ठाकुर – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, […]

Breaking : रायपुर की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 2-3 मजदूरों की मौत की आशंका; कई घायल

  ० उरला के बेंद्री स्थित फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट से मची अफरा-तफरी, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की आशंका; पुलिस और राहत दल मौके पर रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंद्री स्थित 3D फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका है, जबकि कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा […]

27 साल की नौकरी, 300 करोड़ की दौलत: ACB के छापे में DSP की अकूत संपत्ति का खुलासा

  ० 16 ठिकानों पर कार्रवाई, नकदी-जेवरात के साथ मिली ‘सीक्रेट डायरी’; बेनामी निवेश और संपत्तियों का खुला राज हैदराबाद। तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में उनके पास करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। डीएसपी की गिरफ्तारी सोमवार देर शाम हैदराबाद के इब्राहिमबाग स्थित उनके वेसेला मीडोज आवास से की गई। 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी एसीबी ने तेलंगाना और कर्नाटक में डीएसपी से जुड़े 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को करीब […]

पुणे केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा : मंगेतर से पहले प्रेमी से कर चुकी थी गुपचुप शादी, जांच में नए राज

  ० सूत्रों का दावा—स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत चार महीने पहले हुआ था विवाह पंजीकरण, पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और बैंक लेनदेन की भी कर रही जांच पुणे। महाराष्ट्र के चर्चित लोहागढ़ किला हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने कारोबारी केतन अग्रवाल से तय शादी से कई महीने पहले ही अपने प्रेमी चेतन चौधरी से कथित तौर पर गुपचुप शादी कर ली थी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने करीब चार महीने पहले स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह का पंजीकरण कराया था। हालांकि, इसी साल फरवरी में सिया की सगाई पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी […]