रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने के बाद इलाके में तनाव
रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित थोक मार्केट पड़ाव इलाके में गुरुवार सुबह एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल परिसर में स्थापित साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी बड़ी […]



