अंबिकापुर के निजी अस्पताल पर आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का आरोप, मरीज से नकद वसूली के बाद योजना से भी किया क्लेम

  अंबिकापुर। शहर के गुदरी चौक स्थित लक्ष्मी नारायण अस्पताल पर इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से कथित तौर पर लाखों रुपये की वसूली करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ‘आयुष्मान कार्ड ब्लॉक’ बताकर वसूले 1.60 लाख रुपये शिकायत के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों से कहा कि उनका आयुष्मान भारत कार्ड ब्लॉक हो गया है, इसलिए इलाज के लिए नकद भुगतान करना होगा। इस आधार पर अस्पताल ने कथित तौर पर परिजनों से 1 लाख 60 हजार […]

नकटी विवाद: कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, ‘भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए हटाई गई बस्ती’

  रायपुर। रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की जांच समिति ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि सरकारी दस्तावेज ग्रामीणों के पक्ष में हैं, इसके बावजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ कार्रवाई कर बस्ती हटाई गई। पार्टी ने आरोप लगाया कि इसके पीछे नवा रायपुर क्षेत्र की जमीन पर भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने की मंशा हो सकती है। आवास सचिव का पत्र दिखाकर उठाए सवाल पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने अक्टूबर 2024 में आवास सचिव द्वारा रायपुर कलेक्टर को भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र से पहले हलचल तेज: CM विष्णुदेव साय ने स्पीकर डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, विपक्ष ने घेराबंदी की बनाई रणनीति

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले राजधानी रायपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक आगामी सत्र की तैयारियों और सदन के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी स्पीकर हाउस पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। इसे मानसून सत्र की रणनीति और सदन की कार्यवाही के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 13 जुलाई से शुरू होगा पांच दिवसीय सत्र छत्तीसगढ़ […]

PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

  जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से सम्मानित किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जकार्ता स्थित राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्देका में आयोजित औपचारिक समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत होते रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। 30 से अधिक देशों से मिल चुका सर्वोच्च सम्मान इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्हें 30 से अधिक देशों द्वारा सर्वोच्च या प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं। सम्मान ग्रहण करने के बाद […]

कोरबा में पिकनिक बना मातम: सतरेंगा नदी में डूबने से SECL कर्मी की मौत, देर शाम मिला शव

  कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को हुए हादसे के बाद सोमवार देर शाम नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद किया। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। टापू तक जाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक मृतक की पहचान सुभांशु ध्रुव (24) निवासी कोरबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह रविवार को अपने पांच दोस्तों के साथ सतरेंगा पिकनिक मनाने गया था। सभी दोस्त नदी के बीच बने एक टापू तक जाने […]

CIA एजेंट बनकर भारतवंशी ने लगाया अरबों का चूना! इंडोनेशिया सरकार तक बनाई पहुंच, रक्षा सौदों में बड़ा फर्जीवाड़ा का दावा

  नई दिल्ली/जकार्ता। भारतीय मूल के एक कारोबारी पर खुद को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का एजेंट बताकर इंडोनेशिया सरकार में घुसपैठ करने और अरबों डॉलर के रक्षा सौदों में कथित फर्जीवाड़ा करने का गंभीर आरोप लगा है। यह दावा ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की एक जांच रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी गौरव श्रीवास्तव ने खुद को CIA से जुड़ा अधिकारी बताकर इंडोनेशिया के तत्कालीन रक्षा मंत्री और मौजूदा राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास जीता और रक्षा सौदों के नाम पर प्रभाव स्थापित किया। रक्षा सौदों के नाम पर बनाई करोड़ों की साख आरोप है कि श्रीवास्तव ने इंडोनेशियाई […]

मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV, एक ही परिवार के 5 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

  मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार XUV कार सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होकर मैहर लौट रहे थे। देर रात रिगरा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर […]

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, चोरी मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

  ० अंतरिम जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को सौंपी गई, 22 जुलाई को होगी अगली अहम बैठक; ट्रस्ट ने कीमती सामान गायब होने की खबरों को बताया भ्रामक अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरन सहित अधिकांश ट्रस्टी मौजूद रहे, जबकि कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के बाद ट्रस्ट ने स्पष्ट कहा कि राम मंदिर निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष, असंख्य बलिदानों और करोड़ों रामभक्तों की आस्था का प्रतीक है, ऐसे में दानपात्र से चढ़ावे की चोरी की घटना बेहद दुखद […]

बलरामपुर में जंगली मशरूम बना जहर: 2 बच्चों समेत 9 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, दो की हालत गंभीर

  बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली मशरूम (पुटु/खुखड़ी) खाना एक परिवार और ग्रामीणों पर भारी पड़ गया। दो बच्चों समेत 9 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने जंगल से लाए गए जंगली मशरूम (पुटु/खुखड़ी) का सेवन किया था। कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, घबराहट और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगीं। हालत बिगड़ते देख परिजन तत्काल सभी को वाड्राफनगर […]

श्रीलंका की जेल में खूनी बवाल: कैदियों की हिंसक झड़प में 25 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, हालात संभालने सेना बुलाई गई

  कोलंबो। श्रीलंका के तटीय शहर नेगोम्बो स्थित एक अत्यधिक भीड़भाड़ वाली जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प ने भयावह रूप ले लिया। सोमवार को भड़की इस हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस की मदद के लिए श्रीलंकाई सेना को बुलाना पड़ा। मृतकों में कैदियों के साथ कुछ जेल अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार से शुरू हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत रविवार को दोषी कैदियों और विचाराधीन कैदियों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी। देखते ही देखते यह […]